सामग्री पर जाएँ

ग्लास अनियन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग्लास अनियन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री 
2022 film directed by Rian Johnson
द्वारा नामांकित
  • Glass Onion
शैली
Street address
ग्रंथकर्ता
  • Nathan Johnson
निर्माता
  • Ram Bergman
  • Rian Johnson
अभिनेता दल का सदस्य
प्रकाशन की तिथि
  • 13 सितंबर 2022 (टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह)
  • 16 अक्टूबर 2022 (BFI London Film Festival)
  • 23 दिसम्बर 2022 (स्ट्रीमिंग माध्यम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फ़्रान्स, तुर्की)
पिछला है
अगला है
  • Wake Up Dead Man
लागत
  • 4,00,00,000 अमेरिकी डॉलर
Original publication
आधिकारिक वेबसाइट
Glass Onion: A Knives Out Mystery (es); Tőrbe ejtve – Az üveghagyma (hu); Punyals per l'esquena: El misteri de Glass Onion (ca); Glass Onion: A Knives Out Mystery (cy); Нажы вонкі: Шкляная цыбуліна (be); چاقوکشی ۲ (fa); 鋒迴路轉2 (zh); Glass Onion: A Knives Out Mystery (da); La cuțite: Misterul din Grecia (ro); ナイブズ・アウト2 (ja); Glass Onion: A Knives Out Mystery (sv); Ножі наголо: Скляна цибуля (uk); ឃាតកម្មពហុកំបាំង (km); 나이브스 아웃: 글래스 어니언 (ko); Na nože: Glass Onion (cs); Glass Onion: Knives Out (it); Glass Onion : Une histoire à couteaux tirés (fr); Надаставаць нажы 2 (be-tarask); רצח כתוב היטב: תעלומה יוונית (he); 利刃出鞘2 (zh-hans); Glass Onion: A Knives Out Mystery (pt); Glass Onion: A Knives Out Mystery (nl); Glass Onion: A Knives Out Mystery (lv); Glass Onion: A Knives Out Mystery (en); Нож у леђа 2 (sr); Bıçaklar Çekildi: Gizemli Bir Serüven (tr); Glass Onion: Veitset esiin -mysteeri (fi); Glass Onion: A Knives Out Mistery (pt-br); Glass Onion: A Knives Out Mystery (de); Glass Onion: A Knives Out Mystery (id); Glass Onion: Film z serii „Na noże” (pl); Glass Onion: A Knives Out Mystery (nb); Bıçaqlar çəkildi: Sirli macəra (az); Достать ножи: Стеклянная луковица (ru); 鋒迴路轉:抽絲剝繭 (zh-tw); Glass Onion: A Knives Out Mystery (nn); Glass Onion: Στα Μαχαίρια (el); Glass Onion: A Knives Out Mystery (gl); أخرجوا السكاكين 2 (ar); Glass Onion (en-us); ग्लास अनियन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री (hi) película de 2022 dirigida por Rian Johnson (es); film réalisé par Rian Johnson et sorti en 2022 (fr); ffilm heddlu llawn cyffro gan Rian Johnson a gyhoeddwyd yn 2022 (cy); 2022年美国电影 (zh-hans); Rian Johnson filmje (2022) (hu); фильм режиссёра Райана Джонсона 2022 года (ru); 2022 film directed by Rian Johnson (en); Film von Rian Johnson (2022) (de); filme de 2022 dirigido por Rian Johnson (pt); 2022년 영화 (ko); 2022. gada Raiana Džonsona mistērijas filma (lv); 2022年萊恩·詹森導演的美國電影 (zh); amerikansk mysterie- og komediefilm (2022) (da); film din 2022, regizat de Rian Johnson (ro); film estatunidenc de 2022 dirigit per Rian Johnson (ca); filme de 2022 dirigido por Rian Johnson (pt-br); 2022年萊恩·詹森導演的美國電影 (zh-tw); amerikansk mysteriefilm från 2022 (sv); film z 2022 r. w reżyserii Riana Johnsona (pl); детективний фільм 2022 року (uk); film van Rian Johnson uit 2022 (nl); film del 2022 diretto da Rian Johnson (it); 2022 film directed by Rian Johnson (en); סרט מסתורין קומי שחור אמריקאי (he); Rian Johnsonin ohjaama murhamysteerielokuva vuodelta 2022 (fi); filme de 2022 dirixido por Rian Johnson (gl); فيلم (ar); mysteriózní film z roku 2022 (cs); Филм Рајана Џонсона (sr) Glass Onion: A Knives Out Mystery (it); Tőrbe ejtve 2., Tőrbe ejtve 2. – Az üveghagyma (hu); Достать ножи 2 (ru); Glass Onion: Um Mistério Knives Out, Knives Out 2 (pt); 鋒迴路轉:抽絲剝繭, 利刃出鞘2 (zh); Knives Out 2 (da); Glass Onion: Um Mistério Knives Out, Knives Out 2 (pt-br); Glass Onion: A Knives Out Mystery (fi); Knives Out 2 (nl); Glass Onion: Un misterio de Knives Out, Puñales por la espalda: El misterio de Glass Onion (es); កាំបិតអាក្រាត 2 (km); Na nože 2, Glass Onion: A Knives Out Mystery (cs); 나이브스 아웃 2 (ko); Knives Out 2, Glass Onion, Glass Onion A Knives Out Mystery (en); Knives Out 2, Glass Onion (gl); Knives Out 2 (en-us); Glass Onion: A Knives Out Mystery (ca)

ग्लास अनियन (पूरा शीर्षक ग्लास अनियन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री; Glass Onion: A Knives Out Mystery) सन् २०२२ की अमेरिकी रहस्यमयी फिल्म है जो रियान जॉनसन द्वारा लिखित और निर्देशित है। फ़िल्म के निर्माता जॉनसन और राम बर्गमैन हैं। यह सन् २०१९ की फिल्म नाइव्स आउट की एक स्वतंत्र उत्तरकथा है और नाइव्स आउट फिल्म शृंखला की दूसरी फ़िल्म है। फिल्म में डैनियल क्रेग ने जासूस बेनोइट ब्लैंक के रूप में अपना अभिनय दोबारा किया है और अरबपति माइल्स ब्रॉन (एडवर्ड नॉर्टन) और उनके सबसे करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमते एक नए मामले को दिखाता है। अन्य अभिनेताओं में जेनेल मोना, कैथरीन हैन, लेस्ली ओडोम जूनियर, जेसिका हेनविक, मेडलिन क्लाइन, केट हडसन और डेव बटिस्टा भी शामिल हैं।

जॉनसन ने पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले बेनोइट ब्लैंक के पात्र वाली कई फिल्मों पर विचार किया था। इस उत्तरकथा को सन् २०२० में इसके मूल वितरक लॉयन्सगेट द्वारा हरी झंडी दी गई थी लेकिन मार्च २०२१ में नेटफ्लिक्स ने दो नाइव्स आउट सीक्वल के अधिकार $४६.९ करोड़ में खरीदे। कलाकारों ने मई २०२१ को करारों पर हस्ताक्षर किए। फिल्मांकन जून और जुलाई २०२१ में यूनान के स्पेट्स द्वीप पर ४ करोड़ डॉलर के बजट के साथ हुआ और सितंबर तक बॅलग्रेड, सर्बिया में चालू रहा।[1][2]

१० सितंबर २०२२ को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपने विश्व प्रीमियर के बाद २३ दिसंबर २०२२ को नेटफ्लिक्स पर इसका प्रसारण शुरू हुआ। अपनी पूर्ववर्ती फ़िल्म की तरह ग्लास अनियन को समालोचकों से प्रशंसा मिली। समीक्षकों ने जॉनसन की पटकथा एवं निर्देशन, कलाकारों के प्रदर्शन और संगीत की प्रशंसा की। नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू ने ग्लास अनियन को सन् २०२२ की शीर्ष दस फिल्मों में से एक के रूप में नामित किया। फिल्म को ९५ वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा के लिए नामांकन मिला और कई अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए।

तीसरी फिल्म वेक अप डेड मैनः ए नाइव्स आउट मिस्ट्री सन् २०२५ में जारी होने वाली है। फिल्म में क्रेग, जोश ब्रोलिन, केरी वाशिंगटन, कैली स्पेनी, ग्लेन क्लोज, जोश ओ 'कॉनर, एंड्रयू स्कॉट, जेरेमी रेनर और डेरिल मैककॉर्मैक हैं।[3]

लिओनार्दो दा विंची की १६ वीं शताब्दी की पेंटिंग, मोना लीज़ा, को फिल्म में एक प्रमुख कथानक बिंदु के रूप में चित्रित किया गया है।

मई २०२० में कोविड-19 विश्वमारी के दौरान, प्रौद्योगिकी कंपनी अल्फा के सह-संस्थापक माइल्स ब्रॉन, यूनान के एक निजी द्वीप पर अपनी हवेली, ग्लास अनियन में एक रहस्यमयी मौत वाले खेल की मेजबानी करता है। वह अपने मित्र समूह, "डिसरप्टर्स" को आमंत्रित करता है। इन डिसरप्टर्स में वैज्ञानिक लियोनेल टौसेंट, कनेक्टिकट की गवर्नर क्लेयर डेबेला, फैशन डिजाइनर बर्डी जे, पुरुषों के अधिकार स्ट्रीमर ड्यूक कोडी और अल्फा की सह-संस्थापक कैसेंड्रा "एंडी" ब्रांड शामिल हैं। पाँचों मित्रों को प्रत्येक को लकड़ी का एक पहेली बॉक्स दिया जाता है ताकि वे अंदर के निमंत्रण को समझ सकें। लियोनेल, क्लेयर, बर्डी और ड्यूक सभी पहेली को हल कर लेते हैं लेकिन एंडी बॉक्स को तोड़कर हथोड़े के साथ बाहर आता है।

रात के भोजन से पहले माइल्स अपनी काँच की मूर्तियों का संग्रह और मोना लिसा की पेंटिंग को दिखाता है जो वह लूव्र संग्रहालय से उधार लाया है। माइल्स से यह भी पता चलता है कि हवेली "क्लियर" द्वारा संचालित है। क्लियर हाइड्रोजन-आधारित वैकल्पिक ईंधन है जिसे अल्फा जल्द ही बेचेगा। परंतु लियोनेल और क्लेयर इसे खतरनाक मानते है।

ब्लैंक तुरंत माइल्स के रहस्यमयी हत्या वाले खेल को हल करता है और निजी तौर पर माइल्स को चेतावनी देता है कि सभी के पास उसे मारने का मकसद है। माइल्स के गिलास से शराब पीने के बाद ड्यूक की अचानक मृत्यु हो जाती है। सबको पता चलता है कि ड्यूक की पिस्तौल गायब है और तभी बिजली गुल हो जाती है। एक अदृश्य हमलावर एंडी को गोली मार देता है। ब्लैंक समूह को इकट्ठा करता है और घोषणा करता है कि उसने एंडी की हत्या को सुलझा लिया है।

पुरानी यादों से दिखाया जाता है कि एंडी की वास्तव में एक सप्ताह पहले आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी। उनकी जुड़वां बहन हेलेन ने ब्लैंक को जाँच के लिए काम पर रखा। बाद में ब्लैंक एंडी की हत्या की गुत्थी सुलझाता हैं।

Daniel Craig during his appointment as an honorary officer of the Royal Navy.
डैनियल क्रैग ने जासूस बेनोइट ब्लैंक के रूप में अपनी भूमिका की है।

पुरस्कार

[संपादित करें]

९५ वें अकादमी पुरस्कार में, ग्लास अनियन को सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा के लिए नामांकन मिला। फिल्म के अन्य नामांकनों में छह क्रिटिक्स चॉइस मूवी अवार्ड्स (दो जीते) और दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन शामिल हैं।[18]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Knives Out". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. आईएमडीबी. अभिगमन तिथि: जून 14, 2022.
  2. डीएलेसेंड्रो, एंथनी (अप्रैल 15, 2020). "Knives Out Carves Out No. 18 On Deadline's 2019 Most Valuable Blockbuster Tournament". डेडलाइन. अप्रैल 16, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 14, 2022.
  3. शानफेल्ड, एथन (मई 24, 2024). "'Knives Out 3' Title Revealed as 'Wake Up Dead Man'; Rian Johnson Confirms 2025 Release". वैराइटी (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: मई 24, 2024.
  4. ट्रैविस, बेन (अगस्त 29, 2022). "Glass Onion: Meet The Characters Of Benoit Blanc's Next Case In Knives Out Sequel – Exclusive Images". एम्पायर. अभिगमन तिथि: अगस्त 29, 2022.
  5. फ्लेमिंग, माइक जूनियर (मार्च 31, 2021). "Netflix Near $400M+ Deal For Knives Out 2 & 3; Daniel Craig & Director Rian Johnson Reprising". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से मई 12, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 3, 2021.
  6. शुट्ट, माइक (नवम्बर 23, 2022). "Glass Onion Ending Explained: The Perfect Mystery". स्लेशफ़िल्म. मूल से से नवम्बर 23, 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: नवम्बर 24, 2022.
  7. क्रोल, जस्टिन (मई 11, 2021). "Knives Out 2: Edward Norton Joins Daniel Craig In Sequel To Rian Johnson's Hit Murder Mystery". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से मई 12, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: मई 11, 2021.
  8. कोहेन, ऐनी (अगस्त 22, 2022). "Benoit Blanc Attends a Glamorous Dinner Party in Glass Onion First Look". नेटफ्लिक्स. अभिगमन तिथि: अगस्त 22, 2022.
  9. गैलुप्पो, मिया (मई 12, 2021). "Janelle Monae Joins Daniel Craig in Knives Out Sequel (Exclusive)". दि हॉलीवुड रिपोर्टर. मूल से से मई 12, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: मई 12, 2021.
  10. क्रोल, जस्टिन (मई 13, 2021). "Knives Out 2: Kathryn Hahn Latest Addition To All-Star Cast In Sequel To Rian Johnson's Hit Murder Mystery". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से मई 13, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: मई 13, 2021.
  11. गैलुप्पो, मिया; किट, बोरीस (मई 18, 2021). "Leslie Odom Jr. Joins Daniel Craig in Knives Out 2 (Exclusive)". दि हॉलीवुड रिपोर्टर. मूल से से मई 18, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: मई 18, 2021.
  12. गैलुप्पो, मिया (मई 20, 2021). "Kate Hudson Joins Knives Out 2 at Netflix (Exclusive)". दि हॉलीवुड रिपोर्टर. मूल से से मई 20, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: मई 20, 2021.
  13. क्रोल, जस्टिन (मई 10, 2021). "Knives Out 2: Dave Bautista Joins Daniel Craig In Rian Johnson's Sequel For Netflix". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से मई 12, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: मई 10, 2021.
  14. क्रोल, जस्टिन (जून 14, 2021). "Knives Out 2: Matrix 4's Jessica Henwick Joins Daniel Craig in Sequel". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से जून 14, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जून 14, 2021.
  15. क्रोल, जस्टिन (जून 8, 2021). "Knives Out 2: Outer Banks Star Madelyn Cline Joins Daniel Craig In Sequel". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से जून 8, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जून 8, 2021.
  16. गिलक्रिस्ट, टोड (जनवरी 6, 2023). "Meet the Real Derol, the 'Glass Onion' Scene Stealer Based on Rian Johnson's Best Friend". वैराइटी. अभिगमन तिथि: जनवरी 6, 2023.
  17. "'Glass Onion: A Knives Out Mystery' Clip Introduces Maybe-Murderers". सितम्बर 24, 2022. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help)
  18. डेविस, क्लेटन; मोरो, जोर्डन (दिसम्बर 8, 2022). "Top Gun: Maverick Named Best Picture by National Board of Review". वैराइटी. मूल से से दिसम्बर 8, 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जनवरी 11, 2023.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]