चाइना मोबाइल
चाइना मोबाइल चीन की सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी है जिसका व्यापारिक नाम चीन मोबाइल लिमिटेड है और इसके पूर्ण नियंत्रक शेयर धारक का नाम चीन मोबाइल कम्युनिकेशन्स ग्रुप लिमिटेड है।[1] यह कंपनी चीन की मुख्य भूमि और हॉन्ग कॉन्ग में अपने राष्ट्रव्यापी मोबाइल दूरसंचार नेटवर्क के माध्यम से मोबाइल फोन (वॉयस) और मल्टीमीडिया सेवायें प्रदान करती है।[2] चाइना मोबाइल चीन की सबसे बड़ी ताररहित संचालक कंपनी है जिसके जून 2021 में ग्राहकों की संख्या 94.55 करोड़ थी।[3] फोर्ब्स ग्लोबल 2000 में चाइना मोबाइल को सन् 2023 में 25वाँ स्थान मिला।[4]
चाइना मोबाइल लिमिटेड शंघाई स्टॉक एक्सचेंज और हाँग-काँग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है।[2] यह कुल ग्राहकों की संख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क संचालक है।[5] राजस्व के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है।
31 अक्टूबर 2020[update]चाइना मोबाइल लिमिटेड का कुल बाजार मूल्य HK$965 अरब है, जो सबसे बड़ी रेड चिप (चीन की मुख्य भूमि के बाहर सूचीबद्ध) कंपनी है।[6]
के अनुसारसन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Strait deals द इकॉनॉमिस्ट, 7 मई 2009
- ↑ अ आ Overview Archived 2 सितंबर 2019 at the वेबैक मशीन China Mobile Limited Official Site
- ↑ "China Mobile Limited - Investor Relations > Operating Data".
- ↑ "The Global 2000 2023". Forbes (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 2024-01-29 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2024-02-07.
- ↑ "The Largest Mobile Network Operators In The World". WorldAtlas (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2017-04-25. अभिगमन तिथि: 2021-10-16.
- ↑ "List of Red Chip Companies". Hong Kong Exchanges and Clearing. 31 October 2020. अभिगमन तिथि: 14 November 2020.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
China Mobile से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |