जमा का प्रमाण पत्र
जमा प्रमाण पत्र या सी.डी. (Certificate of Deposit - CD) संयुक्त राज्य अमेरिका में एक प्रकार की समय-आधारित जमा होती है, जिसे बैंक, बचत संस्थान या क्रेडिट यूनियन जारी करते हैं। इसमें राशि एक तय समय के लिए जमा की जाती है और उस पर आमतौर पर बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। सी.डी. को परिपक्वता (maturity) की अवधि तक बनाए रखना होता है। यदि तय समय से पहले राशि निकाली जाती है, तो जुर्माना देना पड़ सकता है।
विशेषताएँ
[संपादित करें]सी.डी. में जमा की गई राशि को एक निश्चित अवधि तक नहीं निकाला जा सकता। यदि व्यक्ति उस अवधि से पहले राशि निकालना चाहे, तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है। इस प्रकार की जमा में अक्सर न्यूनतम राशि जमा करने की आवश्यकता होती है। जमा राशि अधिक होने पर ब्याज दर भी अधिक मिल सकती है।
सुरक्षा व्यवस्था
[संपादित करें]संयुक्त राज्य अमेरिका में सी.डी. पर बीमा की व्यवस्था होती है। बैंकों द्वारा जारी की गई सी.डी. का बीमा संघीय जमा बीमा निगम (FDIC) करती है। वहीं, क्रेडिट यूनियन द्वारा जारी प्रमाण पत्र का बीमा राष्ट्रीय क्रेडिट यूनियन प्रशासन (NCUA) करती है। इस प्रकार ग्राहक की जमा राशि एक तय सीमा तक सुरक्षित मानी जाती है, जिससे निवेशक को भरोसा बना रहता है।
दस्तावेज़ और रिकॉर्ड
[संपादित करें]पहले प्रमाण पत्र के लिए ग्राहकों को एक काग़ज़ी प्रमाण पत्र दिया जाता था। लेकिन अब अधिकतर सी.डी. डिजिटल रूप में दर्ज होती हैं और यह जानकारी ग्राहक के बैंक स्टेटमेंट में दिखाई देती है। यदि कोई ग्राहक हार्ड कॉपी प्रमाण चाहता है, तो वह बैंक से पेपर स्टेटमेंट का अनुरोध कर सकता है या फिर बैंक की ऑनलाइन सेवा के माध्यम से उसका प्रिंटआउट प्राप्त कर सकता है।
ब्याज की गणना
[संपादित करें]प्रमाण पत्र पर मिलने वाला ब्याज सामान्यतः दो तरीकों से गणना किया जा सकता है, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज। अधिकांश बैंकों में चक्रवृद्धि ब्याज प्रणाली का ही उपयोग किया जाता है।[1]
चक्रवृद्धि ब्याज का सूत्र
[संपादित करें]A = P × (1 + r/n)ⁿᵗ[2]
जहाँ A परिपक्वता पर कुल राशि होती है। P उस राशि को दर्शाता है जो प्रारंभ में जमा की गई है। r वार्षिक ब्याज दर होती है। n यह दर्शाता है कि एक वर्ष में ब्याज कितनी बार जोड़ा गया है, जैसे एक बार, चार बार आदि। t उस समय अवधि को दर्शाता है जो वर्ष में होती है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "CD Calculator — Certificate of Deposit". 21 July 2025.
- ↑ "Compound interest".