जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
स्थान नयी दिल्ली, भारत
खोला गया १९८२
स्वामित्व भारतीय ओलंपिक संघ
संचालक भारतीय ओलंपिक संघ
सतह घास
क्षमता ६०,०००[1]
किराएदार
२०१० राष्ट्रमंडल खेल

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित एक बहुउद्देशीय स्टेडियम है, जहां बड़े स्तर पर खेल स्पर्धायें और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण सन १९८२ में नवम एशियाई खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था, साथ ही यह स्टेडियम ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर २०१०, तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी करेगा। इस स्टेडियम में भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इस स्टेडियम में किसी खेल स्पर्धा के समय ६०,००० दर्शक बैठ सकते हैं,[2] जबकि किसी संगीत कार्यक्रम के आयोजन के समय यह क्षमता बढकर १००,००० हो जाती है।

आयोजिक प्रमुख स्पर्धायें[संपादित करें]

नवम एशियाई खेल (१९८२)[संपादित करें]

स्टेडियम का निर्माण सन १८८२ में नौंवे एशियाई खेलों के आयोजन के लिए किया गया था। यहां इन खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह के अतिरिक्त एथेलेटिक्स स्पर्धायें भी आयोजित की गयी थीं।

एशियाई एथेलेटिक्स प्रतियोगिता (१९८९)[संपादित करें]

सन १९८९ में इस स्टेडियम में एशियाई एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कुल २२ पदक जीतकर भारत दूसरे स्थान पर रहा था।

क्रिकेट[संपादित करें]

इस स्टेडियम में आज तक सिर्फ दो क्रिकेट मुकाबले खेले गये हैं, जिनमे से एक सन १८८४ में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया और दूसरा सन १९९१ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला था। केप्लर वैसल्स ने इन दोनो मुकाबलों में भाग लिया था लेकिन, दोनों बार वो अलग अलग देशों की ओर से खेले थे। पहले मुकाबले में उन्होने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुये १०७ न बनाये जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होनें दक्षिण अफ्रीका की पारी में ९० रनों का योगदान दिया।

राष्ट्रमंडल खेल २०१०[संपादित करें]

सन २०१० में ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर के मध्य आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की कुछ खेल स्पर्धाओं के अलावा इन खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह भी इसी स्टेडियम में किए गए। इन खेलों के लिए इस स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया गया है। जिसमें भ्रष्टाचार के होने की बात बतायी गई है।[3] [4][5][6][7]

2019 फीफा महिला विश्व कप[संपादित करें]

2019 फीफा महिला विश्व कप

दर्शक क्षमता[संपादित करें]

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की दर्शक क्षमता ६०,००० दर्शकों की है जो इसे भारत का तीसरा और विश्व का ५१वां सबसे बड़ा स्टेडियम बनाती है। २०१० में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया गया है और इसके कारण इसकी दर्शक क्षमता अपनी मूल क्षमता ७८,००० से घटकर ६०,००० रह गयी है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Jawaharlal Nehru Stadium – World of Stadiums". Worldofstadiums.com. मूल से 30 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-05-12.
  2. "www.cwgdelhi2010.org". मूल से 22 अगस्त 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2020.
  3. "राष्ट्रमण्डल खेल बनाम भ्रष्टाचार का महाकुंभ". मूल से 11 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 दिसंबर 2010.
  4. राष्ट्रमण्डल खेल बनाम भ्रष्टाचार का महाकुंभ[मृत कड़ियाँ]
  5. से राष्ट्रमण्डल तक
  6. "राष्ट्रमण्डल खेल घोटाला दो कम्पनियों पर आयकर छापे". मूल से 6 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 दिसंबर 2010.
  7. "के खिलाफ जनयुद्ध का आगाज". मूल से 13 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2020.

निर्देशांक: 28°34′58″N 77°14′04″E / 28.582873°N 77.23438°E / 28.582873; 77.23438

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

हवाई दृश्य[संपादित करें]

देखने हेतु यहाँ क्लिक करें।

यह दिल्ली मेट्रो रेल की दक्षिण विस्तार वाली येलो लाइन शाखा का एक प्रस्तावित स्टेशन भी है।

साँचा:दिल्ली में स्टेडियम