जकरेम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जकरेम (या जैकरेम) भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग से ६४ किमी दूर मावकिर्वाट ब्लॉक स्थित एक ग्राम है। यह अपने गर्म जल के सोतों के लिये जाना जाता है। यहां मेघालय में अन्य पर्यटक स्थलों की तरह घनी आबादी नहीं मिलती है। इस क्षेत्र में गर्म गन्धक के पानी के सोते हैं, जो झरने के रूप में जमीन से फ़ूटते हैं।[1] इन सुंदर गर्म झरनों में पानी को उपचारात्मक औषधीय गुणों का समावेश बताया जाता है। अधिकांश पर्यटकों द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के लिए गर्म स्नान के रूप में उपयोग किया जाता है।[2]

जैकरेम समय के साथ साथ एक स्वास्थ्य रिसॉर्ट के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है।

आवागमन[संपादित करें]

यह शिलांग से अधिक दूर स्थित नहीं है माकिरवाट-शिलांग सड़क मार्ग द्वारा यहां से पहुंचा जा सकता है।[3] इसके लिये टैक्सी या बस ले सकते हैं और जैकरेम पहुंच सकते हैं। यह मावकिर्वाट से १० किमी और जिला मुख्यालय नोंग्स्टोइन से ५० किमी दूर है।

जैकरेम के रास्ते में कई गांवों में रुक सकते हैं और मार्ग में मेघालयी व्यंजन भोजन भी ले सकते हैं।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

यहां की जनसंख्या २००१ की जनगणना के अनुसार २,९७४ है।[4] यहां कुल ५०१ परिवार रहते हैं और लिंगानुपात ९९३ है।[5]

कुल पुरुष महिलाएं
बालक 642 321 321
साक्षरता 86.06% 86.85% 85.27%
अनुसूचित जाति 0 0 0
अनुसूचित जनजाति 2,965 1,488 1,477
असाक्षर 967 475 492

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "जकरेम: पर्यटन विभाग, मेघालय सरकार ['Jakrem: Department of Tourism, Government of Meghalaya']". megtourism.gov.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 18 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-09-16.
  2. HolidayIQ.com. "Jakrem Village in Shillong - Video Reviews, Photos, History | HolidayIQ". www.holidayiq.com. मूल से 16 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-09-16.
  3. HolidayIQ.com. "Jakrem Village in Shillong - Video Reviews, Photos, History | HolidayIQ". www.holidayiq.com. मूल से 16 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-09-16.
  4. "Jakrem A B Village in Mawkyrwat (West Khasi Hills) Meghalaya | villageinfo.in". villageinfo.in. अभिगमन तिथि 2018-09-16.
  5. "Jakrem A & B Village Population, Caste - Mawkyrwat West Khasi Hills, Meghalaya - Census India". www.censusindia.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 16 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-09-16.

बाहरी कड़ियां[संपादित करें]