चेवापी
| चेवापी | |
|---|---|
|
| |
| उद्भव | |
| वैकल्पिक नाम | चेवापचिची |
| संबंधित देश |
साँचा:देश आँकड़े बोस्निया और हर्ज़ेगोविना बाल्कन |
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| भोजन | मुख्य |
| परोसने का तापमान | गर्म |
| मुख्य सामग्री | मांस |
चेवापी (बोस्नियाई: Ćevapi, सर्बियाई: Ћевапи) बाल्कन से पके हुए कीमे का पकवान है, जो कबाब द्वारा प्रेरित है। इसे बोस्निया और हर्ज़ेगोविना एवं सर्बिया का राष्ट्रीय पकवान माना जाता है,[1] तथा बोस्निया ने इसे UNESCO अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया है। चेवापी अल्बानिया, बुल्गारिया, स्लोवेनिया,[2] क्रोएशिया,[3][4][5] कोसोवो, मोंटेनेग्रो, उत्तर मैसिडोनिया और पश्चिमी रोमानिया में भी ख्यात है।
चेवापी को या तो एक थाली पर या किसी रोटी (लेपिन्या या सोमून) में लपेटकर पाँच से दस टुकड़ों में परोसा जाता है, प्रायः प्याज़, कायमाक, अयवार और नमक के साथ।
बोस्नियाई चेवापी को दो प्रकार के गोमांस के कीमा से बनाया जाता है, जबकि सर्बियाई चेवापचिची को गोमांस, भेड़, सूअर या उनके मिश्रण से बनाया जाता है।
नाम
[संपादित करें]चेवापी शब्द चेवाप (सर्बी-क्रोएशियाई: ćevap, ћевап) का बहुवचन है, जो उस्मानी तुर्की के माध्यम से अरबी शब्द कबाब (अरबी: كَبَاب) से व्युत्पन्न है। कभी-कभी इसे चेवापचिची (ćevapčići, ћевапчићи) भी कहा जाता है; -चिची (-čići, -чићи) एक दक्षिण स्लावी अल्पार्थक प्रत्यय है। चेवापी का एकवचन चेवाप का प्रयोग दुर्लभ होता है, क्योंकि चेवापी को अनेक टुकड़ों में परोसा जाता है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Ćevapčići". Encyclopædia Britannica. 2021. अभिगमन तिथि: December 27, 2021.
- ↑ Radojičić, Dragana (2010-10-15). "Serbian Dishes on the Slovenian Table". Traditiones (अंग्रेज़ी भाषा में). 39 (1): 111–122. डीओआई:10.3986/Traditio2010390110. आईएसएसएन 1855-6396.
- ↑ Encyclopædia Britannica (2002). The New Encyclopædia Britannica. Vol. 1. Encyclopædia Britannica. ISBN 978-0-85229-787-2.
- ↑ Ember, Melvin (2001). Countries and Their Cultures: Saint Kitts and Nevis to Zimbabwe. Macmillan Reference USA. p. 68. ISBN 9780028649467.
- ↑ "Cevapcici". SBS Australia. 3 May 2014. अभिगमन तिथि: June 8, 2019.