सामग्री पर जाएँ

जिन चीनी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जिन
晋语 / 晉語
晋方言 / 晉方言
चीनी अक्षरों में लिखा हुआ "जिनयु" (खड़ा, बाईं ओर पारंपरिक चीनी और दाईं ओर सरलीकृत चीनी)
मूल स्थानचीन
क्षेत्रशान्शी प्रांत का अधिकांश भाग; मध्य आंतरिक मंगोलिया; हेबेई, हेनान, शान्शी के कुछ हिस्से
मातृभाषियाँ
४.८ करोड़ (२०२१)साँचा:Ethnologue26 does not exist
भाषा कोड
ISO 639-3cjy
ग्लोटोलॉगjiny1235
भाषा-क्षेत्र79-AAA-c
चीन में जिन भाषा के मुख्य क्षेत्र।
इस लेख में IPA ध्वन्यात्मक वर्ण शामिल हैं। अगर आपके पास सही रेंडरिंग सहायता नहीं है, तो आपको यूनिकोड कैरेक्टर के बजाय सवालिया निशान, बॉक्स या दूसरे वर्ण दिख सकते हैं। IPA अक्षर के बारे में शुरुआती जानकारी के लिए सहायता:IPA देखें।

जिन (सरालकृत चीनी: 晋语, पारम्परिक चीनी: 晉語, पिनयिन: Jìnyǔ) यह चीनी भाषाओं का एक समूह है जिसे उत्तरी चीन में लगभग ४.८ करोड़ लोग बोलते हैं। इस इलाके में शान्शी प्रांत का अधिकतर हिस्सा, मध्य इनर मंगोलिया का बड़ा हिस्सा और हेबेई, हेनान व शान्शी प्रांतों के आस-पास के इलाके शामिल हैं।

जिन को मुख्य रूप से उत्तरी चीन में बोली जाने वाली एकमात्र प्रमुख गैर-मंदारिन सिनिटिक भाषा-शैली माना जाता है, जो इसे आस-पास के मंदारिन-भाषी क्षेत्रों से अलग करती है।[1]

ध्वनि विज्ञान

[संपादित करें]
ताईयुआन बोली के व्यंजन[2]
ओष्ठ्य वर्त्स्य तालव्य कण्ठ्य
अनुनासिक m n ŋ
स्पर्श अघोष p t k
महाप्राण pʰ tʰ kʰ
स्पृष्टघृष्ट अघोष ts tɕ
महाप्राण tsʰ tɕʰ
संघर्षी अघोष f s ɕ x
सघोष v z ɣ
पार्श्विक l
  • [ŋ] का इस्तेमाल मुख्य रूप से शब्दों के अंत में किया जाता है।
फेनयांग बोली के व्यंजन[3]
ओष्ठ्य वर्त्स्य तालव्य मूर्धन्य कण्ठ्य
अनुनासिक m n ɲ ɳ ŋ
स्पर्श अघोष p t k
महाप्राण pʰ tʰ kʰ
स्पृष्टघृष्ट अघोष ts tɕ tʂ
महाप्राण tsʰ tɕʰ tʂʰ
संघर्षी अघोष f s ɕ ʂ x
सघोष v z ʐ
नासिकापूर्व nᵈz
पार्श्विक l
  • नासिक्य व्यंजन ध्वनियाँ, नासिक्य ध्वनियों [m, n, ɲ, ɳ, ŋ] या नासिकापूर्व ध्वनियों [ᵐb, ⁿd, ᶯɖʐ, ᶮdʲ, ᵑɡ] के बीच भिन्न हो सकती हैं।
  • इसमें एक नासिकापूर्व स्पृष्टघृष्ट संघर्षी ध्वनि /nᵈz/ भी मौजूद है।

शब्दकोश

[संपादित करें]

जिन चीनी में शब्दाकोष की काफी विविधता है, और कुछ शब्दों के क्षेत्रीय रूप बहुत भिन्न होते हैं। आमतौर पर, गैर-मुख्य बोलियों की तुलना में मुख्य बोलियों में अधिक अद्वितीय शब्द होते हैं। इसके अलावा, कुछ शब्दों को चीनी लिपि में आसानी से नहीं लिखा जा सकता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ 乔, 全生. (च़ीयाओ चैङ्गशुङ्ग) "晋方言研究的历史、现状与未来" (जिन बोलियों पर शोध का इतिहास, वर्तमान स्थिति और भविष्य) (PDF) 同志社大学 (दोशिषा यूनिवर्सिटी)
  2. ↑ वेन, डुआनझेंग 溫端政; शेन, मिंग 沈明 (१९९९)। होउ, जिंगी (सं.). ताईयुआनहुआ यिनदांग 太原话音档 (ताइयुआन बोली की ध्वनि प्रणाली) (चीनी भाषा में)। शंघाई: शंघाई शिक्षा प्रकाशन गृह। पृ. ४-१२.
  3. ↑ Hynuza. "【汾阳方言语音教程】第五课 - 汾阳话拼音方案 韵母". 微信公众平台. अभिगमन तिथि: 2026-08-23.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]