ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी
ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी | |
---|---|
![]() 2019 में गेम ऑफ़ थ्रोन्स के लिए एक कार्यक्रम में ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी | |
जन्म |
28 अक्टूबर 1978 वर्थिंग, वेस्ट ससेक्स, इंग्लैंड |
शिक्षा की जगह | ड्रामा सेंटर लंदन |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2006–वर्तमान |
साथी | गाइल्स डेकोन (2013–वर्तमान) |
ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी (जन्म 28 अक्टूबर 1978)[1] अंग्रेज अभिनेत्री हैं। वो एचबीओ फंतासी-ड्रामा धारावाहिक गेम ऑफ़ थ्रोन्स (2012-2019) में टार्थ के ब्रायन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस (2015) और स्टार वार्स: द लास्ट जेडी (2017) फिल्मों में फर्स्ट ऑर्डर स्टॉर्मट्रूपर कैप्टन फास्मा की भूमिका निभाई है। सन् 2019 में उन्हें ड्रामा धारावाहिक में उत्कृष्ट सहायक अभिनेत्री के लिए प्राइमटाइम एमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। क्रिस्टी उसके बाद नेटफ्लिक्स की फंतासी सीरीज द सैंडमैन और वेंस्डे में नजर आईं।
आरंभिक जीवन
[संपादित करें]ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी का जन्म वर्थिंग, वेस्ट ससेक्स में हुआ।[2] उनके दो बड़े सौतेले भाई हैं। उनकी माँ एक गृहिणी थीं तथा उनके पिता सेल्स और मार्केटिग में काम करते थे। वो साउथ डाउन्स के पास के एक छोटे में गांव में पली-बढ़ी। बचपन में उन्होंने जिमनास्ट का प्रशिक्षण लिया लेकिन रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया।[3] सन् 2002 के आसपास उन्होंने ब्राइटन के एक बुटीक में काम किया। ब्राइटन और होव में वर्नडीन कॉलेज में अध्ययन करने के बाद उन्होंने 2005 में ड्रामा सेंटर लंदन से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[4]
करियर
[संपादित करें]सन् 2002 में क्रिस्टी की लम्बाई ने फोटोग्राफर पॉली बोरलैंड का ध्यान आकर्षित किया जिन्होंने सन् 2002 से सन् 2008 के बीच क्रिस्टी को बनी नामक फोटो शृंखला का विषय बनाया।[5] ड्रामा स्कूल के समय से ही क्रिस्टी के गुरु अभिनेता और लेखक साइमन कैलो रहे हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Carter, Terry (27 दिसम्बर 2017). "30 Stars Who Will Toast to Their 40th Birthday in 2018". Popsugar (in अंग्रेज़ी). Retrieved 16 जुलाई 2024.
- ↑ "Gwendoline Christie". TVGuide.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 16 जुलाई 2024.
- ↑ "'Game Of Thrones' — Gwendoline Christie Talks Digging Deep To Play Brienne Of Tarth | Access Online". web.archive.org. 17 जुलाई 2018. Archived from the original on 17 जुलाई 2018. Retrieved 16 जुलाई 2024.
{{cite web}}
: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ Published, Sfx (11 अप्रैल 2012). "Game Of Thrones: Gwendoline Christie Interview". gamesradar (in अंग्रेज़ी). Retrieved 16 जुलाई 2024.
- ↑ "How We Met: Gwendoline Christie & Polly Borland". The Independent (in अंग्रेज़ी). 28 जून 2008. Retrieved 16 जुलाई 2024.