सामग्री पर जाएँ

जंगली गौरैया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जंगली गौरैया
Yellow-throated sparrow
महाराष्ट्र में जंगली गैरैया
नागपुर में, पीला गला स्पष्ट दिखलाते हुए
संकटग्रस्त

CR गंभीर विलुप्तप्राय का संक्षिप्त रूप
ENविलुप्तप्राय का संक्षिप्त रूप
VU असुरक्षित का संक्षिप्त रूप
NT संकटासन्न का संक्षिप्त रूप
सुरक्षित

LCसंकटमुक्त जाति का संक्षिप्त रूप
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: पक्षी (Aves)
गण: पासरीफ़ोर्मीज़ (Passeriformes)
कुल: पैसरिडाए (Passeridae)
वंश: जिम्नोरिस (Gymnoris)
जाति: जी. ज़ैंथोकोलिस (G. xanthocollis)
द्विपद नाम
Gymnoris xanthocollis
बर्टन, 1838

जंगली गौरैया, जिसे पीतकंठ गौरैया और लाल-कंधा गौरैया भी कहते हैं और जिसका वैज्ञानिक नाम जिम्नोरिस ज़ैंथोकोलिस है, भारतीय उपमहाद्वीप में मिलने वाली गौरैया पक्षियों के जिम्नोरिस वंश की एक जीववैज्ञानिक जाति है।[2][3][4]

पासर वंश की आम गौरैया की तुलना में इनकी चोंच अधिक महीन होती है और उनके विपरीत इसके पंखों पर कोई धारियाँ नहीं होती हैं। इनके कंधे की दोहरी सफेद पंखों की पट्टी इन्हें मटमैले रंग की आम गौरैया से अलग करती है। नर के कंधे पर लालभूरे रंग के धब्बे होते हैं जिन्हें देख पाना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। उनके गले पर हल्का पीला धब्बा भी होता है। मादाओं का रंग धुंधला होता है और कंधे पर लाल धब्बे भी नहीं होते साथ ही गले का पीला धब्बा भी बहुत हल्के रंग का होता है जिसे देख पाना प्राय कठिन होता है।

यह प्रजाति वृक्ष-प्रेमी है, हालाँकि कभी-कभी इसे तारों और ज़मीन पर भी देखा जाता है, जहाँ यह उछल-उछल कर चलती है। इनकी कूक सामान्य लेकिन गाना विशिष्ट होता है। इसकी उड़ान सीमित होती है और ऊपर उठने से पहले यह नीचे गोता लगाती हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. BirdLife International (2019). "Gymnoris xanthocollis". 2019: e.T22718294A155508722. डीओआई:10.2305/IUCN.UK.2019-3.RLTS.T22718294A155508722.en. {{cite journal}}: Cite journal requires |journal= (help)
  2. Christidis, L.; Boles, W. E. (2008). Systematics and Taxonomy of Australian Birds. Canberra: CSIRO Publishing. ISBN 978-0-643-06511-6.
  3. Houlihan, Patrick E.; Goodman, Steven M. (1986). The Natural History of Egypt, Volume I: The Birds of Ancient Egypt. Warminster: Aris & Philips. ISBN 978-0-85668-283-4.
  4. Summers-Smith, J. Denis (1963). The House Sparrow. New Naturalist (1st. ed.). London: Collins.