जसदीप सिंह गिल
| जसदीप सिंह गिल | |
|---|---|
|
| |
| धर्म | सिख धर्म |
| अन्य नाम | हुज़ूर जी |
| व्यक्तिगत विशिष्ठियाँ | |
| जन्म |
15 मार्च 1979 अमृतसर, पंजाब |
| बच्चे | 2 |
| पद तैनाती | |
| कार्यकाल | 2024–वर्तमान |
| पूर्वाधिकारी | बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों |
| धार्मिक जीवनकाल | |
| वेबसाइट |
www |
जसदीप सिंह गिल, जिन्हें उनके अनुयायी हुज़ूर जी के नाम से भी जानते हैं, राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) के आध्यात्मिक प्रमुख हैं। उन्हें 2 सितंबर 2024 को बाबा गुरिंदर सिंह जी ढिल्लों द्वारा अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया।[1] हुज़ूर जसदीप सिंह जी गिल भविष्य में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के छठे प्रमुख/संत सतगुरु होंगे और उन्हें सत्संग करने और नामदान देने का पूर्ण अधिकार होगा। इस आध्यात्मिक संप्रदाय का मुख्य केंद्र, डेरा बाबा जयमल सिंह, उत्तर भारत में पंजाब के ब्यास शहर के पास ब्यास नदी के तट पर स्थित है, और 1891 से सत्संग का केंद्र रहा है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सत्संग घर पूरे विश्व में स्थित हैं।
जीवन
[संपादित करें]जसदीप सिंह गिल का जन्म 15 मार्च 1979 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। आपके पिता का नाम सरदार सुखदेव सिंह गिल है, जो भारतीय सेना में थे। इस प्रकार, आप एक सैन्य वातावरण में पले-बढ़े। बाद में, आप डगशाई के आर्मी पब्लिक स्कूल में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने चले गए। आप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टैक्नोलॉजी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी पूर्व छात्र हैं। राधा स्वामी सत्संग ब्यास की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने से पहले, आप भारत में एक कॉर्पोरेट पेशेवर थे, और आपने लगभग दो दशक फार्मास्युटिकल और प्रबंधन परामर्श उद्योगों में बिताए।
आप विवाहित हैं और आपके दो बच्चे हैं। अब आप सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ डेरा ब्यास में रह रहे हैं तथा अपनी कमाई से जीविका चला रहे हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Kaur, Arshdeep (2024-09-02). "कौन हैं जसदीप सिंह गिल? 45 वर्षीय पूर्व सिप्ला कार्यकारी को राधा स्वामी सत्संग ब्यास का नया 'संत सतगुरु' नियुक्त किया गया | Today News". mint (अंग्रेज़ी भाषा में). 19 जनवरी 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2025-05-16.