जय करौली माँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जय करौली माँ
निर्देशक राम पाहवा
निर्माता रंजीत सामा
अभिनेता अरुण गोविल
अलका नूपुर
अमृत पाल
उर्मिला भट्ट
भारत भूषण
संगीतकार रवीन्द्र जैन
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 1 जनवरी 1988 (1988-01-01)
देश भारत
भाषा हिंदी

जय करौली माँ श्री राम पाहवा द्वारा निर्मित एक भारतीय फिल्म है जो १९८८ में प्रदर्शित हुई थी। [1] इस चलचित्र का कथानक करौली माता के ऊपर आधृत है जो हिंदू धर्म में आराध्या हैं।

गीत-संगीत

रवीन्द्र जैन द्वारा प्रदत्त गीत-संगीत। गायक थे महेन्द्र कपूर, सुरेश वाडकर, हेमलता, अनुराधा पौडवाल और सुशील कुमार। इस चलचित्र के विषय में रवीन्द्र जी आत्मकथा सुनहरे पल में लिखते हैं:-

उत्तर भारत और राजस्थान में अत्यधिक मान्यताप्राप्त देवी हैं 'करौली माँ'। इन्हें केला देवी के नाम से भी जानते हैं। फिल्म 'जय करौली माँ' में मैंने गीत-संगीत के माध्यम से पुष्पांजलि अर्पित की। यह फिल्म मेरी प्रिय सखी अलका नुपूर तथा रंजीत सामा के सांझे प्रयत्न का परिणाम है।[2]

संदर्भ

  1. "Jai Karoli Maa". bollywoodhungama. अभिगमन तिथि 17 दिसंबर 2012.
  2. रवीन्द्र जैन सुनहरे पल पृष्ठ ६६.