सामग्री पर जाएँ

जस्टिन ट्रूडो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द राइट ऑनरेबल
जस्टिन ट्रूडो
पीसी सांसद
2023 में ट्रूडो

पद बहाल
4 नवंबर 2015
राजा एलिज़ाबेथ द्वितीय
गर्वनर जनरल डेविड जॉनस्टन
उत्तरवर्ती स्टीफन हार्पर

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
अप्रैल 14, 2013
पूर्वा धिकारी बॉब रे (कार्यवाहक)

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
अक्टूबर 14, 2008
पूर्वा धिकारी विवियन बार्बोट

जन्म 25 दिसम्बर 1971 (1971-12-25) (आयु 54)
ओटावा, ओंटारियो, कनाडा
जन्म का नाम Justin Pierre James Trudeau
राजनीतिक दल लिबरल
जीवन संगी सोफ़ी ग्रेगोयर (वि॰ 2005)
संबंध एलेक्ज़ेंडर ट्रूडो (भाई)
माइकल ट्रूडो (भाई)
साराह कोयेन (सौतेली बहन)
काइल केम्पर (सौतेले भाई)
एलिसिया केम्पर (सौतेली बहन)
जेम्स सिनक्लेयर (दादा)
चार्ल्स ट्रूडो (दादा)
बच्चे ज़ैवियर
एल्ला-ग्रेस मार्गरेट
हैड्रिएन
निवास मॉन्ट्रियल
शैक्षिक सम्बद्धता मैक्गिल विश्वविद्यालय
ब्रिटिश कोलंबिया का विश्वविद्यालय
पेशा शिक्षक
धर्म रोमन कैथोलिक
जालस्थल justin.ca

जस्टिन ट्रूडो (अंग्रेज़ी: Justin Pierre James Trudeau) (जन्म: २५ दिसम्बर , 1971) कनाडा के एक राजनेता, लिबरल पार्टी के नेता और कनाडा के प्रधानमंत्री हैं।

जस्टिन कनाडा के पंद्रहवें प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो और मार्गरेट ट्रूडो के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वह पहली बार पैपिनेउ के चुनावी क्षेत्र से 2008 में और फिर 2011 और 2015 में दुबारा चुने गये। उन्होंने लिबरल पार्टी से आलोचक के तौर पर युवा व बहुसंस्कृतिवाद, नागरिकता और प्रवासी मामले, स्नातक शिक्षा और युवा व पेशेवर खेल मंत्रालयों के कार्यो की समीक्षा की। अप्रैल 14, 2013 को जस्टिन कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता चुने गये। जस्टिन ट्रुडेउ अक्टूबर 19, 2015, के संघीय चुनावों में अपने दल को बहुमत की जीत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नामित हुए हैं।[1][2] उन्होंने 4 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। उसी समय उन्हें जीवन भर के लिये सम्मानसूचक नाम शैली द राइट ऑनरेबल से भी नवाजा गया।[3] शपथ लेने पर वह कनाडा के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे सबसे युवा व्यक्ति हो जायेंगे। सबसे युवा (जो क्लॉर्क) हैं। साथ ही वो पहले ऐसे व्यक्ति बन जायेंगे जिनके पिता भी कनाडा के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। [4]

2022 में, ओटावा शहर में और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सीमा क्रॉसिंग पर ट्रक ड्राइवरों के विरोध के दौरान, ट्रूडो सरकार ने 52 वर्षों में पहली बार आपातकाल की स्थिति घोषित की।[5][6] तब से, Justice Center for Constitutional Freedoms (संवैधानिक स्वतंत्रता के लिए न्याय केंद्र, JCCF) जैसे संगठनों ने सरकार द्वारा उठाए गए सत्तावादी बहाव की निंदा की है।[7]

बचपन, परिवार और शिक्षा

[संपादित करें]

ट्रूडो का जन्म ओटावा नागरिक अस्पताल, ओटावा, ओंटारियो में पूर्वाह्न ईएसटी 9:27 बजे पिता पियर ट्रूडो और माँ मार्गरेट ट्रूडो (née सिनक्लेयर) के यहाँ हुआ था।[8] किसी निवर्तमान प्रधानमंत्री के कार्यकाल के समय पैदा होने वाले यह दूसरे बालक थे। पहली ऐसी संतान जॉन ए. मैक्डोनाल्ड को मार्गरेट मैरी मैक्डोनाल्ड के रूप में हुई थी। ट्रूडो के छोटे भाई एलेक्ज़ेंडर ट्रुडेउ (जन्म दिसम्बर 25, 1973) और माइकल ट्रूडो (अक्टूबर 2, 1975 – नवम्बर 13, 1998) किसी प्रधानमंत्री के यहाँ पैदा होने वालों में तीसरे और चौथे क्रम पर आते हैं।[9][10] ट्रूडो के दादा व्यवसायी चार्ल्स ट्रूडो और स्कॉटिश जेम्स सिनक्लेयर थे जो पूर्व प्रधानमंत्री लुईस सेंट लॉरेंट के मंत्रिमंडल में भूतपूर्व मत्स्य मंत्री रह चुके थे।[11] वह मुख्यत: फ्रेंच-कनाडियाई, स्कॉटिश व अंग्रेज मूल से संबंधित हैं। उनकी नानी के कुछ पूर्वज सिंगापूर, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी रह चुके हैं। उनमें से एक स्कॉटिश विलियम फार्क़्युहर भी हैं जो औपनिवेशिक काल में सिंगापुर के एक प्रमुख नेता थे। विलियम की पहली पत्नी नोनियो क्लीमेंट एक फ्रेंच पिता और मलेशियाई माँ की संतान थीं। इन सब तथ्यों के आधार पर जस्टिन ट्रूडो कनाडा के पहले ऐसे प्रधानमंत्री भी माने जायेंगे जिनकी गैर-यूरोपीय वंशावली रह चुकी है।[12][13]

ट्रूडो के माता-पिता 1977 में अलग हो गये और उन्के पिता 1984 में प्रधानमंत्री पद से सेवा निवृत हो गये थे।[14] ट्रूडो के तीन सौतेले भाई-बहन काइल, एलीसिया और साराह हैं।

राजनीति से सन्यास लेने के बाद पियर ट्रूडो ने अपने बच्चों को मॉट्रियल में पाला। ट्रूडो ने कॉलेज जीन-डी-ब्रेब्युफ़ में शिक्षा ली जहाँ उनके पिता भी पढ चुके थे।[15]

ट्रूडो के पास मैक्गिल विश्वविद्यालय से साहित्य में बैचलर ऑफ आर्ट्स की उपाधि और ब्रिकोवि से बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री है। स्नातक के बाद उन्होंने वेस्ट प्वॉईंट ग्रे अकादमी और वैनकुअर के सर विंस्टन चर्चिल सेकन्ड्री स्कूल में एक फ्रेंच और गणित के शिक्षक के तौर पर कार्य किया।[16][17] 2002 से 2004 तक उन्होंने मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय से अभियांत्रिकी की पढाई की।[18]

ट्रूडो ने अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कई सामाजिक न्याय के कार्यों को पूरा करवाने के लिये किया। दो साल पहले अपने भाई माइकल ट्रूडो की एक हिमस्खलन में मृत्यु के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर सन २००० में शीतकालीन खेलों में सुरक्षा के लिये कोकीन ग्लेसियर अल्पाइन आंदोलन चलाया। [19] 2002 में ट्रुडेउ ने ब्रिटिश कोलम्बिया की सरकार के हिमस्खलन चेतावनी प्रणाली के लिये फ़ंड जारी करने से इंकार करने पर भारी विरोध किया था।[20]

(बांए से दांए) ट्रूडो, डार्फरियन शरणार्थी त्रैगी मुस्तफ़ा, एक अन्य महिला, और लेफ़्टिनेन्ट जनरल रोमिओ डलायरे (2006)

2005 में, वो एक प्रस्तावित $100-मिलियन जस्ता खदान के विरोध में लडे जिसके बारे में उनका मानना था की ये खदान नाहानी नदी को प्रदूषित कर देगी जो कि एक संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त एक विश्व विरासत स्थल है। उन्होंने कहा: "

यह नदी एक बेहद ही शानदार और जादुई जगह है। मैं नहीं कहता की जस्ता की खुदाई गलत है [...] लेकिन उसके लिए यह जगह ठीक नहीं है। यंहा यह करने के लिये बिल्कुल ही गलत काम है।

"[21][22]

राजनीतिक शुरुवात

[संपादित करें]
2006 के नेतृत्व सम्मेलन में ट्रुडो

ट्रूडो ने किशोरावस्था से ही लिबरल पार्टी का समर्थन किया। 1988 के संघीय चुनावों में लिबरल दल के उम्मीदवार जॉन टर्नर के लिये प्रचार किया। [23] दो साल बाद उन्होंने अपने विद्यालय में एक छात्र-सभा में कनाडा के संघीय ढांचे की वकालत की।[24]

अपने पिता की मृत्यु के बाद ट्रूडो लिबरल पार्टी की गतिविधियों में और ज्यादा शामिल होने लगे। उन्हें 2006 के संघीय चुनावों में पार्टी की हार के बाद उन्हें दल से युवाओं को जोडने के लिये बने एक कार्य दल का अध्यक्ष बनाया गया।[25][26]

प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने अक्टूबर 14, 2008 को संघीय चुनावों की घोषणा की जब ट्रूडो पैपिनेउ में पिछले एक वर्ष से चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव के दिन उन्होंने ब्लॉक क़्युबेकोइस के विवियन बार्बोट को नज़दीकी अंतर से हराया। [27] चुनावी जीत के बाद ग्लोब एंड मेल के शीर्ष संपादक एडवर्ड ग्रीनस्पोन ने लिखा था कि ट्रूडो को कुछ अन्य सांसदों के साथ-साथ आने वाले प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में देखा जायेगा और इनके कार्यों की गहन समीक्षा होगी।

कंज़र्वेटिव पार्टी ने २००८ के चुनावों में बहुमत की सरकार बनाई और ट्रूडो संसद में आधिकारिक विपक्ष के सदस्य के तौर पर आये। कनाडा की चालीसवीं संसद में व्यक्तिगत प्रस्ताव पेश करने वाले के ट्रूडो पहले सांसद थे। इस प्रस्ताव में उन्होंने युवाओं के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना लाने की बात की थी। उनके इस प्रस्ताव को सभी पार्टियों ने स्वीकार किया और समर्थन दिया।[28] बाद में उन्होंने वैनकुअर में आयोजित हुए लिबरल पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की अप्रैल 2009 में सह-अध्यक्षता की। [29] सितम्बर 2010 में उन्हें युवा, नागरिकता व प्रवास मामलों के लिये अपने पार्टी की तरफ से आलोचक नियुक्त किया गया। [30]

उन्होंने हैती के भूकम्प के बाद कनाडा द्वारा राहत कार्य बढाने की वकालत की और हैतियों के लिये प्रवास प्रक्रिया आसान बनाए जाने की मांग की। उन्के अपने चुनावी क्षेत्र में अच्छी खासी संख्या हैती निवासियों की भी है।[31]

ट्रूडो कनाडा के संघीय चुनाव में दोबारा पैपिनेउ से लिबरल पार्टी से सांसद चुने गये। हालांकि लिबरल पार्टी इस बार संसद में सिर्फ़ ३४ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गयी। इग्नैतिफ़ ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया उअर ट्रूडो के अध्यक्ष बनने की अफवाह फैलने लगी। टोरंटो के सांसद बॉब रे को कार्यवाहक चुनावों तक अध्यक्ष चुना गया। रे ने अपनी पार्टी से ट्रूडो को युवा व पेशेवर खेल मंत्रालय और स्नातक शिक्षा के आलोचक के पद के लिये चुना।[32] ट्रूडो को पार्टी का रॉक स्टार कहा गया। चुनावों के बाद वह देश भर में पार्टी और चैरिटी सेवाओं के लिये अनुदान संचयन के लिये घूमते रहे।[33][34][35][36]


व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]
ट्रुडेउ अपनी पत्नी सोफी ग्रेगोएर के साथ 2008 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में।

ट्रूडो ने सोफ़ी ग्रेगोएर से पहली बार बचपन में मॉंट्रियल में मिले थे। ग्रेगोएर, ट्रूडो के भाई माइकल की सहपाठी थीं।[37] बडे होने पर वह पुन: 2003 में एक दूसरे से मिले जब ग्रेगोएर एक टीवी प्रस्तोता बन चुकी थीं और उन्हें एक शो में ट्रूडो की मेहमान नवाजी का जिम्मा सौंपा गया था। [37] ट्रूडो और ग्रेगोएर ने अक्टूबर 2004 में सगाई कर ली [37] और 28, 2005 को शादी कर ली।[38] दोनों के तीन बच्चे हैं: ज़ैवियर जेम्स (जन्म, अक्टूबर 2007),[39] एल्ला-ग्रेस मार्गरेट (फरवरी 2009) [40][41] और हैड्रीन (जन्म, फरवरी2014).[42][43]

चुनावी इतिहास

[संपादित करें]
कनाडा के संघीय चुनाव, 2011: पैपिनेउ
दल उम्मीदवार मत%∆%
लिबरलजस्टिन ट्रूडो16,42938.41−3.06
न्यू डेमोक्रेटिकमार्कोस राधेमस12,10228.29+19.55
ब्लॉक क़्वेबेकोइसविवियन बोबोट11,09125.93−12.76
कंज़र्वेटिवशमा चोपड़ा2,0214.73−2.90
ग्रीनडैनी पोलीफ्रोनी8061.88−0.96
मार्क्सवादी–लेनिनवादीपीटर मैक्रीसोलोपोस2280.53
निर्दलीय1जोसेफ यंग950.22
कुल वैध मत 42,772100.0  
कुल अवैध मत 588
कुल मत 43,330
Source: Official Results, Elections Canada.
1 कम्युनिस्ट लीग

साँचा:कनाडा के संघीय चुनाव, 2008/पैपिनिउ

कनाडा की लिबरल पार्टी के नेतृत्व चुनाव, 2013
उम्मीदवार पहला मतपत्र
अंक* % मत %
जस्टिन ट्रूडो24,66980.181,38978.76
ज्वॉयस मर्रे3,13110.212,14811.76
मार्था हॉल फिन्डले1,7605.76,5856.37
मार्टिन कुचोन8162.61,6301.58
डेबोराह कोयेन2140.78330.81
कैरेन मैक्क्रिमॉन2100.77570.73
कुल 30,800 100.0 104,552 100.00

*हर संघीय चुनावी जिले के 100 अंक होते हैं, जिनका निर्धारण जिले में निर्वाचकों (वोटरों) द्वारा किया जाता है।

रंगदलउम्मीदवारमत%∆%खर्च
 लिबरलजस्टिन ट्रुडेउ26 29451.78+13.85-
    न्यू डेमोक्रेटिकऐन लगास डॉवसन13 24026.07-3.4
 ब्लॉक क़्युबेकोइसमैक्सिम क्लैवेउ6 19212.19-12.7
 कंज़र्वेटिवयुवोन वैडनेइस2 3764.68-0.36
 ग्रीनडैनी पोलीफ्रोनी1 4322.82+0.93
स्वतंत्रक्रिस लॉयड5121.01
 र्हाइनोसेरसटॉमी गौडेट3240.64
स्वतंत्रकिम वाल्ड्रोन1590.31
 मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्टपीटर मैक्रीसोपोलुस1440.28-0.25
असंबद्धबेवर्ली बर्नार्डो1060.21
कुल वैध मत/कुल खर्च50 779 100.0100$213,091.50
अवैध मत
मतदान
वैध मतदाता78,515

स्त्रोत: Elections Canada[44][45]

प्रकाशित पुस्तकें

[संपादित करें]
  • जस्टिन ट्रूडो (अक्टूबर 20, 2014). Common Ground. हार्पर कोलीन्स कनाडा. ISBN 978-1-4434-3339-6. 6 जनवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 अक्तूबर 2015.

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Liberals projected to win majority". टोरंटो स्टार. अक्टूबर 19, 2015. 20 अक्तूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 19, 2015.
  2. "जस्टिन ट्रूडो to be prime minister as Liberals surge to majority". CBC News. अक्टूबर 19, 2015. 20 अक्तूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 19, 2015.
  3. "'We're back,' Trudeau tells allies abroad". Hamilton Community News. अक्टूबर 20, 2015. मूल से से 26 नवंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 20, 2015.
  4. "जस्टिन ट्रूडो मंत्रिमंदल की घोषणा 4 नवम्बर को कर सकते हैं।". टोरंटो स्टार. Oct 20, 2015. 21 अक्तूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: Oct 20, 2015.
  5. "Trucker convoy: Trudeau invokes emergency powers | CTV News". web.archive.org. 2022-07-30. मूल से पुरालेखन की तिथि: 30 जुलाई 2022. अभिगमन तिथि: 2022-09-27.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  6. "Canadá decreta el estado de emergencia para hacer frente a las protestas antivacuna". web.archive.org. 2022-07-15. मूल से पुरालेखन की तिथि: 15 जुलाई 2022. अभिगमन तिथि: 2022-09-27.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  7. "Canada's Road to Beijing: The digital threat to the Charter rights and freedoms of Canadians". Justice Centre for Constitutional Freedoms (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-09-27.
  8. डॉउनी, जिम (दिसम्बर 28, 1971). "Justin just like dad". ओटावा सिटीज़ेन. द कनाडियन प्रेस. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 21, 2015.
  9. "स्वागत, जस्टिन ट्रूडो". सेंट. पीटर्सबर्ग टाइम्स. दिसम्बर 31, 1971. 20 जून 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मार्च 2, 2013.
  10. जॉन इंग्लिश (अगस्त 28, 2007). Citizen of the World: The Life of Pierre Elliott Trudeau Volume One: 1919–1968. क्नॉफ़ कनाडा. pp. 205–. ISBN 978-0-676-97522-2. 6 जनवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मई 27, 2011.
  11. "SINCLAIR, The Hon. James, P.C." कनाडा की संसद. मूल से से 8 मई 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: मार्च 2, 2013.
  12. "मार्गरेट ट्रुडेउ". सीबीसी न्यूज़. 2008. मूल से से 9 जनवरी 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 अक्तूबर 2015.
  13. "जस्टिन ट्रुडेउ — Ethnicity of Celebs". Ethnicelebs.com. अक्टूबर 13, 2014. मूल से से 22 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 21, 2015. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |6= (help)
  14. एलिन वूडगर; डेविड एफ़. बर्ग (मार्च 2006). The 1980s. इंफोबेस प्रकाशन. p. 414. ISBN 978-0-8160-5809-9. 6 जनवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मई 27, 2011.
  15. ब्राइडेन, जोन (अक्टूबर 18, 2014). "Justin Trudeau Memoir Paints Frank Picture Of Privileged But Painful Childhood". द हफिंग्टन पोस्ट. 20 अक्तूबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 19, 2014. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  16. राज, एल्थिया (मार्च 5, 2013). "Contender: The justin trudeau Story". 22 जून 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 23, 2014.
  17. टोंडा मैक्चार्ल्स (अक्टूबर 4, 2000, 03:25). ""Justin Trudeau described by friends as down-to-earth and sensitive"". कनाडियन प्रेस. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help); Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help), ""Son 'most like Pierre' relishes his privacy; While Liberals talk about dynasty, Justin looks forward to returning to teaching job"". किचनर-वाटरलू रेकॉर्ड. अक्टूबर 5, 2000. p. A06. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help); जस्टिन ट्रुडेउ (फरवरी 3, 2001). ""Something I'm passionate about"". ग्लोब एंड मेल. p. A11. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help); ग्लोरिया गैलोवे (अप्रैल 27, 2001, 14:50). ""Justin Trudeau delivers motivational speech to Ontario teachers"". कनाडियन प्रेस. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help); Italic or bold markup not allowed in: |work= (help); ""Students should learn to be brave, Trudeau says"". ग्लोब एंड मेल. अप्रैल 28, 2001. p. A9. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help)
  18. ""Justin Trudeau tells education conference he plans return to teaching"". कनाडियन प्रेस. फरवरी 28, 2004, 21:16. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help); Italic or bold markup not allowed in: |work= (help)
  19. स्टेत्स्की, वैन (अप्रैल 2001). "The Kokanee Glacier Alpine Campaign" (PDF). विजन्स बीसी पार्क्स न्यूज़लेटर. मूल से (PDF) से 27 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अप्रैल 18, 2013.
  20. कैरोल हैरिंग्टन (जनवरी 12, 2002). ""Trudeau takes on B.C. – Son of late PM decries cuts to public avalanche bulletins"work=टोरंटो स्टार". p. A24.
  21. ब्युकर्ट, डेनिस (मई 16, 2005). "Justin Trudeau denounces mine near park his father created: Vancouver company wants to build massive mine with access through Nahanni watershed". वैन्कुअर सन. p. D10.
  22. ट्रूडो, जस्टिन. "We hold the Nahanni in trust for the world. Let's protect it". ग्लोब एंड मेल. अभिगमन तिथि: अप्रैल 19, 2013.[मृत कड़ियाँ]
  23. Patricia Poirier (सितम्बर 16, 1988). ""Trudeau's son offers his support to Turner"". ग्लोब एंड मेल. p. A8. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help)
  24. जेन टेबर (अक्टूबर 4, 2000). ""A teacher of drama, a riveting moment"". नैशनल पोस्ट. p. A03. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help)
  25. "Chrétien bids adieu to a lifetime in politics". कनाडियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन. नवम्बर14, 2003. अभिगमन तिथि: सितम्बर 28, 2012. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  26. Juliet O'Neil (अप्रैल 7, 2006). ""Justin Trudeau to spearhead youth renewal of Liberal Party: Task force"". नैशनल पोस्ट. p. A1. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  27. "Trudeau pledges loyalty to constituents after papineau win". कनाडियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन. अक्टूबर 15, 2008. अभिगमन तिथि: अप्रैल 18, 2013.
  28. हेबर्ट, कैंटल (फरवरी27, 2007). "Trudeau looking lonely on left". टोरंटो स्टार. 26 अप्रैल 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अप्रैल 21, 2013. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  29. जेन टेबर (अप्रैल 25, 2009). ""Vancouver to host a Liberal love-in; the knives are to be left at home"". ग्लोब एंड मेल. p. A4. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help); ""Liberals won't change strategy, despite polls, say MPs"". अक्टूबर 6, 2009, 12:06. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help); Text "टेरी पेडवेल" ignored (help)
  30. ""MICHAEL IGNATIEFF ANNOUNCES LIBERAL CRITIC TEAM FOR RETURN OF PARLIAMENT"". स्टेट न्यूज़ सर्विस. सितम्बर 7, 2010. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help)
  31. ""LIBERALS RALLY FOR IMMEDIATE ACTION IN HAITI"". स्टेट न्यूज़ सर्विस. जनवरी 13, 2010. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help);""Liberal MP wants immigration rules relaxed for Haitians"". कनाडा एएम. जनवरी 22, 2010. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |work= (help)
  32. "Trudeau – again?". हैमिल्टन स्पेक्टेटर. जुलाई 17, 2011. मूल से से 21 सितंबर 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 9, 2012.
  33. "justin Trudeau pumps up St. John's Liberal fundraiser". कनाडियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन. मई 3, 2012. 15 जून 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जुलाई 9, 2012.
  34. "Trudeau to speak at local scholarship fundraiser". नॉर्दर्न लाइफ़. अप्रैल 17, 2012. मूल से से 25 दिसंबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 9, 2012.
  35. "Lawrence MacAulay Fundraising Dinner with justin-trudeau". कनाडा की लिबरल पार्टी. मूल से से 6 अगस्त 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 9, 2012.
  36. "By-election fundraiser with justin Trudeau". लिबरल कैलगरी. मूल से से 30 जून 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 9, 2012.
  37. 1 2 3 जॉर्ज, लिएन (मई 31, 2005). "When Justin met Sophie". मैक्लीन्स. मूल से से 8 जून 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अगस्त 23, 2013.
  38. "जस्टिन ट्रूडो विवाहित". CBC News. मई 30, 2005. 23 मई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अगस्त 23, 2013.
  39. Gordon, Sean (अक्टूबर 19, 2007). "Trudeau clan adds baby Xavier to its ranks". टोरंटो स्टार. 5 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अगस्त 23, 2013.
  40. "Justin and Sophie Trudeau Welcome Daughter Ella-Grace". People. फरवरी7, 2009. मूल से से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अगस्त 23, 2013. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  41. "Justin Trudeau, Sophie Gregoire welcome baby girl". सीटीवी न्यूज़. फरवरी 5, 2009. 3 मई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अप्रैल 17, 2013.
  42. "जस्टिन ट्रूडो announces birth of third child, Hadrien". मॉन्ट्रियल गैज़ेट. फरवरी 28, 2014. मूल से से 28 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: फरवरी 28, 2014.
  43. "That's Hadrien Trudeau: new baby, new spelling". टोरंटो स्टार. मार्च 13, 2014. 14 मार्च 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मार्च 15, 2014.
  44. Elections Canada – Confirmed candidates for Papineau, 30 September 2015
  45. Elections Canada – Preliminary Election Expenses Limits for Candidates

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
जस्टिन ट्रूडो के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन