ज़्यूस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ज़्यूस देवता की प्रतिमा, जो ओलिपिया, ग्रीस में स्थित है।

ज़्यूस (अंग्रेज़ी: Zeus, यूनानी : ज़ेउस - Ζεύς , दीअस - Δίας) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता थे। वो सभी देवताओं के राजा थे। भाषाविद् मानते हैं कि ज़्यूस का नाम आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आदिम आर्य) लोगों के प्रमुख देवता द्येउस के नाम का रूपन्तरण है -- जो देवता द्यौस् के नाम से ऋग्वेद में सभी देवताओं के पिता माने गये हैं। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। ज़्यूस बादल, कड़कती बिजली और वज्र के देवता थे। वो इन्द्र की तरह वज्र लिए रहते थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) में कई सुन्दर मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थी। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता जुपिटर हैं।

ओलंपिक खेल प्रथम बार ज्यूस के सम्मान में खेला गया था यूनान के ओलंपिया शहर में ७७६ ई पू.


ज्यूस हिंदू समतुल्य देवता इंद्र.