चीनी बंदगोभी
दिखावट
| चीनी बंदगोभी | |
|---|---|
![]() ब्रैसिका रापा, उपप्रजाति पेकिनेसिस | |
| जाति | ब्रैसिका रापा |
| कृषिजोपजाति समूह | चिनेंसिस ग्रुप, पेकिनेंसिस ग्रुप |
| उत्पत्ति | चीन, 15वीं सदी से पहले |
| Cultivar group members | विभिन्न; |
चीनी बंदगोभी या चीनी पत्तागोभी (ब्रैसिका रापा, उपप्रजाति पेकिनेसिस और चिनेंसिस) चीनी व्यंजनों में प्रयुक्त होने वाली पत्तों वाली सब्जी की फसल है। इसे दो समूहों में विभाजित किया जाता है जिनमें पहला पेकिनेंसिस समूह (नापा गोभी) और दूसरा चिनेंसिस समूह (बोक चोय) हैं।
सन् 2017 में अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर चीनी गोभी की एक फसल का पौधा सम्बंधित उपकरण से तैयार किया गया। इसके एक भाग का उपभोग वहाँ के वैज्ञानिकों ने कर लिया और बाकी भाग वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उपयोग किया गया।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ हाइनी, अन्ना (2017-02-17). "Cabbage Patch: Fifth Crop Harvested Aboard Space Station". नासा (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 2019-04-23 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2018-05-11.
