चेम्ब्रा शिखर
चेम्ब्रा | |
---|---|
![]() चेम्ब्रा शिखर के रास्ते में क झील का दृश्य | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 2,100 मी॰ (6,900 फीट) |
निर्देशांक | 11°30′44″N 76°05′22″E / 11.51222°N 76.08944°Eनिर्देशांक: 11°30′44″N 76°05′22″E / 11.51222°N 76.08944°E |
नामकरण | |
हिन्दी अनुवाद | ചെമ്പ്ര കൊടുമുടി |
भाषा का नाम | मलयालम |
भूगोल | |
मातृ श्रेणी | पश्चिमी घाट |
आरोहण | |
सरलतम मार्ग | Hike |
चेम्ब्रा शिखर/ पर्वत (मलयालम: ചെമ്പ്ര കൊടുമുടി) भारत के केरल प्रदेश में पश्चिमी घाट के अन्तर्गत्त वायनाड पर्वत का सागर सतह से 2,100 मीटर (6,900 फीट) ऊँचाई वाला एक पर्वत शिखर है।[1] चेम्ब्रा कालपेट्टा 8 किमी दक्षिण में मेप्पड़ी कस्बे के निकट स्थित है। इससे निकटवर्ती राज्य तमिल नाडु की नीलगिरि पर्वतमाला एवं केरल के कोज़िकोड़ जिले की वेल्लरिमलय पर्वत शृंखलाएं जुड़ती हुई हैं। चेम्ब्रा पर मेप्पड़ी से पैदल चढ़ाई का रास्ता है। यहां की जिला पर्यटन उत्थान परिषद पर्यटकों को मार्गदर्शक एवं ट्रेकिंग उपकरण एवं औजार किराये पर उपलब्ध कराती है।[2] चेम्ब्रा शिखर पर ट्रेकिंग करने हेतु मेप्पड़ी स्थित वन विभाग कार्यालय से अनुमति ली जा सकती है। शिखर यात्रा के रास्ते में एक हृदयाकार झील यहां का मुख्य आकर्षण है। माना जाता है कि ये झील कभी भी सूखती नहीं है और यह शिखर के आधे रास्ते में पड़ती है। मेप्पड़ी कस्बे से लगभग ५ कि.मी दूरी पर एरुमकोल्ली के चाय बागान देखे जा सकते हैं।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "केरल पर्यटन का आधिकारिक जालस्थल". केरल पर्यटन. अभिगमन तिथि 2007-10-01.
- ↑ "Keralam.com site". मूल से 18 नवंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-10-01.
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर Chembra Peak से सम्बन्धित मीडिया है। |
- वायनाड जिला पर्यटन विकास परिषद
- चेम्ब्रा usandeep.com पर