सामग्री पर जाएँ

ज़्वेचान क़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ज़्वेचान क़िला
कोसोवो गणराज्य उत्तर मित्रोवित्सा, कोसोवो
सूचना
प्रकारक़िला
अवस्थिति
ज़्वेचान क़िला is located in कोसोवो
ज़्वेचान क़िला
ज़्वेचान क़िला
इतिहास
निर्मित11वीं शताब्दी ई.
निर्मातावुकान, सर्बिया के महान राजकुमार
सामग्रीपत्थर

ज़्वेचान क़िला (अल्बानियाई: Kalaja e Zveçanit, सर्बियाई: Тврђава Звечан) या मित्रोवित्सा क़िला कोसोवो के उत्तर मित्रोवित्सा शहर में स्थित एक क़िला है, जो दक्षिण-पूर्वी यूरोप के सबसे पुराने क़िलों में से एक है।[1] इसे इबार नदी के निकट एक विलुप्त ज्वालामुखी पर निर्मित किया गया था।[2]

यह सबसे पुराने मध्यकालीन बाल्कन क़िलों में से एक है, किंतु इसके निर्माण की तिथि अज्ञात है।[2] क़िले के आधार को शास्त्रीय प्राचीनकाल में किया गया था, और सम्भव है कि इसकी क़िलाबंदी प्रागैतिहासिक काल में की गई थी। ज़्वेचान क़िले का पहला उल्लेख 1091 को सर्बों और बाइज़ेंटाइनों के बीच सीमा युद्ध के दौरान किया गया था।[3] यह सर्बिया रियासत का एक सीमा क़िला था, जो 1093 में महत्वपूर्ण था जब वुकान ने कोसोवो पर विजय शुरू किया।[2] क़िले का एक भाग नेमान्यिच राजवंश का एक दरबार था।[2]

12वीं शताब्दी में यह क़िला नेमान्यिच राजवंश के तहत सर्बिया के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण था।[2]

ज़्वेचान क़िले का दृश्य

ज़्वेचान क़िले की मोटी और ऊँची दीवारें दुश्मनों से सुरक्षित रखी, दुब्रोवनीक से व्यापारों को आश्रय दी तथा परास्त नेमान्यिच शासकों के लिए एक कालकठोरी के तौर से इस्तेमाल की गई थी। 1322 में स्तेफ़ान कोन्स्तांतिन को यहाँ गाढ़ा गया था।[उद्धरण चाहिए]

यहाँ स्तेफ़ान उरोश तृतीय को क़ैद किया गया था और उनकी मृत्यु 1331 में हुई थी।[4] कुछ समय के लिए, ज़्वेचान के शासक राजकुमार लाज़ार के जामाई मूसा थे।[2] 14वीं शताब्दी के अंत तक ज़्वेचान के शासक वुक ब्रांकोविच थे। 1389 को, उस्मानियों ने उसे कोसोवो के युद्ध में क़ब्ज़ा कर लिया था, और वह 18वीं शताब्दी तक उनका एक सैन्य अड्डा रहा, जिसके बाद उसे परियक्त किया गया था।[5]

ज़्वेचान अंततः 1455 को उस्मानी क़ब्ज़े में आया जब तुर्कों ने कोसोवो को उपनिवेशित किया। उस्मानी शासन के दौरान ज़्वेचान का महत्तव मिट गया[6] और 16वीं शताब्दी के यात्रा पुस्तकों के लेखक औलिया चलबी ने इसका उल्लेख मित्रोवित्सा के उत्तर स्थित पहाड़ी पर एक सुनसान नगर के तौर से किया।[उद्धरण चाहिए] 1660 में, चलबी ने लिखा कि इस क़िले के पास "300 घर जिनपर खपरैल वाली छतें हैं, एक जामा मस्जिद, एक ख़ान, एक स्नानघर और अनेक दुकान" हैं।[7]

  1. Božović 2015, p. 141.
  2. 1 2 3 4 5 6 Božović 2015, p. 139.
  3. Elsie, Robert (2010). Historical Dictionary of Kosovo. Scarecrow Press. p. 296. ISBN 978-0-8108-7483-1.
  4. Otte, T.G. (2016). An Historian in Peace and War: The Diaries of Harold Temperley. Routledge. p. 489. ISBN 978-1-3171-8192-7.
  5. Božović 2015, p. 140.
  6. Urošević, Atanasije (20 April 1957). Bulletin de l'Academie Serbe des Sciences. Section des Sciences Sociales. Srpska akademija nauka i umetnosti. p. 34.
  7. Elsie, Robert (2010). Historical Dictionary of Kosovo. Scarecrow Press. p. 296. ISBN 978-0-8108-7483-1.