सामग्री पर जाएँ

चेस्के बुद्येयोवित्से

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चेस्के बुद्येयोवित्से
České Budějovice
बडवाइज़
वैधानिक शहर
Skyline of चेस्के बुद्येयोवित्से
चेस्के बुद्येयोवित्से का ध्वज
ध्वज
Coat of arms of चेस्के बुद्येयोवित्से
कुल चिह्न
चेस्के बुद्येयोवित्से
वर्डमार्क
चेस्के बुद्येयोवित्से is located in चेक गणराज्य
चेस्के बुद्येयोवित्से
चेस्के बुद्येयोवित्से
चेस्के बुद्येयोवित्से (चेकिया)
निर्देशांक: 48°58′29″N 14°28′29″E / 48.97472°N 14.47472°E / 48.97472; 14.47472
देश चेकिया
क्षेत्र दक्षिण बोहेमियाई
ज़िलाचेस्के बुद्येयोवित्से
पहला उल्लेख1251
शासन
  महापौरदागमार श्कोदोवा पार्मोवा (ODS)
क्षेत्रफल
  कुल55.71 किमी2 (21.51 वर्गमील)
ऊँचाई381 मी (1,250 फीट)
जनसंख्या (2025-01-01)[1]
  कुल97,231
  घनत्व1,700 किमी2 (4,500 वर्गमील)
समय मण्डलCET (यूटीसी+1)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CEST (यूटीसी+2)
डाक कोड370 01
वेबसाइटwww.c-budejovice.cz

चेस्के बुद्येयोवित्से (चेक: České Budějovice) चेक गणराज्य के दक्षिण बोहेमियाई क्षेत्र में स्थित एक शहर तथा क्षेत्र की राजधानी है। इसकी जनसंख्या लगभग 97,000 है। यह व्ल्तावा और माल्शे नदियों के संगम पर स्थित है।

चेस्के बुद्येयोवित्से बडवाइज़र बडवार मद्यनिर्माणशाला के लिए प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक शहर केंद्र अच्छी तरह से एक स्मारक आरक्षण के रूप में संरक्षित है।

बुद्येयोवित्से स्लावी नाम बुदिवोय (Budivoj) से व्युत्पन्न है, और उसका अर्थ है "बुदिवोय के लोगों का गाँव"। उसका जर्मन नाम चेक नाम को छोटा करके बनाया गया था। जब 1265 में शाही शहर की स्थापना हुई, उसका नाम बडवोयज़ (Budwoyz) रखा गया और फिर बडवाइज़ (Budweis) में बदल दिया गया। बडवाइज़ का लातिन नाम बडविसियम (Budvicium) था। 15वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में हुसी क्रांति के बाद, शहर का नाम मोराव्स्के बुद्येयोवित्से (Moravské Budějovice, 'मोरावियाई बुद्येयोवित्से') से अंतर करने के लिए चेस्के बुद्येयोवित्से (České Budějovice, 'बोहेमियाई बुद्येयोवित्से') रखा गया।[2]

  1. "Population of Municipalities – 1 January 2025". Czech Statistical Office. 2025-05-16.
  2. "Jméno města". Encyklopedie Českých Budějovic (चेक भाषा में). NEBE. अभिगमन तिथि: 2022-02-20.