ज़मीन (2003 फ़िल्म)
| ज़मीन | |
|---|---|
|
ज़मीन का पोस्टर | |
| निर्देशक | रोहित शेट्टी |
| लेखक | जावेद सिद्दीकी (संवाद) |
| निर्माता | एन. आर. पचीसिया |
| अभिनेता |
अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु |
| संगीतकार | हिमेश रेशमिया |
प्रदर्शन तिथियाँ |
26 सितंबर, 2003 |
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
ज़मीन 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म है। इसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु हैं। फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर औसत व्यवसाय किया था। इसकी कहानी मोटे तौर पर इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण पर आधारित है।
संक्षेप
[संपादित करें]पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवादी साहसपूर्वक भारतीय संसद भवन पर हमला करते हैं। भारतीय सेना यह मामला कर्नल रणवीर सिंह राणावत (अजय देवगन) को सौंपती है, जो अपने लोगों के साथ मिलकर सरगना बाबा ज़हीर खान (मुकेश तिवारी) को पकड़कर गिरफ्तार कर लेते हैं। कर्नल अपने अधीनस्थ, जयदीप राय (अभिषेक बच्चन) को काम पर लगाता है। जयदीप सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) है।
एसीपी जयदीप फरीद (संजय मिश्रा) नाम के एक संदिग्ध को बुलाता है, जो वाहनों के गैराज का मालिक है। वहीं मुंबई हवाई अड्डे के दो भ्रष्ट अधिकारियों के कारण आतंवादी विमान के अंदर बंदूकें ले जाते हैं। यह समूह मुंबई से काठमांडू के रास्ते में जाने वाले इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर लेता है। उसमें जयदीप की मंगेतर, नंदिनी (बिपाशा बसु) और कैप्टन बशीर (पंकज धीर) के साथ 107 यात्री होते हैं।
मुख्य कलाकार
[संपादित करें]- अजय देवगन — कर्नल रणवीर सिंह राणावत
- अभिषेक बच्चन — एसीपी जयदीप "जय" राय
- बिपाशा बसु — नंदिनी राय
- मुकेश तिवारी — बाबा ज़हीर ख़ान
- पंकज धीर — कप्तान बशीर अली
- मोहन जोशी — ब्रिगेडियर मलिक
- कमल चोपड़ा — कमिश्नर
- अरुण बाली — पाकिस्तानी दूत
- संजय मिश्रा — फरीद
- इजाज़ ख़ान — "दिल्ली की सर्दी" गीत में
- अमृता अरोड़ा — "दिल्ली की सर्दी" गीत में
संगीत
[संपादित करें]| Untitled | |
|---|---|
हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्म की संगीत एल्बम को टी सीरीज़ द्वारा 16 अगस्त 2003 को जारी किया गया था।[1]
सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत हिमेश रेशमिया द्वारा रचित।
| गीत सूची | |||
|---|---|---|---|
| क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
| 1. | "तेरे संग एक सिंपल सी कॉफ़ी" | केके, हेमा सरदेसाई | 5:25 |
| 2. | "दिल्ली की सर्दी" | केके, श्वेता शेट्टी | 4:57 |
| 3. | "मेरे नाल" | शान, हेमा सरदेसाई | 5:19 |
| 4. | "सरज़मीन से" (टाइटल सांग) | केके, शान | 8:43 |
| 5. | "बस एक बार" | अलका याज्ञनिक, बाबुल सुप्रियो | 5:37 |
| 6. | "दिल्ली की सर्दी" (रीमिक्स) | केके, श्वेता शेट्टी | 4:52 |
| 7. | "सरज़मीन से" (इंस्ट्रुमेंटल) | – | 4:01 |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Zameen (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya". 16 अगस्त 2003. 3 अक्तूबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 अक्टूबर 2018.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- साँचे के कॉल्स में नकली तर्कों का उपयोग करने वाले पृष्ठ
- Articles using infobox templates with no data rows
- Album articles with non-standard infoboxes
- Pages using infobox album with empty type parameter
- Pages using infobox album with unknown parameters
- 2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म
- हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में