चिहुआहुआ रेगिस्तान
चिहुआहुआ रेगिस्तान | |
---|---|
![]() बिग बेंड नेशनल पार्क में चिहुआहुआ रेगिस्तान का परिदृश्य | |
![]() चिहुआहुआ रेगिस्तान का मानचित्र | |
पारिस्थितिकी | |
जैवभूक्षेत्र | नीआर्कटिक |
बायोम | रेगिस्तान और शुष्क झाड़ियाँ |
भूगोल | |
क्षेत्रफल | 501,896 कि॰मी2 (193,783 वर्ग मील) |
देश | मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका |
निर्देशांक | 30°32′26″N 103°50′14″W / 30.54056°N 103.83722°Wनिर्देशांक: 30°32′26″N 103°50′14″W / 30.54056°N 103.83722°W |
नदियाँ | रियो ग्रांडे |
जलवायु प्रकार | गर्म रेगिस्तान (बीडब्ल्यूएच) और गर्म अर्द्ध शुष्क (बीएसएच) |
संरक्षण | |
संरक्षण स्थिति | असुरक्षित |
वैश्विक 200 | हाँ |
संरक्षित | 35,905 कि॰मी2 (13,863 वर्ग मील) (7%) |
चिहुआहुआ रेगिस्तान (स्पेनिश: डेसिएर्तो डी चिहुआहुआ, डेसिएर्तो चिहुआहुएन्से) एक रेगिस्तानी पारिस्थितिक क्षेत्र है जो उत्तरी मैक्सिको और दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ है। इसकी पश्चिमी सीमा सोनोरन रेगिस्तान, कोलोराडो पठार, तथा विशाल सिएरा माद्रे ऑक्सिडेंटल श्रृंखला के साथ-साथ सिएरा माद्रे ओरिएंटल श्रृंखला के उत्तर-पश्चिमी निचले इलाकों से लगती है। इसका सबसे बड़ा निरंतर विस्तार मेक्सिको में स्थित है जिसमें चिहुआहुआ राज्य का एक बड़ा हिस्सा कोआहुइला के कुछ हिस्से, उत्तर-पूर्वी डुरंगो, ज़ाकाटेकास का सुदूर उत्तरी भाग और नुएवो लियोन का छोटा पश्चिमी भाग शामिल है। लगभग 501,896 किमी2 (193,783 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ, यह उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है।[1] यह रेगिस्तान काफी नया है और केवल 8000 वर्षों से अस्तित्व में है।[2]
भूगोल
[संपादित करें]वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के अनुसार प्रजातियों की समृद्धि या स्थानिकता के आधार पर चिहुआहुआ रेगिस्तान संभवतः दुनिया का सबसे अधिक जैविक विविधता वाला रेगिस्तान है। मुख्यतः चराई के कारण यह क्षेत्र बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।[3] अत्यधिक चराई और शहरीकरण के कारण कई देशी घासों और अन्य प्रजातियों पर काष्ठीय देशी पौधों का प्रभुत्व हो गया है जिनमें क्रियोसोट बुश और मेसकाइट शामिल हैं। मैक्सिकन भेड़िया जो कभी यहा प्रचुर मात्रा में पाया जाता था लगभग विलुप्त हो चुका है और संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में भी है।[4]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ राइट, जॉन डब्ल्यू. (2006). "द न्यू यॉर्क टाइम्स 2006 अल्मानक". न्यूयॉर्क, : पेंगुइन रेफरेंस. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.
- ↑ "द चिहुआहुआ डेजर्ट". web.archive.org. 27 दिसम्बर 2012. मूल से 27 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.
- ↑ "साउदर्न नॉर्थ अमेरिका: नॉर्दर्न मैक्सिको इंटू साउथवेस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स". वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.
- ↑ "लोबोस ऑफ द साउथवेस्ट". मैक्सिकन वॉल्व्स. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.