छुईखदान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छुईखदान
शहीदों की नगरी
उपनाम: Ckn
छुईखदान is located in छत्तीसगढ़
छुईखदान
छुईखदान
छत्तीसगढ़ में स्थिति
निर्देशांक: 21°32′N 80°59′E / 21.53°N 80.98°E / 21.53; 80.98निर्देशांक: 21°32′N 80°59′E / 21.53°N 80.98°E / 21.53; 80.98
देश भारत
प्रान्तछत्तीसगढ़
ज़िलाखैरागढ़-छुईखदान-गंडई
क्षेत्रफल
 • कुल20 किमी2 (8 वर्गमील)
ऊँचाई337 मी (1,106 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल10,100+
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, छत्तीसगढ़ी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड491885
दूरभाष कोड07743
वाहन पंजीकरणCG-34
लिंगानुपात993 /

छुईखदान (Chhuikhadan) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक शहर और जिला हैं। जो वर्तमान में नया जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का हिस्सा है । यह जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। [1][2]

इतिहास[संपादित करें]

छुईखदान मध्य प्रदेश का भूतपूर्व राज्य था; इसका क्षेत्रफल 154 वर्ग मील था। यह आधा भूभाग घने जंगलों और आधा भूभाग उपजाऊ मैदान हैं। छुईखदान शहर नगर प्रधान कार्यालय है। यह दक्षिण-पूर्व रेलवे के राजनांदगाँव स्टेशन से 31 मील है। कोदो यहाँ की प्रमुख उपज है। गेहूँ एवं धान भी होते हैं। यहाँ कई स्कूल एवं अस्पताल हैं। यहाँ छुई मिट्टी (एक प्रकार की सफेद मिट्टी) की खदानें मिलने के कारण इसका नाम छुईखदान पड़ा।

जलवायु[संपादित करें]

भारत के इस भाग में अप्रैल के मध्य से जून के मध्य तक तेज़ गर्मी होती है। इन दो महीनों के अलावा, जलवायु आम तौर पर सुखद रहता है। छुईखदान में प्रति वर्ष लगभग 925 मिलीमीटर औसत वर्षा होती है। सर्दियों में, न्यूनतम तापमान 12-13 ℃ तक गिर जाता है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

सैक्षणिक संस्थान[संपादित करें]

  • पण्डित श्री देवी प्रसाद जी चौबे शासकीय महाविद्यालय, गंडई,
  • रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, साल्हेवारा,
  • वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय, छुईखदान,
  • रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र छुईखदान,
  • शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छुईखदान
  • रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़

परिवहन[संपादित करें]

निकटवर्ती रेलवे स्टेशन,राजनांदगाँव, डोंगरगढ़, और दुर्ग, क्रमशः छुईखदान से 52, 64 और 67 किलोमीटर दूर हैं। विशाखापट्टनम, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हावड़ा, भुवनेश्वर, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, अमृतसर और नई दिल्ली के लिए सीधी रेलगाड़ियाँ इन रेलवे स्टेशनों से उपलब्ध हैं, जो हावड़ा-मुंबई के मुख्य रेलमार्ग पर नागपुर से होकर जाती हैं। छुईखदान राज्य की राजधानी रायपुर से तीन घंटे की यात्रा पर है। रायपुर और नागपुर हवाई अड्डे क्रमशः 112 और 237 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]