चलित संस्कृति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चलित संस्कृति (अंग्रेज़ी: popular culture या pop culture) वह विचार, दृष्टिकोण, रुझान, चित्र, कठबोली और अन्य पहलू होते हैं जो किसी संस्कृति की मुख्यधारा में पाए जाए। इस पर टेलीविज़न, इंटरनेट और अन्य जनसंचार माध्यमों का गहरा प्रभाव होता है और विचारों का यह समूह समाज के दैनिक जीवन में फैला हुआ होता है। चलित संस्कृति की सबसे उल्लेखनीय श्रेणियाँ है: मनोरंजन (फ़िल्में, संगीत, टेलीविज़न), खेल, समाचार (यानि वह लोग, विषय और स्थान जो समाचार में हैं), राजनीति, फ़ैशन/वस्त्र, प्रौद्योगिकी और [[कठबोली) (स्लैंग)।[1] चलित संस्कृति का लोगों के भिन्न विषयों पर रखे गए मत पर जाने-अनजाने गहरा प्रभाव होता है।[2]

चलित संस्कृति को अक्सर तुच्छ, नगण्य और मूर्खतापूर्ण माना जाता है क्योंकि मुख्यधारा में फैलने के लिये इसमें गूढ़ विचारों या विषयों के लिए स्थान नहीं बचता। इसलिए मुख्यधारा से बाहर कई समीक्षक - जो अक्सर धार्मिक, राष्ट्रवादी, या अन्य विचारधाराओं से सम्बन्धित होते हैं - इसे छिछला, उपभोक्तावादी, अकारण सनसनीख़ेज़ और भ्रष्ट बुलाकर इसकी निन्दा करते हैं।[3][4][5][6][7]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "What Is Pop Culture? By Gary West". मूल से 29 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2016.
  2. McGaha, Julie. "Popular Culture & Globalization." Multicultural Education 23.1 (2015): 32-37. SocINDEX with Full Text. Web. 5 Aug. 2016.
  3. Darrell L. Bock and Daniel B. Wallace. "Rebecca's Reads - Darrell L. Bock & Daniel B. Wallace - Dethroning Jesus: Exposing Popular Culture's Quest to Unseat the Biblical Christ". Rebeccasreads.com. मूल से 14 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-21.
  4. "Calvin College: Calvin News". Calvin.edu. 2001-03-15. मूल से 8 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-21.
  5. "7 Things From Pop Culture That Apparently Piss Jesus Off". Cracked.com. मूल से 23 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-21.
  6. "Book Review- Jesus Made in America – Irish Calvinist". Irishcalvinist.com. 2008-10-14. मूल से 6 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-21.
  7. "Japan's increasingly superficial pop culture? | Bateszi Anime Blog". Bateszi.animeuknews.net. 2007-01-18. मूल से 28 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-21.