चटगाँव (शहर)
चटग्राम চট্টগ্রাম | |
---|---|
महानगर | |
निर्देशांक: 22°20′06″N 91°49′57″E / 22.33500°N 91.83250°E | |
देश | ![]() |
विभाग | चटग्राम |
ज़िला | चटग्राम |
स्थापना | 1340 |
शहर स्थिति अनुदान | 1863[1] |
शासन | |
• प्रणाली | महापौर-परिषद |
• सभा | चटग्राम नगर निगम |
• महापौर | डॉ. शहादत हुसैन (BNP) |
• CEO | शेख़ मुहम्मद तौहीदुल इस्लाम |
• सिटी काउंसिल | 41 निर्वाचन क्षेत्र |
• संसद | 6 निर्वाचन क्षेत्र |
क्षेत्रफल[2] | |
• महानगर | 168.07 किमी2 (64.89 वर्गमील) |
• नगरीय | 302.11 किमी2 (116.65 वर्गमील) |
• महानगर | 615.37 किमी2 (237.60 वर्गमील) |
ऊँचाई | 29 मी (95 फीट) |
जनसंख्या (2022) | |
• महानगर | 37,81,467 |
• महानगर घनत्व | 13,000 किमी2 (32,000 वर्गमील) |
• महानगर | 45,14,318 |
• महानगरीय घनत्व | 7,300 किमी2 (19,000 वर्गमील) |
• शहरी पद | द्वितीय (बांग्लादेश) |
• महानगरीय पद | द्वितीय (बांग्लादेश) |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | बंगाली |
• क्षेत्रीय | चटग्रामी |
समय मण्डल | BST (यूटीसी+6) |
डाक कोड | 4000, 4100, 42xx |
दूरभाष कोड | +880 31 |
UN/LOCODE | BD CGP |
GDP[3] | PPP![]() Nominal ![]() |
HDI (2022) | 0.695[4] मध्यम · तृतीय |
पुलिस | चटग्राम मेट्रोपोलिटन पुलिस |
अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र | शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र |
महानगरीय प्राधिकरण | चटग्राम विकास प्राधिकरण |
जलापूर्ति एवं नाला प्राधिकरण | चटग्राम WASA |
वेबसाइट | ccc |
चटग्राम (बंगाली: চট্টগ্রাম), पूर्व नाम चटगाँव, बांग्लादेश का एक प्रमुख बंदरगाह और दूसरा सबसे बड़ा शहर है। चटगांव एक गहरे पानी का प्राकृतिक बंदरगाह है। बंगाल की खाड़ी के पूर्वी तट और कर्णफुली नदी के मुहाने पर स्थित यह शहर, देश के दक्षिणी विभाग में पड़ता है। 2011 में इसकी अनुमानित जनसंख्या 65 लाख से अधिक थी। दक्षिण एशिया में यह वाणिज्य, उद्योग और जहाजरानी (शिपिंग) का एक प्रमुख केंद्र है। यह दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते महानगरों में से भी एक है।
सदियों से चटगाँव के इस प्राचीन प्राकृतिक बंदरगाह ने बंगाल और बंगाल की खाड़ी के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के लिए एक प्रवेश द्वार का कार्य किया है। इस बंदरगाह ने मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और चीन के व्यापारियों को आकर्षित किया है। अरब अन्वेषक इब्न-बतूता, वेनिस के व्यापारी निकोलो डे' कोंटी और चीनी एडमिरल झेंग ही समेत कई ऐतिहासिक यात्री इस बंदरगाह से होकर गुजरे हैं। 16 वीं सदी के पुर्तगाली साम्राज्य में इसे पोर्टो ग्रांडे डी बेंगाला के नाम से जाना जाता था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब को हराने के बाद 1760 में बंदरगाह का नियंत्रण प्राप्त किया। 19 वीं सदी में ब्रिटिश राज के तहत, आधुनिक चटगाँव बंदरगाह के विकास के लिए असम-बंगाल रेलवे का निर्माण किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा अभियान के दौरान यह मित्र देशों की सेना के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बना। 1947 में ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद, चटगाँव पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की शुरुआत में बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा चटगाँव से की गयी।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "History of Chittagong City Corporation". Chittagong City Corporation. मूल से 13 August 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 May 2013.
- ↑ "Area, Population and Literacy Rate by Paurashava −2001" (PDF). Bangladesh Bureau of Statistics. मूल (PDF) से 10 June 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 September 2009.
- ↑ "TelluBase—Dhaka Fact Sheet (Tellusant Public Service Series)" (PDF). अभिगमन तिथि 2024-10-10.
- ↑ "Sub-national HDI – Area Database – Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 11 July 2021.
- ↑ "বাংলাদেশ পরিসংখ্যান ব্যুরো".