सामग्री पर जाएँ

जसदेव सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जसदेव सिंह को भद्मभूषण से सम्मानित करतीं हुईं तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल

जसदेव सिंह (1933 - 25 सितंबर 2018) भारत के एक खेल-टीकाकार (कमेन्टेटर) थे। उन्हें सन २००८ में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया था। वे आकाशवाणी तथा दूरदर्शन पर सन १९६३ से ही स्वतन्त्रता दिवस तथा गणतन्त्र दिवस की परेडों के आधिकारिक टिप्पणीकार भी रहे हैं।

जसदेव सिंह १९५५ में आकाशवाणी जयपुर में भर्ती हुए। उसके ८ वर्ष बाद वे दिल्ली आ गये और दूरदर्शन में कार्य करने लगे।

वे नौ ओलम्पिक खेलों, आठ हॉकी विश्व कप और छः एशियाई खेलों का टिप्पणी कर चुके हैं। उन्हें 'ओलम्पिक ऑर्डर' भी प्रदान किया जा चुका है।[1]

लम्बी बीमारी के बाद २५ सितम्बर २०१८ को ८७ वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। [2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "बिना हिंदी पढ़े हिंदी के कमेंटेटर बने जसदेव सिंह". बीबीसी हिन्दी. 26 सिंतबर 2018. 26 सितंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2018. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help)
  2. "खामोश हो गई आंखों देखा हाल सुनाने वाली आवाज, नहीं रहे कमेन्टेटर जसदेव सिंह". 29 सितंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 सितंबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]