जयप्रकाश नारायण (लोकसत्ता)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राजनीतिक सुधारक जयप्रकाश नारायण

डॉ जयप्रकाश नारायण (1956 -) भारत के राजनेता, समाज-सुधाकरक, टीवी टिप्पणीकार तथा स्तम्भकार हैं। वे लोक सत्ता (पार्टी) के अध्यक्ष हैं तथा वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। इसके पूर्व वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी नौकरशाह थे। वे भारत में कई चुनाव सुधार लागू करवाने में सफल रहे हैं। उन्होंने लोकपाल विधेयक का मसौदा (ड्राफ्ट) भी बनाया है।

जयप्रकाश ने 1990 के दशक में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा देकर लोकसत्ता का गठन किया था। इसके जरिए वे लोकतांत्रिक सुधार के लिए आंदोलन चलाना चाहते थे। लोकसत्ता को उन्होंने 2009 के चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी बना दिया और विधानसभा चुनाव में हैदराबाद के कुकटपल्ली विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने जीत हासिल की।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]