सामग्री पर जाएँ

जगदीप धनखड़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जगदीप धनखड़
जगदीप धनखड़ की आधिकारिक तस्वीर

पद बहाल
11 अगस्त 2022 से 22 जुलाई 2025 तक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
उत्तरवर्ती वेंकैया नायडू

पद बहाल
30 जुलाई 2019[1]  18 जुलाई 2022[2]
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पूर्वा धिकारी केसरी नाथ त्रिपाठी
उत्तरा धिकारी ल गणेशन (अतिरिक्त प्रभार)

राज्य मंत्री, भारत सरकार
पद बहाल
21 नवंबर 1990  21 जून 1991
प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर
मंत्रालय संसदीय मामलों का मंत्रालय

पद बहाल
4 दिसंबर 1993  29 नवंबर 1998
पूर्वा धिकारी जगजीत सिंह
उत्तरा धिकारी नाथू राम
चुनाव-क्षेत्र किशनगढ़, राजस्थान[3]

पद बहाल
2 दिसंबर 1989  21 जून 1991
पूर्वा धिकारी मो. अयूब खान
उत्तरा धिकारी मो. अयूब खान
चुनाव-क्षेत्र झुंझुनू

जन्म 18 मई 1951 (1951-05-18) (आयु 74)[4]
किठाना, झुंझुनू जिला, राजस्थान, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी सुदेश धनखड़ (वि॰ 1979)
शैक्षिक सम्बद्धता राजस्थान विश्वविद्यालय
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
पेशा
  • एडवोकेट

जगदीप धनखड़ (जन्म 18 मई 1951) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारत के निर्वाचित 14वें उपराष्ट्रपति थे! उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने चंद्रशेखर मंत्रालय में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2022 का चुनाव 74.37% वोटों के साथ जीता और 1992 के चुनाव के बाद से चुनाव-जीत का अंतर सबसे अधिक दर्ज किया।[5][6]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के एक छोटे से गाँव 'किठाना' में जाट के घर हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा किठाना गांव के स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ से पूरी की और फिर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[7] स्कूली शिक्षा के बाद जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के महाराज कॉलेज जयपुर में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने फिजिक्स में B.Sc की डिग्री ली। साल 1978 में उन्होंने जयपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी कोर्स में एडमिशन लिया। कानून की डिग्री लेने के बाद जगदीप धनखड़ ने वकालत शुरू कर दी और साल 1990 में उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट का ओहदा दिया गया। जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर देश के कई हाईकोर्टों में वकालत की प्रैक्टिस की।

चुनावी राजनीति

[संपादित करें]

वह 1989-91 के दौरान राजस्थान में झुंझुनू (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से 9वीं लोकसभा में जनता दल का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद सदस्य थे। वह 1993-98 के दौरान 10वीं विधान सभा राजस्थान में किशनगढ़, राजस्थान से विधान सभा के पूर्व सदस्य और राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, जयपुर के पूर्व अध्यक्ष भी रहे।[8] जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर करीब 30 सालों का है | वह चंद्रशेखर की सरकार में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं | लोकसभा हो या विधानसभा वह जिस सदन के भी सदस्य रहे उसकी अहम समितियों में शामिल रहे हैं. 20 जुलाई 2019 को उनको पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया | [9]

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

[संपादित करें]

30 जुलाई 2019 को, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया।

16 जुलाई 2022 को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति के 2022 के चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।[10]

इस्तीफा

[संपादित करें]

21 जुलाई, 2025 को धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देना और चिकित्सा सलाह का पालन करना” चाहते थे। वह कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले पहले उपराष्ट्रपति बने।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Jagdeep Dhankar To Be Sworn In As New West Bengal Governor On July 30". एनडीटीवी. 26 July 2019. 26 जुलाई 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 जुलाई 2019.
  2. "Dhankhar resigns as Bengal guv after VP nomination, Manipur's La Ganesan gets additional charge". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी भाषा में). 17 जुलाई 2022.
  3. "Kishangarh Assembly Election MLA Political Data | ENTRANCEINDIA". 6 अक्टूबर 2018. मूल से से 17 जुलाई 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 अगस्त 2022.
  4. "Jagdeep Dhankhar takes oath as West Bengal Governor". आउटलुक. 30 जुलाई 2019. 13 जनवरी 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 जनवरी 2020.
  5. "Jagdeep Dhankhar, West Bengal Governor, is NDA's Vice President candidate". द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी भाषा में). 16 जुलाई 2022. अभिगमन तिथि: 16 जुलाई 2022.
  6. Pandey, Manisha. "With nearly 73% votes, Jagdeep Dhankhar's Vice-Presidential poll-victory margin highest since 1997". इंडिया टुडे.
  7. "Jagdeep Dhankhar". अभिगमन तिथि: 12 मार्च 2018.
  8. "Our Governor: Raj Bhavan, West Bengal, India". राज भवन, पश्चिम बंगाल. अभिगमन तिथि: 15 मई 2021.{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link)
  9. "किसान पुत्र, कानून के छात्र और ममता से टकराव..जानिए कौन हैं NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़". आज तक (hindi भाषा में). 2022-07-16. अभिगमन तिथि: 2022-07-18.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  10. "Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, पीएम मोदी ने तारीफ में कही ये बातें". आज तक (hindi भाषा में). 2022-07-16. अभिगमन तिथि: 2022-07-17.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)