चित्र वार्ता:Central sectt 2.JPG

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह इमारत भारत की राजधानी नई दिल्ली में, रायसीना की पहाङी पर स्थित है। यहाँ भारत सरकार का केन्द्रीय सचिवालय है । इसमें दो इमारतें, बिलकुल एक जैसी, पर प्रतिबिम्ब रूप में राजपथ के उत्तर व दक्षिण में स्थित हैं ।

  • फोटो के साथ दिए गए पूरे परिचय में यह पता नहीं लगता कि यह क्या है। "यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में, रायसीना की पहाङी पर स्थित है।" मगर यह है क्या?
  • विराम के पहले खाली स्थान है।
  • पहाड़ी की वर्तनी गलत है।
  • चित्र की दाहिनी ओर ऊपर काला धब्बा दृश्य को अवरुद्ध करता है जो श्रेष्ठ चित्र के लिए ठीक नहीं है। चित्र में कॉपी राइट का लाइसेंस भी नहीं है।

--Munita Prasadवार्ता १५:१२, २२ अप्रैल २००९ (UTC)

  • परिचय में साफ लिखा है, कि इस इमारत में भारत सरकार का केन्द्रीय सचिवालय स्थित है। इससे अधिक परिचय के लिए भारत सरकार और केन्द्रीय सचिवालय के लिंक दिए हैं।
  • विराम के पहले का स्थान केवल इस सूची में है। कृपया ठीक से देखें, वह मुखपृष्ठ पर नहीं है।
  • पहाङी की वर्तनी सुधार कर पहाड़ी कर दी गई है।
  • चित्र के पृष्ठ पर जाएं, व देखें कि वहां में साफ लिखित है: self taken photo और वह मेरे द्वारा ही अपलोड किया गया और प्रयोग किया गया है। अतएव इस चित्र में अतिरिक्त कॉपीराइट के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। काला धब्बा हटा अत्यधिक छोटा था, फिर भी हटा कर बेहतर संस्करण अपलोड किया गया है।

--आशीष भटनागरसंदेश १८:०२, २२ अप्रैल २००९ (UTC)

  • वाक्य रचना अशुद्ध है। स्पष्ट लिखना चाहिए कि यह भारत सरकार का केन्द्रीय सचिवालय भवन है।
  • सेल्फ टेकेन फोटो तो ठीक है लेकिन आप किस लाइसेंस के अंतर्गत प्रकाशित कर रहे हैं? आपको आवश्यकता नहीं है पर विकिपीडिया को है। कम से कम {{PD-Self}} लगाएँ उपयुक्त लाइसेंस ज़रूरी है।

--Munita Prasadवार्ता १८:३८, २२ अप्रैल २००९ (UTC)

  • प्रबंधक कृपया शिकायत करने से पहले लेख को पढ़ लेतीं तो बेहतर होता। यह इमारत भारत सरकार का केन्द्रीय सचिवालय भवन नहीं है। सचिवालय यहां स्थित ही है। इसके अलावा यहां कई अन्य मंत्रालय भी स्थित हैं।
  • चित्र में लाइसेंस नहीं है, ये चित्र के वार्ता पृष्ठ पर शिकारत करें। यहां करने के लिए इतना कहना ही काफी होगा, कि मेरा अपलोडेड चित्र मुझे प्रयोग करने के लिए कोई कापीराइट की आवश्यकता नहीं है।
  • प्रबंधकगण यदि इतने ही औपचारिक रहे तो हिन्दी विकी का कल्याण हो चुका। क्या यह बात मेरी वार्ता पर नहीं हो सकती है। यह स्थान इस वार्ता के लिए नहीं है। कम से कम इस पृष्ठ की वार्ता पर ही चर्चा करें। कुछ समय में ये संचाद यहां से हटा दिए जाएंगे, क्योंकि कल इस चित्र का अंतिम प्रदर्शन दिवस है।--आशीष भटनागरसंदेश ०९:२१, २४ अप्रैल २००९ (UTC)