चैनल द्वीप
![]() 2018 में चैनल द्वीप की सैटेलाइट तस्वीर | |
![]() चैनल द्वीप का स्थान | |
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | उत्तरपश्चिमी यूरोप |
निर्देशांक | 49°25′48″N 02°21′00″W / 49.43000°N 2.35000°Wनिर्देशांक: 49°25′48″N 02°21′00″W / 49.43000°N 2.35000°W |
आसन्न जल निकाय | इंग्लिश चैनल |
द्वीप संख्या | 7 |
मुख्य द्वीप | |
क्षेत्रफल | 198 km2 (76.4 sq mi) |
उच्चतम बिन्दु | लेस प्लैटोन्स |
चैनल द्वीप समूह इंग्लिश चैनल में नॉरमैंडी के फ्रांसीसी तट से दूर स्थित एक द्वीपसमूह है। ये दो क्राउन डिपेंडेंसी में विभाजित हैं जिसमें पहला जर्सी का बेलीविक है जो द्वीपों में सबसे बड़ा है और दूसरा ग्वेर्नसे का बेलीविक जिसमें ग्वेर्नसे, एल्डर्नी, सार्क, हर्म और कुछ छोटे द्वीप शामिल हैं। ऐतिहासिक रूप से ये डची ऑफ़ नॉर्मंडी के अवशेष हैं। हालाँकि ये यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा नहीं हैं।[1] ब्रिटेन इन द्वीपों की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए जिम्मेदार है जैसा कि वह अन्य क्राउन डिपेंडेंसी आइल ऑफ़ मैन और ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश के लिए भी जिम्मेदार है।
इतिहास
[संपादित करें]चैनल द्वीप समूह पर मानव के कब्जे का सबसे पहला साक्ष्य 250,000 वर्ष पूर्व का पाया गया है जब ये महाद्वीपीय यूरोप के भूभाग से जुड़े हुए थे।[2] मध्यपाषाण काल में समुद्र का स्तर बढ़ने से ये द्वीप अलग हो गए। इतिहास में मौजूद और दर्ज कई डोलमेन्स और अन्य पुरातात्विक स्थल एक ऐसी आबादी के अस्तित्व को दर्शाते हैं जो संगठित और काफी बड़े आकार के निर्माण कार्य करने के लिए पर्याप्त थी।
इसकी खुदाई में आर्मोरिकन सिक्कों के भंडार मिले हैं जो लौह युग में व्यापार और संपर्क के साक्ष्य प्रदान करते हैं। रोमन बस्तियों के साक्ष्य बहुत कम हैं हालांकि यह स्पष्ट है कि इन द्वीपों पर रोमन अधिकारी और व्यापारी आते थे। द्वीपों में गैलो-रोमन संस्कृति को अज्ञात सीमा तक अपनाया गया था।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "चैनल आयलैंड". द रॉयल हाउसहोल्ड. 21 सितम्बर 2012. मूल से 21 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.
- ↑ "ला कोटे". दिस इस जर्सी. 18 सितम्बर 2012. मूल से पुरालेखित 18 सितंबर 2012. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
- ↑ बैलेइन, जॉर्ज रेजिनाल्ड; सिव्रेट, मार्गुराइट (1998). बैलेइन्स हिस्ट्री ऑफ जर्सी (अंग्रेज़ी में). फिलिमोर. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-86077-065-4. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.