चंद्रलेखा (1948 फ़िल्म)
1948 हिन्दी भाषा में प्रदर्शित फ़िल्म | |
| जिसका उदाहरण है | चलचित्र |
|---|---|
| शैली |
|
| Street address | |
| ग्रंथकर्ता |
|
| निर्माता | |
| फ़िल्म निर्देशक | |
| अभिनेता दल का सदस्य |
|
| प्रकाशन की तिथि |
|
| Original publication | |



चंद्रलेखा सन् १९४८ की एक भारतीय ऐतिहासिक साहसिक फिल्म है जिसका निर्माण और निर्देशन जेमिनी स्टूडियो के सुब्रह्मण्यम वासन श्रीनिवासन ने किया है। तंजावुर रंगानायकी राजयी, एम॰ के॰ राधा और रंजन अभिनीत यह फिल्म दो भाइयों (वीरसिम्हन और ससंकन) की कथा है जो अपने पिता के राज्य पर शासन करने के लिए लड़ते हैं और एक गाँव की नर्तकी, चंद्रलेखा से शादी करते हैं।[1][2][3]
फिल्म का विकास १९४० के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ, जब लगातार दो बॉक्स-ऑफिस हिट के बाद, वासन ने घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म का नाम चंद्रलेखा होगा। हालाँकि, जब उन्होंने फिल्म के लिए एक विज्ञापन अभियान शुरू किया, तो उनके पास केवल उस कहानी से नायिका का नाम था। वेप्पथुर किट्टू (वासन के स्टोरीबोर्ड कलाकारों में से एक) ने जॉर्ज डब्ल्यू. एम. रेनॉल्ड्स के उपन्यास, रॉबर्ट मैकेयरः ऑर, द फ्रेंच बैंडिट इन इंग्लैंड के एक अध्याय पर आधारित यह कहानी विकसित की। मूल निर्देशक टी. जी. राघवचारी ने वासन के साथ असहमति के कारण फिल्म को आधे से अधिक समय पर छोड़ दिया, और फिर वासनने निर्देशन का पदभार संभाला था।[4][5][6][7][8]
मूल रूप से तमिल में, और बाद में हिंदी में बनाई गई, चंद्रलेखा ने निर्माण में पांच साल बिताए। इसकी पटकथा, फिल्मांकन और कलाकारों में कई बदलाव हुए और यह उस समय भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म थी। वासन ने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी और फिल्म को पूरा करने के लिए गहने बेच दिए।[9][10]
फिल्म के छायाकार कमल घोष और के. रामनोथ थे। संगीत, जो काफी हद तक भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत से प्रेरित था, वह एस. राजेश्वर राव और एम. डी. पार्थसारथी द्वारा रचित था। गितोंके बोल पापनाशम शिवन और कोथमंगलम सुब्बू ने लिखे थे।
चंद्रलेखा फिल्म ९ अप्रैल १९४८ को प्रदर्शित हुई। हालाँकि फिल्म को आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली, लेकिन इसने अपनी निर्माण लागत की भरपाई नहीं की। वासन ने कुछ बदलावों के साथ एक हिंदी संस्करण का निर्देशन किया, थोडे बदले हुए कलाकार और आगा जानी कश्मीरी और पंडित इंद्र ने लिखे हिंदी संवाद शामिल थे। हिंदी संस्करण उसी वर्ष २४ दिसंबर को प्रदर्शित हुआ, जो बॉक्स-ऑफिस पर सफल रहा। फिल्म के प्रदर्शित होने के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा पूरे भारत में जाना गया, और इसने दक्षिण भारतीय निर्माताओं को उत्तर भारत में अपनी हिंदी फिल्मों का विपणन करने के लिए प्रेरित किया।[11][12][13]
निर्माण
[संपादित करें]चंद्रलेखा का फिल्मांकन १९४३ में शुरू किया। राघवाचारी ने आधी से अधिक फिल्म का निर्देशन किया, लेकिन गवर्नर एस्टेट (अब राजभवन) में दृश्यों के चित्रीकरण को लेकर वासन के साथ मतभेद के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया। वासन ने निर्देशन का पदभार संभाला।[14]
राघवचारी के जाने के बाद, उनके द्वारा निर्देशित नगाडोंका नृत्य दृश्य फिल्म में बना रहा।[15] इस दृश्य में ४०० नर्तक और छह महीने का दैनिक पूर्वाभ्यास शामिल था। इसे मुख्य कला निर्देशक ए. के. शेखर द्वारा डिजाइन किया गया था, जयशंकर द्वारा नृत्य रचा गया था और कमल घोष द्वारा चार कैमरों के साथ फिल्माया गया था। रैंडर गाय ने अनुमान लगाया कि दृश्य की लागत ₹५००,००० थी। अपनी २०१५ की पुस्तक, मद्रास स्टूडियोः नैरेटिव, जॉनर, एंड इयडियोलीजी इन तमिल सिनेमा में लेखिका स्वर्णवेल पिल्लई ने अनुमान लगाया था कि दृश्य की कीमत ₹२००,००० थी, जो उस अवधि की एक संपुर्ण तमिल फिल्म का बजट होता था।[16] इस दृश्य में कथकली और भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य और श्रीलंकाई कैंडियन नृत्य शामिल थे।[17] ए. विन्सेंट, जो बाद में मलयालम सिनेमा में एक स्थापित सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक बने, ने इस फिल्म में घोष की सहायता की।[18]
चंद्रलेखा पाँच साल तक निर्माण में रही। इसकी कहानी, कलाकारों और फिल्मांकन में बदलाव के साथ, पर्याप्त समय और लागत में वृद्धि हुई। फिल्म की लागत अंततः ₹ ३ मिलियन थी और उस समय की सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी।[19][20]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Guy, Randor (December 2008). "... And thus he made Chandralekha sixty years ago". Madras Musings. Vol. XVIII. मूल से से 24 May 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2 July 2013.
- ↑ Guy, Randor (2 October 2010). "Blast from the Past: Chandralekha (1948)". The Hindu. 14 February 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 April 2014.
- ↑ Guy, Randor (20 April 1991). "Chandralekha: The finest ever entertainer". The Indian Express. p. 19. अभिगमन तिथि: 1 November 2017.
- ↑ Guy, Randor (5 October 2013). "The forgotten heroes". The Hindu. मूल से से 5 October 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 October 2013.
- ↑ Guy, Randor (19 January 2013). "Blast from the Past – Rohini 1953". The Hindu. मूल से से 24 September 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 September 2013.
- ↑ Guy, Randor (24 March 2006). "Charming, villainous". The Hindu. मूल से से 15 August 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 August 2014.
- ↑ Film News Anandan (1998). "Tamil Cinema History – The Early Days: 1945–1953". Indolink. मूल से से 12 July 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 June 2013.
- ↑ Kulkarni, Vishwas (18 April 2010). "When illusions were painted". Mumbai Mirror. मूल से से 25 April 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 April 2014.
- ↑ Kumar, S. R. Ashok (13 July 2007). "Filmmakers' favourites". The Hindu. 14 December 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 August 2014.
- ↑ Guy, Randor (16 October 2015). "The wizard of lens". The Hindu. 17 October 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 May 2016.
- ↑ "Box Office in India Explained". Box Office India. मूल से से 20 October 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 May 2013.
- ↑ Kamalaharan, C. (June 2014). "Chandralekha – The First Colossal Tamil Movie". Monsoon Journal. p. 26. अभिगमन तिथि: 25 July 2016.
- ↑ "The Press Acclaims". The Indian Express. Madras. 29 April 1948. p. 8. अभिगमन तिथि: 13 July 2017.
- ↑ Guy 1997, p. 249.
- ↑ Guy, Randor (4 August 2012). "Blast from the Past – Doctor Savithri: 1955". The Hindu. मूल से से 26 September 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 September 2013.
- ↑ Pillai 2015, p. 155.
- ↑ Ranga Rao, V. A. K. (2015). "Hindi film dance". New Delhi: Seminar Publications. मूल से से 26 July 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 July 2016.
- ↑ Venkiteswaran, C. S. (27 February 2015). "Guiding light of Malayalam cinema". The Hindu. मूल से से 26 December 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 December 2017.
- ↑ Rajakarunanayake, Lucien (2 June 2010). "The star trek from Chintamani to Vijay". The Sri Lanka Guardian. मूल से से 28 August 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 September 2013.
- ↑ Muthiah, S. (8 December 2003). "When the postman knocked". The Hindu. मूल से से 13 August 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 August 2014.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| चंद्रलेखा से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- चंद्रलेखा (1948 फ़िल्म) इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर
- बॉलीवुड हँगामा पर चंद्रलेखा (अंग्रेज़ी में)