जाइमन ऊनसू
दिखावट
जाइमन ऊनसू | |
---|---|
![]() २०१६ में ऊनसू | |
जन्म |
जाइमन गेस्टन ऊनसू २४ अप्रैल १९६४ कटौनौ, दहोमे (अब कटौनौ, बेनिन) |
पेशा | अभिनेता, मॉडल |
कार्यकाल | १९८६–वर्तमान |
साथी |
किमोरा ली सिमंस (२०००७–१२) |
बच्चे | १ |
जाइमन गेस्टन ऊनसू (जन्म: २४ अप्रैल १९६४)[1] एक बेनिनी और अमेरिकी अभिनेता और मॉडल है। ऊनसू ने संगीत वीडियो में प्रदर्शन से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने सैंड्रा बर्नहार्ड की फिल्म विद यू आई एम नथिंग (१९९०) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, और फिर स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म अमिस्ताद (१९९७) में सिन्के की भूमिका निभाने पर व्यापक मान्यता प्राप्त की। उन्होंने ग्लैडिएटर (२०००), इन अमेरिका (२००३), और ब्लड डायमंड (२००६) जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए और अधिक मान्यता प्राप्त की; अंतिम दो फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार का नामांकन भी प्राप्त हुआ। फ्यूरियस ७ (२०१५) में भी उनकी एक छोटी सी भूमिका थी। उन्हें एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स के नामांकन प्राप्त हुए हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Djimon Hounsou: Biography". TV Guide. Archived from the original on 11 जून 2013. Retrieved 22 November 2012.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर Djimon Hounsou
- Punching Up His Career[मृत कड़ियाँ] Courant.com (March 10, 2008)
- Djimon Hounsou: The Push Interview with Kam Williams
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |