चार पुस्तकें और पाँच क्लासिक्स
चार पुस्तकें और पाँच क्लासिक्स (अंग्रेज़ी: Four Books and Five Classics) कन्फ्यूशीवाद से जुड़ी प्रामाणिक और महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं।[1][2] इन्हें 300 ईसा पूर्व से पहले लिखा गया था। पारंपरिक रूप से माना जाता है कि इन्हें कन्फ्यूशियस या उनके किसी शिष्य ने लिखा या इन पर टीका की है। हान राजवंश के समय से, ये चीनी ग्रंथ का मुख्य हिस्सा बन गईं। चीन की शाही परीक्षा प्रणाली में छात्रों की परीक्षा इन्हीं पुस्तकों के आधार पर ली जाती थी।
चार पुस्तकें
[संपादित करें]चार पुस्तकें वे चीनी ग्रंथ हैं जो कन्फ्यूशीवाद के मुख्य मूल्यों और मान्यताओं को दर्शाते हैं। इन्हें सोंग राजवंश के विद्वान झू शी ने कन्फ्यूशियस की विचारधारा के सामान्य परिचय के रूप में चुना था।[3] मिंग और चिंग राजवंशों के शासन के दौरान, इन्हें चीन की साम्राज्यकालीन परीक्षाओं के आधिकारिक पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा बना दिया गया। इन पुस्तकों के बारे में अधिक जानकारी इस प्रकार है :
सूची
[संपादित करें]- ग्रेट लर्निंग
यह मूल रूप से बुक ऑफ़ राइट्स का एक अध्याय है। इसमें कन्फ्यूशियस द्वारा लिखा गया एक छोटा मुख्य पाठ और उनके एक शिष्य, ज़ेंगज़ी द्वारा लिखी गई नौ व्याख्याएँ शामिल हैं। इसका महत्व ज़ेंगज़ी की लिखी उस भूमिका से स्पष्ट होता है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह सीखने का प्रवेशद्वार है।
- डॉक्ट्रिन ऑफ द मीन (मध्य मार्ग का सिद्धांत)
बुक ऑफ़ राइट्स का एक और अध्याय, जिसे कन्फ्यूशियस के पोते ज़िसि की रचना माना जाता है। यह 33 अध्यायों की एक छोटी सी किताब है, जिसमें एक ऐसे सुनहरे रास्ते की अहमियत बताई गई है, जिसके माध्यम से इंसान पूरी तरह नेक बन सके। किताब के अनुसार वह रास्ता, ईश्वरीय आदेश के ज़रिए न सिर्फ़ शासक के लिए, बल्कि हर किसी के लिए तय किया गया है।
- एनालेक्ट्स (साहित्य-संग्रह)
यह कन्फ्यूशियस और उनके शिष्यों के भाषणों और उनके बीच हुई चर्चाओं का संग्रह है। कन्फ्यूशियस के समय से ही, एनालेक्ट्स ने चीन और बाद में पूर्वी एशिया के अन्य देशों के दर्शन और नैतिक मूल्यों पर गहरा प्रभाव डाला है।
- मेनशियस
यह विद्वान मेनशियस और उनके समय के राजाओं के बीच हुई बातचीत का संग्रह है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ माइकल, निलन. "THE FIVE "CONFUCIAN" CLASSICS" [पाँच “कन्फ्यूशियसवादी” शास्त्र] (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से (PDF) से 29 अक्टूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 31 अगस्त 2026.
- ↑ "Four Books and The Five Classics" [चार पुस्तकें और पाँच क्लासिक्स]. बर्कशायर पब्लिशिंग (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 31 अगस्त 2026.
- ↑ थॉमस, ए. विल्सन. "Cult of Confucius : And the temple of culture" [कन्फ्यूशियस की पूजा-पद्धति और संस्कृति का मंदिर]. हैमिल्टन एकेडमिक्स (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 31 अगस्त 2026.