सामग्री पर जाएँ

चिरांग जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चिरांग ज़िला
চিরাং জেলা

असम में चिरांग ज़िले की अवस्थिति
राज्य असम
 भारत
मुख्यालय काजलगाँव
क्षेत्रफल 1,169.9 kमी2 (451.7 वर्ग मील)
जनसंख्या 454,208 (2001)
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कोकराझार
विधानसभा सीटें 1. सिडली (ST), 2. बिजनी
आधिकारिक जालस्थल

चिरांग (Pron: ˌʧɪˈrɑ:ŋ/ˌʧɪˈræŋ) जिला (असमिया: চিৰাং জিলা) असम के 27 जिलों में से एक है। भारत के जनगणना, 2011 के अनुसार उत्तर कछर जिला के बाद यह असम का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला है।[1]

यह राज्य के क्षेत्र बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद में एक अपेक्षाकृत नया जिला है। चिरांग जिले को बोगाईगाँव जिला से 2004 में अलग किया गया।[2] "चिरांग" शब्द गारो भाषा के शब्द से लिया गया है जहाँ "चि" शब्द का अर्थ जल तथा "रांग" शब्द का अर्थ धन है। यह शब्द पड़ोस के देश भूटान के सिरांग जिले की एक प्रतिलिपि भी हो सकता है।

जनसांख्यिकीय

[संपादित करें]

2011 की जनगणना के अनुसार चिरांग जिले की आबादी 481,818 है,[1] जो कि सूरीनाम देश के लगभग बराबर है।[3] जनसंख्या के यह आकड़े इस जिले को भारत में 547वां स्थान देते है (कुल 640 जिलों में)।[1] इस जिले का घनत्व 244 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (630/वर्ग मील) है।[1] 2001-2011 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 11.26% रही है।[1] चिरांग का लिंगानुपात 969 महिला प्रति 1000 पुरुष है,[1] और साक्षरता दर 64.71% है।[1]

वनस्पति और प्राणी समूह

[संपादित करें]

मानस राष्ट्रीय उद्यान इसी जिले में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 500 kमी2 (193.1 वर्ग मील) है।[4] यह उद्यान चिरांग के साथ चार अन्य जिलों में भी फैला है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 5 6 7 "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. 11 जून 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2011-09-30.
  2. लाॅ, ग्विल्लिम (2011-09-25). "Districts of India". Statoids. 17 फ़रवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2011-10-11.
  3. US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". 27 सितंबर 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2011-10-01. Suriname 491,989 July 2011 est.
  4. Indian Ministry of Forests and Environment. "Protected areas: Assam". मूल से से 23 अगस्त 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: सितम्बर 25, 2011.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]