सामग्री पर जाएँ

जगन नाथ आज़ाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जगन नाथ आज़ाद
उर्दू: جگن ناتھ آزاد
अंग्रेज़ी: Jagan Nath Azad

जम्मू, भारत में ली गई तस्वीर
जन्म 05 दिसम्बर 1918
ईसाख़ेल, मियांवाली, ब्रिटिश पंजाब, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पंजाब, पाकिस्तान)
मौत 24 जुलाई 2004(2004-07-24) (उम्र 85 वर्ष)
नई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा कवि, लेखक

जगन नाथ आज़ाद (उर्दू: جگن ناتھ آزاد, अंग्रेज़ी: Jagan Nath Azad; 5 दिसम्बर 1918 — 24 जुलाई 2004)[1] भारतीय उर्दू कवि, लेखक और शिक्षाविद थे। उन्होंने 70 से अधिक पुस्तकें लिखीं, जिनमें कविता संग्रह, कविताएँ, आत्मकथाएँ और यात्रा वृत्तान्त हैं। वो मुहम्मद इक़बाल के जीवन, दर्शन और कार्यों पर विशेषज्ञ माना जाता थे। उन्होंने पाँच वर्ष (1981-85) की अवधि के लिए इक़बाल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

आज़ाद सन् 1989 में अंजुमन-ए-तरक़्क़ी-ए-उर्दू (हिन्द) (मानव संसाधन विकास मन्त्रालय के तहत उर्दू के प्रचार के लिए एक राष्ट्रीय निकाय) के उपाध्यक्ष चुने गए और सन् 1993 में इसके अध्यक्ष बने तथा अपने निधन तक इस पद पर रहे।[2] 24 जुलाई 2004 को नई दिल्ली में स्थित राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसन्धान केन्द्र में कार्सिनोमा से निधन हो गया। निधन से पन्द्रह दिन पूर्व तक वो लिखते रहे। निधन के समय वो 84 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और पाँच सन्तानें थीं।

यात्रा वृत्तान्त

[संपादित करें]

अगरचे स्थापित उर्दू लेखकों के बीच यात्रा वृत्तान्त प्रकाशित करने की कोई परम्परा नहीं है, आज़ाद ने अपनी विशिष्ट शैली में अपनी यात्रा के कई विस्तृत और सारगर्भित लेख लिखने वाले पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सामान्य रूप से उर्दू प्रेमियों और उर्दू पढ़ने वाले अनुभवी यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया।

आज़ाद सोवियत संघ में रहे। घर लौटने पर, उन्होंने पुश्किन के देस में प्रकाशित किया। [3] इसी प्रकार, संयुक्त राज्य अमेरिका की एक विस्तारित यात्रा के परिणामस्वरूप कोलम्बस के देस में नामी पुस्तक लिखी। [4] उनके अन्य यात्रा वृत्तान्त कनाडा, यूरोप, यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान और भारत को कवर करते हैं। [5]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "URDU AUTHORS : DATE LIST". मूल से से 1 मार्च 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2012-09-28. List.No.380
  2. "Anjuman Taraqqi Urdu (Hind)". Anjumantaraqqiurduhind.org. मूल से से 21 March 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 August 2012.
  3. Jagan Nath Azad. "Pushkin Ke Des Mein". Open Library. अभिगमन तिथि: 20 August 2012.
  4. Jagan Nath Azad. "Colombus Ke Des Mein". Open Library. अभिगमन तिथि: 20 August 2012.
  5. "Jagan Nath Azad". Open Library. अभिगमन तिथि: 20 August 2012.