सामग्री पर जाएँ

जिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जिन
जॉर्जिया, यूनाइटेड स्टेट्स, 2010 में बिक्री के लिए बोतलबंद जिन
प्रकारशराब, मादक पेय
उत्पत्ति देश
  • इंग्लैंड
  • नीदरलैंड
शुरूआत13वीं शताब्दी
ऐल्कोहॉल
(आयतन अनुसार)
35–60%
एल्कोहल प्रूफ़70–140°
रंगस्पष्ट
प्रयुक्त सामग्रीजौ या अन्य अनाज, जुनिपर बेरी
संबंधित उत्पादजेनेवर

जिन यूरोप के साधु-संतों और प्राचीन वैज्ञानिकों (कीमियागरों) द्वारा बनाई गई एक दवाई के रूप में बनाई गई थी। जिन बेल्जियम और नीदरलैंड के इलाकों में अनाज और अंगूर के रस को उबालकर (आसवन विधि से) बनाई गई थी। धीरे-धीरे यह शराब के रूप में विकसित हुई और व्यापार का एक हिस्सा बन गई। इंग्लैंड में 'जेनेवर' नाम की डच शराब के पहुँचने पर 'जिन' को प्रसिद्धि मिली। जब विलियम ऑफ ऑरेंज सन् 1688 की क्रांति के पश्चात् राजा बने तब उन्होंने फ़्रान्स की ब्रांडी पर रोक लगा दी। इसके बाद इंग्लैंड में जिन का चलन तेजी से बढ़ा और 1695 से 1735 के मध्य (जिसे 'जिन क्रेज' कहा जाता है) यह वहाँ का सबसे लोकप्रिय पेय बन गया।

जिन को कई तरह की जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाया जाता है जिसमें जूनिपर (एक प्रकार की बेरी) मुख्य है। इसके अलावा इसमें फूल, फल या मसालों का मिश्रण भी डाला जाता है। जिन का उपयोग दूसरी मीठी शराब (लिक्वर) बनाने के लिए भी किया जाता है, जैसे कि 'स्लोय जिन', जिसे फल और चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है।

उत्पत्ति

[संपादित करें]

'जिन' नाम प्राचीन अंग्रेजी शब्द जेनेवर[1] का संक्षिप्त रूप है, जो फ़्रांसीसी शब्द जेनिएवर और डच शब्द जेनेवर[2] से संबंधित है। ये शब्द अंततः जुनिपरस से ही निकले हैं, जो जुनिपर का लातिन शब्द है।

जेनेवर का सबसे पुराना लिखित उल्लेख 13वीं शताब्दी के ज्ञानकोश 'डेर नेचुरेन ब्लूमे' (ब्रुग्स) में मिलता है। जेनेवर बनाने की सबसे पहली छपी हुई विधि 16वीं शताब्दी की पुस्तक 'एन कॉन्स्टेलिजक डिस्टिलरबोएक' (एंटवर्प) में मिलती है।

17वीं शताब्दी के मध्य में चिकित्सक फ्रांसिसकस सिल्वियस को प्रायः जीन के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है जो कि गलत है। क्योंकि जेनेवर (जिन का पुराना रूप) का उल्लेख फिलिप मैसिंगर के नाटक 'द ड्यूक ऑफ मिलान' (1623) में पहले ही मिल चुका था। उस समय सिल्वियस की उम्र केवल नौ वर्ष रही होगी, इसलिए उन्हें इसका आविष्कारक नहीं माना जा सकता।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Meaning of Gin" [जिन का अर्थ]. लेक्सिको डिक्शनरीस (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 16 फरवरी 2026.
  2. "Meaning of Genever by Lexico" [जेनेवर का अर्थ]. लेक्सिको डिक्शनरीस (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 16 फरवरी 2026.
  3. "GIN" [जिन]. www.tasteoftx.com. अभिगमन तिथि: 16 फरवरी 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]