जयवीर सिंह
| इस लेख में अतिरंजित शब्दावली का प्रयोग है जो सत्यापित जानकारी जोड़े बिना केवल विषयवस्तु का प्रचार करती है। यदि जानकारी के सत्यापन हेतु कोई तृतीय पक्ष सूत्र उपलब्ध नहीं हैं तो ऐसी शब्दावली को हटाएँ। |
जयवीर सिंह | |
|---|---|
| पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार | |
| चुनाव क्षेत्र | मैनपुरी |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 2 अक्टूबर 1958 |
| पत्नी | रीता सिंह |
| बच्चे | अतुल प्रताप सिंह और सुमित प्रताप सिंह (पुत्र), गुंजन सिंह (पुत्री) |
| पेशा | राजनेता |
जयवीर सिंह(जन्म : 2 अक्टूबर 1958) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में मैनपुरी सदर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाए गए।[1] [2]
सन् 1984 में राजनीति में प्रवेश के बाद वर्ष 2002 में (घिरोर, मैनपुरी) से विधायक चुने गए। वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) नियुक्त हुए। राज्य मंत्री के रूप में कार्यकाल वर्ष 2006 तक रहा। वर्ष 2007-2012 तक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के दायित्व का निर्वहन किया।
[3][4]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]ठाकुर जयवीर सिंह का जन्म ग्राम करहरा जनपद फिरोजाबाद (तत्कालीन जनपद मैनपुरी) में 2 अक्टूबर 1958 को जादौन क्षत्रिय जाति में जन्म हुआ। पिताजी के सामाजिक समरसता के विचारों से प्रेरित होकर राजनैतिक क्षेत्र में रूचि बढ़ी एवं छात्र जीवन से ही यूथ कांग्रेस में कार्यरत रहे। [5] छात्र राजनीति में आने के पश्चात सक्रिय राजनेता के नाते विभिन्न आंदोलनों में प्रतिभाग किया एवं वर्ष 2002 में प्रथम बार विधायक के रूप में चुने गए। [6]
राजनीतिक जीवन
[संपादित करें]जयवीर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं।[7] राजनैतिक जीवन में प्रवेश के पश्चात वर्ष 1984 से 1989 तक कांग्रेस कमेटी अरांव, फिरोजाबाद के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1988 से 1995 तक करहरा ग्रामसभा के प्रधान रहे। वर्ष 1989 से 1994 तक जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तत्पश्चात 1994 से 1996 तक उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व का पालन किया। [8] वर्ष 1999 से 2008 तक जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल व्यतीत किए। वर्ष 2002 से 2012 तक घिरोर, मैनपुरी से विधायक रहे। वर्ष 2003 में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री नियुक्त हुए। तत्पश्चात वर्ष 2007 से 2012 तक सिंचाई (यांत्रिकी) के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत रहे। वर्ष 2022 में सदर, मैनपुरी से विधायक चुने गए। वर्तमान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।[9]
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "मैनपुरी से सपा के राजकुमार यादव को हराने वाले जयवीर सिंह बने यूपी सरकार में मंत्री". अभिगमन तिथि: April 8, 2022.
{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link) - ↑ "सिरसागंज में साइकिल पर भारी पड़ा कमल : मैनपुरी सदर से भाजपा के जयवीर सिंह जीते,दो बार के सपा विधायक को दी पटखनी". अभिगमन तिथि: April 8, 2022.
{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link) - ↑ "Yogi oath: योगी सरकार 2.0: सपा के गढ़ में जीत का मिला तोहफा, मैनपुरी के विधायक जयवीर सिंह बने मंत्री". अभिगमन तिथि: April 8, 2022.
{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link) - ↑ "Mainpuri Election Result 2022 LIVE Updates: BJP Jayveer Singh Takes Lead Against SP Raju Yadav". www.india.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-06-04.
- ↑ "जानें कौन हैं जयवीर सिंह, जिन्होंने तोड़ दिया सपा का तिलिस्म, अब मंत्री पद का मिला इनाम". अभिगमन तिथि: May 15, 2022.
{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link) - ↑ "UP Election 2022: मैनपुरी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह को मिली जीत". अभिगमन तिथि: April 8, 2022.
{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link) - ↑ "Yogi Sarkar 2.0: जयवीर सिंह को मंत्री बनाने के पीछे बीजेपी की है बड़ी प्लानिंग, समझें पूरा खेल". मूल से से 15 मई 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: May 15, 2022.
- ↑ "Yogi oath: जयवीर सिंह बनाए गए योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री, ऐसा रहा राजनीतिक सफर". मूल से से 9 अप्रैल 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: April 8, 2022.
- ↑ "UP Election 2022: मैनपुरी के इस बीजेपी उम्मीदवार ने ग्राम प्रधान से शुरू की राजनीति, परिवार के इतने सदस्य हैं राजनीति में". अभिगमन तिथि: April 8, 2022.
{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link)