सामग्री पर जाएँ

जया किशोरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जया किशोरी

जया किशोरी
जन्म जया शिवशंकर शर्मा
13 जुलाई 1995 (1995-07-13) (आयु 30)
सुजानगढ़, राजस्थान, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा आध्यात्मिक वक्ता, मोटिवेशनल स्पीकर
माता-पिता शिवशंकर शर्मा (पिता), गीता देवी (माता)
वेबसाइट
आधिकारिक वेबसाइट

जया किशोरी (जन्म 13 जुलाई 1995) एक भारतीय आध्यात्मिक प्रवक्ता, गायिका, प्रेरणादायक वक्ता, लाइफ कोच और सामाजिक सुधारक हैं जो अपने प्रवचनों और भक्ति गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्हें 'किशोरी जी' और 'आधुनिक युग की मीरा' कहा जाता है।[1][2][3][4][5]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को सुजानगढ़, राजस्थान में एक गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था।[6] उनकी एक बहन हैं जिनका नाम चेतना शर्मा है। उनके माता-पिता शिव शंकर शर्मा और गीता देवी हरितपाल ने उन्हें बचपन से धार्मिक शिक्षा दी।[7]

बाद में उनका परिवार कोलकाता स्थानांतरित हुआ जहाँ उन्होंने श्री शिक्षायतन कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड अकादमी से पढ़ाई की।[8][6]

आध्यात्मिक यात्रा

[संपादित करें]

जया किशोरी ने नौ साल की उम्र में गायन शुरू किया और "लिंगाष्टकम", "शिव तांडव स्तोत्र", "मधुराष्टकम", "शिव पंचाक्षर स्तोत्रम", और "दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्रम" जैसे श्लोकों का पाठ सीखा। गुरु गोविंद राम मिश्र के मार्गदर्शन में उन्होंने 'सुंदरकांड', 'श्रीमद् भागवत गीता' और अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना शुरू किया। उन्हें "किशोरी" उपाधि उनके गुरु ने दी थी। वे खाटू श्याम जी की भक्त हैं।[9]

वे 'श्रीमद् भागवत कथा' (सप्ताह) और 'नानी बाई रो मायरो' (तीन दिवसीय) जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के लिए जानी जाती हैं।[2] उनका यूट्यूब चैनल और अन्य डिजिटल मंचों पर प्रवचन, कीर्तन, भजन और प्रेरणादायक भाषण प्रसारित होते हैं।[10]

भजन और संगीत

[संपादित करें]

उन्होंने कई भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए हैं। उनके लोकप्रिय भजनों में शामिल हैं:

पुरस्कार और सम्मान[12]

[संपादित करें]

संबंधित विषय

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. Live, A. B. P. (15 August 2023). "Due to immense love for Krishna, she got the title of 'Kishori'; Know more about Jaya Kishori". www.abplive.com. अभिगमन तिथि: 18 September 2023.
  2. 1 2 "Jaya Kishori". karnatakastateopenuniversity.in. अभिगमन तिथि: 18 September 2023.
  3. "Jaya Kishori". मूल से से 1 September 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 September 2022.
  4. "Jaya Kishori Success Tips: जानिए जया किशोरी के सफलता के मंत्र". India.com Hindi. 13 January 2024. अभिगमन तिथि: 2 May 2025.
  5. "जया किशोरी के प्रेरक विचार: इन बातों को जीवन में उतार लिया तो शांति से कटेगा जीवन". Zee News Hindi. 24 जुलाई 2023. अभिगमन तिथि: 2 मई 2025.
  6. 1 2 Live, ABP (21 February 2023). "How educated is Jaya Kishori, and what is her relationship with her family? Know interesting facts about her". ABP News. अभिगमन तिथि: 27 January 2024.
  7. "Jaya Kishori's Life Biography". मूल से से 11 March 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 March 2024.
  8. Live, ABP. "Due to immense love for Krishna, she got the title of 'Kishori'; Know interesting facts about Jaya Kishori". ABP News. अभिगमन तिथि: 27 January 2024.
  9. "Jaya Kishori: कौन हैं जया किशोरी? जो कथा वाचन से कम उम्र में हो गईं लोकप्रिय". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि: 11 March 2024.
  10. "एक कथा का कितना रुपया लेती हैं जया किशोरी? कहां करती हैं खर्च". Navbharat Times. अभिगमन तिथि: 30 January 2025.
  11. "'ऐसो चटक मटक सो ठाकुर'… जन्माष्टमी पर जया किशोरी के ये भजन भक्तों को कर देंगे झूमने पर मजबूर, सुनें यहां". Jansatta. अभिगमन तिथि: 30 January 2025.
  12. "Jaya Kishori". अभिगमन तिथि: 11 March 2024.
  13. "Jaya Kishori adopted the path of spirituality at the age of 7, has received this award from RSS Chief Mohan Bhagwat". Jansatta.com. अभिगमन तिथि: 11 March 2024.
  14. "Story of Jaya Kishori: कहानी जया किशोरी के स्टार बनने की". Punjab Kesari. अभिगमन तिथि: 30 January 2025.
  15. "RJ Raunac, Jaya Kishori, Maithili Thakur... PM Modi presented the National Creators Award to these personalities". Jagran.com. अभिगमन तिथि: 11 March 2024.
  16. "'People are tired of listening to me': PM Modi's light-hearted exchange with singer". The Times of India. 8 March 2024. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 9 March 2024.