जियाउर्रहमान आज़मी
| प्रो. डॉ. जियाउर्रहमान आज़मी | |
|---|---|
| धर्म | इस्लाम |
| व्यक्तिगत विशिष्ठियाँ | |
| राष्ट्रीयता | भारत |
| जन्म |
1943 (आयु 82–83)[1] बिलरियागंज, उत्तर प्रदेश, भारत |
| निधन |
30 जुलाई 2020 मदीना, सऊदी अरब |
जियाउर्रहमान आज़मी या जियाउर रहमान आज़मी (जन्म: 1943-2020; अंग्रेज़ी:Dhiya Ur-Rahman Azmi मुस्लिम लेखक, विद्वान और प्रोफेसर थे जो भारत के आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश से अरब में जाकर बस गए और जिन्होंने इस्लामी विश्वविद्यालय मदीना में हदीस के डीन के रूप में भी कार्य किया था।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]लेखक के अनुसार, उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के निकट स्थित एक गाँव बिलरियागंज के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम बांकेलाल रखा गया था। मात्र 16 वर्ष की आयु में उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया।[2][3]
वे अपने गृहनगर से जामिया दारुस्सलाम, उमरबाद चले गए, जहाँ उन्होंने लगभग पाँच वर्षों तक क़ुरआन और हदीस का गहन अध्ययन किया तथा अरबी और इस्लामी अध्ययन में डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात उन्हें इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ मदीना में प्रवेश मिला, जहाँ से उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। आगे चलकर मक्का स्थित किंग अब्दुल अज़ीज़ यूनिवर्सिटी से मास्टर की पढ़ाई पूरी की और अंततः अल-अजहर यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
उन्हें इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ मदीना में प्रोफेसर नियुक्त किया गया और सऊदी अरब की नागरिकता भी प्रदान की गई। विश्वविद्यालय में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे हदीस विभाग के डीन भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने लेखन और अध्ययन को अपना जीवन समर्पित कर दिया। मस्जिद-ए-नबवी में उनके लिए एक विशेष कुर्सी निर्धारित की गई थी, जहाँ वे लोगों को हदीस की शिक्षा देते थे। अंततः, 30 जुलाई 2020 को उनका निधन हो गया।।[4]
पुस्तकें
[संपादित करें]आज़मी ने अपनी आत्मकथा सहित 20 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। उनकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक "अल-जामे अल-कामिल फ़िल-हदीस अस-सहीह अल-शामिल" जिसमें सभी प्रामाणिक हदीस का संग्रह है।
हिंदी में "कुरआन मजीद की इन्साइक्लोपीडिया", और "क़ुरआन की शीतल छाया में" लिखी जो उर्दू और मराठी में भी प्रकाशित हुई।[5]
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Desk, Caravan. "A Journey from UP Hindu Brahmin Family to Top Scholar of Islamic World". मूल से से 1 अक्तूबर 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 सितंबर 2020.
{{cite web}}:|last=has generic name (help) - ↑ "कुछ लेखक के बारे में", पुस्तक "इस्लाम की शीतल छाया में", पृष्ठ 10 https://archive.org/details/QuranKiSheetalChaya
- ↑ "Biography of Shaykh Dhiya Ar-Rahman A'zami". 16 August 2020 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}:|archive-date=/|archive-url=timestamp mismatch; 16 सितम्बर 2020 suggested (help) - ↑ "Renowned Hadith Scholar & Muslim Convert From Hinduism Shaykh Dhiya Ur-Rahman Azmi Passes Away In Madinahs". The Cognate. July 30, 2020. मूल से से 18 फ़रवरी 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 सितंबर 2020.
- ↑ कुरआनच्या' शीतल छायेत https://archive.org/details/quranachyasheetalchhayet
- CS1 errors: generic name
- CS1 errors: archive-url
- २०२० में निधन
- भारतीय लेखक
- इस्लामी धर्मशास्त्री
- आज़मगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
- इस्लाम में परिवर्तित लोगों की सूची
- हिन्दू धर्म और इस्लाम
- इस्लाम के मुस्लिम विद्वान
- इस्लाम के भारतीय मुस्लिम विद्वान
- इस्लाम के भारतीय सुन्नी मुस्लिम विद्वान
- लेखक
- 21वीं सदी के इस्लाम के मुस्लिम विद्वान
- 21वीं सदी के मुसलमान