चिड़िया
चिड़िया
Chidiya/Chiriya | |
---|---|
निर्देशांक: 26°00′55″N 71°53′59″E / 26.0151764°N 71.8996811°Eनिर्देशांक: 26°00′55″N 71°53′59″E / 26.0151764°N 71.8996811°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | राजस्थान |
ज़िला | बालोतरा ज़िला |
ऊँचाई | 469 मी (1,539 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,205 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, राजस्थानी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
चिड़िया भारतीय राज्य राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा तहसील का एक गाँव है।
चिड़िया गाँव का पिनकोड 344034 है। यह गिड़ा तहसील मुख्यालय से 16 किमी दूर तथा बालोतरा से 45 किमी और बाड़मेर शहर से 80 किमी दूर स्थित है।
साक्षरता दर
[संपादित करें]श्रेणी | कुल | पुरुष | महिला |
---|---|---|---|
कुल आबादी | 1205 | 637 | 538 |
साक्षर आबादी | 461 | 322 | 139 |
अनपढ़ आबादी | 744 | 315 | 429 |
चिड़िया - गांव का विवरण
[संपादित करें]गांव: | चिड़िया |
ग्राम पंचायत: | चिड़िया |
तहसील: | गिड़ा |
जिला: | बाड़मेर |
राज्य: | राजस्थान |
पिन कोड: | 344034 |
विधानसभा क्षेत्र: | बायतु |
लोकसभा क्षेत्र: | बाड़मेर |
क्षेत्रफल: | 1255.17 हेक्टर |
आबादी: | 1205 |
घर: | 232 |
चिड़िया ग्राम पंचायत के गांव
[संपादित करें]- चिड़िया
- केराला
- लोपली
- आदर्श चिड़िया
- लिलसर महादेव का मंदिर
- बारूपाल बस्ती
मौसम और जलवायु
[संपादित करें]गांव का क्षेत्रफल 1255 हेक्टर है। यह एक रेगिस्तानी क्षेत्र जिस की उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में पहाड़ियां और पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में रेत के टीले है। गांव में सामान्य वर्षा होती हैं, वार्षिक वृष्टि करिब 350 मिलिमीटर है जिस का अधिकतम हिस्सा मनसून में होता है। चिड़िया में गृष्मकाल अप्रैल से अगस्त तक होता हैं और इस दौरान वायु में सापेक्षिक आद्रता ज़्यादा रहता है। नवंबर से फरवरी शहर में सर्दी का मौसम माना जाता है। दिसम्बर और जनवरी गांव में सब से ज़्यादा आरामदेह मौसम के महीने हैं।
तापक्रम (१९३१-२००२) | जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रिल | मई | जुन | जुलाई | अगस्त | सितंबर | अक्तुबर | नवंबर | दिसम्बर | वार्षिक |
सबसे अधिकतम (°C) | 32.8 | 33.5 | 34.0 | 34.4 | 40.8 | 39.0 | 33.2 | 33.7 | 36.8 | 40.1 | 32.5 | 31.5 | 34.1 |
सबसे न्युनतम (°C) | 5.0 | 6.3 | 7.0 | 12.2 | 17.7 | 22.1 | 22.2 | 20.0 | 18.0 | 10.0 | 6.1 | 5.3 | 12.7 |
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]भारत की जनगणना 2011 के अनुसार चिड़िया गांव में कुल 232 परिवार निवास करते हैं। चिड़िया की कुल जनसंख्या 1,205 है जिसमें से 637 पुरुष और 568 महिलाएं हैं, इस प्रकार चिड़िया का औसत लिंग अनुपात 892 है।
चिड़िया गांव में 0-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 248 है जो कुल जनसंख्या का 21% है। 0-6 वर्ष की आयु के 139 पुरुष बच्चे और 109 महिला बच्चे हैं। इस प्रकार 2011 की जनगणना के अनुसार चिड़िया का बाल लिंग अनुपात 784 है जो चिड़िया गांव के औसत लिंग अनुपात (892) से कम है। 2011 की जनगणना के अनुसार, चिड़िया की साक्षरता दर 48.2% है। इस प्रकार बाड़मेर जिले के 45.6% की तुलना में चिड़िया गाँव की साक्षरता दर अधिक है। चिड़िया गांव में पुरुष साक्षरता दर 64.66% और महिला साक्षरता दर 30.28% है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Chiriya Village Population, Caste - Baytoo Barmer, Rajasthan - Census India". www.censusindia.co.in (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 26 फ़रवरी 2023. Retrieved 2023-02-26.