ज़ुकिनी
| ज़ुकिनी | |
|---|---|
|
धारीदार और समरूप ज़ुकिनी | |
| वंश | कुकुर्बिता |
| जाति | कुकुर्बिता पेपो |
| उत्पत्ति | 19वीं सदी का उत्तरी इटली |
ज़ुकिनी (Zucchini) - जिसे ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में इसी नाम से जाना जाता है। फ्रांस और ब्रिटेन में इसे 'कौरजेट' कहा जाता है। यह वहाँ का कुर्किबिता[1] पेपो किस्म का गर्मी के मौसम में होने वाला कद्दू वर्गीय फल है। यह एक बेलदार शाकीय पौधा है, जिसके फलों की कटाई तब की जाती है जब उनके बीज और बाहरी छिलका नरम और खाने योग्य हो जाते हैं। परिपक्व होने पर इसके फल को 'मैरो' कहा जा सकता है।[2]
सामान्य रूप से ज़ुकिनी हरे रंग का फल होता है। हालाँकि सुनहरा ज़ुकिनी गहरे पीले या नारंगी रंग का होती है। परिपक्व होने पर वह लगभग एक मीटर (3 फीट) लंबाई तक बढ़ सकता है लेकिन आमतौर पर उन्हें लगभग 15-25 सेंटीमीटर (6-10 इंच) लंबा होने पर ही काट लिया जाता है। वनस्पति विज्ञान में, ज़ुकिनी का फल एक पेपो (ज़ुकिनी फूल का सूजा हुआ अंडाशय) है जिसका बाहरी छिलका कठोर होता है। पाकविज्ञान में, इसे एक सब्जी के माना जाता है। आमतौर पर इसे नमकीन व्यंजन के रूप में पकाया और खाया जाता है, हालाँकि कभी-कभी मीठे व्यंजन में भी इसका उपयोग किया जाता है।
इतिहास
[संपादित करें]ज़ुकिनी की उत्पत्ति मेसोअमेरिका में हुई है। हरे, गोल इस फल को अपरिपक्व ही काट लिया जाता था जिसे आम भाषा में "ज़ुकीनी" कहा जाता है। उत्तरी इटली में ज़ुकीनी को उगाया जाता था। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इसकी उत्पत्ति 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुई थी। हालाँकि ज़ुकिनी नाम की विविधता का पहला विवरण मिलान में 1901 में प्रकाशित एक कार्य में मिलता है।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Cucurbits" [कुकुर्बित्स]. www.hort.purdue.edu. अभिगमन तिथि: 15 फरवरी 2026.
- ↑ "The Gardener's Almanac, entry at "Marrow"" ["मैरो" के आगमन पर, माली का पंचांग]. 2021-08-05 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 फरवरी 2026.
The general difference between Marrows and Courgettes / Zuchini is: Marrow plants tend to trail out and the fruit skin is quite thick, whereas Courgettes grow as a bush and the skins are quite thin.
- ↑ Lust, टेरेसा ए.; पेरिस, हैरी एस. (जुलाई 2016). "Italian horticultural and culinary records of summer squash (Cucurbita pepo, Cucurbitaceae) and emergence of the zucchini in 19th-century Milan" [ग्रीष्मकालीन स्क्वैश (कुकुर्बिता पेपो, कुकुर्बितेसी) और 19वीं सदी के मिलान में ज़ुकिनी के उद्भव के इतालवी बागवानी और पाक कला के रिकॉर्ड]. एनल्स ऑफ़ बॉटनी (अंग्रेज़ी भाषा में). pp. 53–69. डीओआई:10.1093/aob/mcw080. अभिगमन तिथि: 15 फरवरी 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Cucurbita से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |