चकमा लोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चकमा
एक चकमा महिला
कुल जनसंख्या
7,43,110
विशेष निवासक्षेत्र
बांग्लादेश, भारत, बर्मा
भाषाएँ
चकमा भाषा
धर्म
थेरवाद, बौद्ध

चकमा (Chakma) बांग्लादेश के चट्टग्राम पहाड़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा समुदाय है। यह चकमा भाषा बोलते हैं जो एक हिन्द-आर्य भाषा है और हिन्दूथेरवाद बौद्ध धर्मों के अनुयायी होते हैं। यह भारत के मिज़ोरम राज्य और बर्मा के रखाइन राज्य के कुछ क्षेत्रों में भी निवास करते हैं। आनुवांशिक दृष्टि से चकमा लोगों का बर्मा व तिब्बत की मूल जातियों से सम्बन्ध है।[1][2][3][4][5]

अपना एक उत्सव मनाते हुए चकमा लोग

इतिहास[संपादित करें]

बांग्लादेश के चटगाँव पहाड़ी क्षेत्र, म्यांमार के रखाइन क्षेत्र और भारत के त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल राज्यों में चकमा लोग रहते हैं।चकमा लोग प्राचीन मगध से असम होते म्यांमार तक पहुँचे हैं।चकमा लोगों का संबंध शाक्य लोगों से है। मा का अर्थ लोग है। चक का संबंध सक्क ( शाक्य ) से है। चकमा का अर्थ हुआ - शाक्य लोग।चकमा लोग तथागत बुद्ध के वंशज हैं। ये बौद्ध धम्म को मानते हैं। इनके हर गाँवों में बुद्ध विहार हैं। बुद्ध पूर्णिमा इनका प्रिय पूर्णिमा है। इनके पुरोहित भिक्खु कहे जाते हैं। असम प्रवास के दौरान शाक्य का परिवर्तन चकमा में हुआ। असमिया में " स " को " च " में बदलने की प्रबल प्रवृति है यथा संदूक - चंदुक/  साबुन - चाबोन/ सजा - चाजा/ सुराही- चुराइ आदि। पूर्वोत्तर की अन्य भाषाओं में भी यह प्रवृत्ति है। मिसाल के तौर पर, मिरी भाषा में पुलिस को पुलिच, पेंसिल को पेंचिल और कसाई को कचाई बोलते हैं। " स " का " च " में बदल जाने की इसी प्रवृत्ति के कारण शाक्य लोग उधर जाकर चकमा हो गए।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. A-E. Cataloging Distribution Service, Library of Congress. 1990. पपृ॰ 709–.
  2. Library of Congress Subject Headings. Library of Congress. 1992. पपृ॰ 769–.
  3. "Chakma (people)". Encyclopædia Britannica. मूल से 26 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2019. The majority of Chakmas—numbering about 300,000—remained there [in the Chittagong Hills] into the 21st century. If about 300,000 was a majority, then the total population was no more than about 600,000 as of 2001.
  4. Bhuiyan, Muhammad Masudur Rahman (2012). "Noakhali Sadar Upazila". प्रकाशित Islam, Sirajul; Jamal, Ahmed A. (संपा॰). Banglapedia: National Encyclopedia of Bangladesh (Second संस्करण). Asiatic Society of Bangladesh. The tribal population [of Bangladesh] in 2001 was 1.4 million, which was about 1.13% of the total population. The figure was 1.2 million in 1991, of which chakma population was 252,258 If the Chakma population grew at the same rate as the tribal population overall, their 2001 population in Bangladesh would have been about 288,300.
  5. "Statistical Profile of Scheduled Tribes in India 2013" (PDF). Ministry of Tribal Affairs. Government of India. मूल (PDF) से 4 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2019. Mizoram: 19,554 ... Tripura: 18,014 ... Meghalaya: 44 ... Assam: 430 ... West Bengal: 211 Total population in India: 38,253.