ग्रैण्ड थैफ्ट ऑटो (शृंखला)
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो | |
|---|---|
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला का लोगो | |
| विधा (जॉनर) | एक्शन और सैंडबॉक्स |
| डेवेलपर | रॉकस्टार गेम्स रॉकस्टार नॉर्थ (पूर्व में DMA डिज़ाइन) रॉकस्टार लीड्स रॉकस्टार टोरंटो |
| प्रकाशक | रॉकस्टार गेम्स |
| रचयिता | डेविड जोन्स डैन हाउसर सैम हाउसर |
| प्रथम शृंखला | ग्रैंड थेफ्ट ऑटो अक्टूबर 1997 |
| नवीनतम शृंखला | ग्रैंड थेफ्ट ऑटो V 17 सितंबर 2013 |
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) एक वीडियो गेम है, जिसे पहले डेव जोन्स द्वारा तैयार किया गया था, बाद में डैन हाउसर और सैम हाउसर ने इसे विकसित किया, इस गेम के डिजाइनर ज़ैचारी क्लार्क हैं, लेकिन इसे मुख्य रूप से रॉकस्टार नॉर्थ (पूर्व का DMA डिजाइन) ने विकसित किया और रॉकस्टार गेम श्रृंखला के रूप में रिलीज़ किया।
इस गेमप्ले में एक्शन, एडवेंचर, ड्राइविंग और कभी-कभी रोल प्लेइंग, चालबाज़ी और रेसिंग जैसी खासियतें भी हैं, इस गेम के कुछ विषय वयस्क और हिंसक प्रकृति के होने के कारण यह विवादास्पद बन गया। यह श्रृंखला विभिन्न मुख्य पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड के आपराधिक गिरोहों के जरिए ऊपर उठना चाहते है, हालांकि हरेक खेल में उनके उद्देश्य अलग-अलग होते है। आम तौर पर विपक्षी ऐसे चरित्र के है जो सरदार या उनके संगठन के साथ विश्वासघात करते हैं या उनकी प्रगति में अड़चन डालते हैं।
इस श्रृंखला में 1997 ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV की शुरुआत होने से लेकर अब तक इसके नौ स्टैंड-अलोन गेम्स, दो विस्तार पैक नवीनतम किस्त के साथ रिलीज़ किया जा रहा है। माइकल मैडसेन, बर्ट रेनॉल्ड्स, डेनिस होप्पर, गैरी बसी, सामुएल एल जैक्सन, क्रिस पेन्न, जेम्स वुड्स, जो पॅनटोलिअनो, फ्रैंक विन्सेन्ट, रॉबर्ट लोग्जिया, केली माक्लाचलन, पीटर फोंडा, रे लिओट्टा जैसे प्रमुख फ़िल्मी चरित्र इस श्रृंखला की अलग-अलग किश्तों में हैं। इस श्रृंखला का नाम और इसके गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो से निकले हैं, गाड़ियों की चोरी के सन्दर्भ में इस शब्दावली का उपयोग होता है।
समीक्षा
[संपादित करें]यह खेल किसी बड़े शहर के लोगों को आपराधिक भूमिका ग्रहण करने की गुंजाईश पैदा करता है और बड़े अनोखे ढंग से खेल के दौरान एक व्यक्ति संगठित अपराध के जरिए ऊपर उठता दिखाया जाता है। शहर के अपराध जगत के बॉस द्वारा विभिन्न मिशन को पूरा करने का काम दूसरे अपराधियों को दिया जाता हैं, ऐसे ही मिशन के जरिए कहानी आगे बढ़ती है। हत्याएं और दूसरे अपराध चलते रहते हैं, लेकिन मुख्य मिशन को करते हुए कभी कभी टैक्सी चलाना, आगजनी का सामना करना, दलाली करना, स्ट्रीट रेसिंग, बस ड्राइविंग, फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट चलाने जैसे वैकल्पिक एडवेंचर भी इस गेम के दौरान, मुख्य मिशन को पूरा करने के समय एक अपवाद के साथ, किसी भी समय अलग से किये जा सकते हैं।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 2 के बाद जारी गेमों में कहानी को और भी विकसित किया गया, जिसमे खिलाडियों को किसी न किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर काबू पाने को मजबूर कर दिया गया (मसलन- उनके साथ विश्वासघात किया गया और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया), जो चरित्र के लिए आपराधिक सीढियां चढ़ने में अभिप्रेरणा जुटाने का काम करता है और अंततः कहानी के अंत में चरित्र की जीत होती है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला, फ्री-रोमिंग शैली का गेम है, जो कि "सैंडबॉक्स गेम" कहलाता है व खिलाडी को ढेर सारे वाहन और हथियार के जरिए क्या करना है, कैसे करना है वगैरह तय करने की छूट देता है। जैसा कि ज्यादातर पारंपरिक एक्शन गेमों में होता है, जिनकी बनावट श्रृंखला के विभिन्न लेवल में सिंगल ट्रैक विथ लाइनर गेमप्ले के तौर पर होती है, लेकिन GTA में खिलाड़ी जैसे चाहे मिशन को आगे बढा सकता है, साथ में उसका सम्बन्ध विभिन्न चरित्रों के साथ उसकी मर्जी से बदल भी सकता है। गेम के दौरान कभी भी खिलाड़ी किसी भी बिंदु पर गेम के शहरों को बदल सकता हैं, साथ में कई छोटे मिशन और सुलभ इमारतों को चुन सकता है। कुछ अपवाद भी हैं: मसलन; खेल के दौरान मिशन एक तय रास्ते पर ले चलती है, एक ही प्लाट में बहुत देर तक बनी रहती है और कुछ शहर के कुछ क्षेत्र खुले होने चाहिए।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III और बाद के खेल में पात्रों की बोली और रेडियो स्टेशन की आवाज बहुत जोरदार है जो कि खेल में म्यूजिक के जरिये डिस्क जॉकी, रेडियो से जुड़े व्यक्तित्व, विज्ञापन, टॉक रेडियो, पॉप संगीत और अमेरिकी संस्कृति को उजागर करती है।
किसी शहरी वातावरण में वाहनों का उपयोग करते हुए वह सब मिलता है जो किसी शहर का एक बुनियादी माहौल में होता है; यहां तक की पैदल चलनेवालें भी, जो आमतौर पर ट्राफिक सिग्नलों को मानते हैं, गेम का अंग हैं। गेम से संबंधित विस्तृत जानकारी एक खुले पटल पर दिखायी जाती है, जैसा कि कई अन्य खेलों में इनका उपयोग किया गया है, मसलन द सिंपसंस हिट एंड रन में अपराध और हिंसा पर कम जोर दिया गया है।
इतिहास
[संपादित करें]मूल ग्रैंड थेफ्ट ऑटो के रिलीज होने के बाद ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला को निर्धारित टाइटल (उदाहरण के लिए: ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III) के साथ नंबर जोड़ दिए जाने और कुछ हद तक खास तरह के ग्राफिक्स इंजन के इस्तेमाल के आधार पर विभिन्न तालिकाओं में विभाजित किया जा सकता है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो
[संपादित करें]ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला का पहला गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो है जिसे 1997/1998 में Microsoft DOS /Windows के लिए और साथ में Sony PlayStation के लिए भी रिलीज़ किया गया था।[1] यह गेम तीन अलग-अलग काल्पनिक शहरों लिबर्टी सिटी, सैन एंड्रेअस और वाइस सिटी के लिए तैयार किया गया। एक छोटा संस्करण गेम ब्वॉय कलर पोर्ट बाद में रिलीज़ किया गया था।
बाद में इसके दो विस्तार पैक भी पेश किये गए। ये दोनों, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: लंदन के नाम से थे। हालांकि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III तक समय की अवधारणा को औपचारिक रूप से लागू नहीं किया गया था, इसलिए अनुमान लगाया जा सकता है कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: लंदन, 1961 जो कि दूसरा विस्तृत पैक है, और यह ग्रैंड थेफ्ट ऑटो की अंतिम तालिका वाला गेम है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 2
[संपादित करें]श्रृंखला के दूसरे गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 2 को Microsoft Windows, PlayStation और Dreamcast के लिए विकसित कर 1999 में रिलीज किया गया। अनिश्चित भविष्य के लिए तैयार किये गए[2] गेम को खिलाड़ियों द्वारा पसंद किये जाने वाले विभिन्न आपराधिक संगठनों के साथ कुछ अलग तरह के खेल और आधुनिक ग्राफिक्स को जोड़ दिया गया है।
गेम बॉय कलर पोर्ट का एक छोटा संस्करण भी निर्मित किया गया। दूसरे अन्य गेमों की तरह ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला का ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 2 एक अकेला गेम था, जिसे इस दौर का द्विशतवार्षिक गेमिंग कहा जा सकता है। यह अकेला गेम है जसे 'T' का दर्ज़ा दिया गया है। इसके अलावा यह अकेला गेम है, जिसकी अगली कड़ी के शीर्षक में रोमन अंक के बजाय सामान्य अंक है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III
[संपादित करें]ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III अक्टूबर 2001 में रिलीज़ किया गया जो बाद में फ्रेंचाइज के लिए अत्यंत ही लाभदायक साबित हुआ।[3] इस गेम को तत्कालीन समय के आधार पर[4] काल्पनिक शहर लिबर्टी सिटी, जो कि न्यूयॉर्क शहर जैसा ही था, में सेट किया गया था; लेकिन इसमें अमेरिका के दूसरे शहरों की खासियतों को भी शामिल किया गया था।[5] ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III ने सीरिज में एक तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण (थर्ड पर्सन व्यू) को भी लाया, जबकि इससे पहलेवाले शीर्षकों में परंपरागत टॉप-डाउन व्यू का ही उपयोग किया गया था। यह पहला मौका था जब सैंडबॉक्स गेम को संचालित करने में लगातार जो समस्या पेश आ रही थी, उसे निरंतर GPS ट्रिगर्ड छोटे-नक्शे के जरिये सुलझाया गया, यह खिलाड़ी की स्थिति को दर्शाने के साथ उसके अगले लक्ष्य को भी दिखाता है। आधुनिक 3D गेम इंजन के साथ ग्राफिक्स को अपडेट किया गया। एक मिशन-आधारित पहुंच का उपयोग करके गेमप्ले इंजन द्वारा GTA III के एक्स्प्लोरेबल वर्ल्ड का विस्तार किया गया।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III की सफलता के बाद ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी को 2002 में रिलीज़ किया गया। इस गेम को 1986 में वाइस सिटी, जो कि मियामी में स्थित है, सेट किया गया। इस गेम का प्लॉट 1980 के दशक में हो रहे कोकीन के व्यापार पर केंद्रित है। वाइस सिटी पहला गेम है जिसमें पूरी तरह से आसमान पर उड़नेवाले वाहनों; मसलन, समुद्री प्लेन, हेलीकॉप्टर; जिसे खिलाडियों द्वारा भी चलाया जा सकता है; जैसी खूबियों को शामिल किया गया।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रेअस को अक्टूबर 2004 में रिलीज़ किया गया, जिसे 1992 में उभरे कैलिफोर्निया गिरोह को ध्यान में रख कर तैयार किया गया था; साथ ही इसके जरिये क्रैक कोकीन के खिलाफ जागरूकता लाने की भी कोशिश की गयी। सैन एंड्रेअस की सेटिंग एक काल्पनिक राज्य के रूप में की गयी है, जो कैलिफोर्निया और नेवादा के कुछ अंदरूनी शहरों, विशेष रूप से लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को और लास वेगास पर आधारित है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो एडवांस के साथ गेम ब्वॉय एडवांस को भी 2004 में रिलीज़ किया गया था। मूल रूप से GTA III के रूपांतरण रूप में इसे विकसित किया गया, मगर यही मूल खेल बन गया। गेम बॉय कलर पोर्ट की तरह ग्रैंड थेफ्ट ऑटो एडवांस में हिंसा को कम नहीं किया गया। गेम को ESRB से "M" दर्ज़ा प्राप्त हुआ है।
2005 और 2006 में, रॉकस्टार ने दो गेम प्लेस्टेशन पोर्टेबल के लिए रिलीज़ किया, दोनों गेमों को रॉकस्टार लीड्स द्वारा विकसित किया गया था। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: लिबर्टी सिटी स्टोरीज, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III की एक पूर्व कड़ी है और 1998 में लिबर्टी सिटी में इसे तैयार किया गया। प्लेस्टेशन 2 पोर्ट को 6 जून 2006 में रॉकस्टार द्वारा रिलीज़ किया गया था।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी स्टोरीज को प्लेस्टेशन पोर्टेबल के लिए 31 अक्टूबर 2006 को रिलीज़ किया गया और इसे ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी से दो साल पहले 1984 में तैयार किया गया था। यह तीसरी पीढ़ी श्रृंखला की अंतिम किस्त है।
कालानुक्रमिक क्रम में तीसरी पीढ़ी के ग्रैंड थेफ्ट ऑटो गेम इस प्रकार हैं :
- GTA वाइस सिटी स्टोरीज़ 1984 में तैयार किया गया और 2006 में रिलीज हुआ।
- GTA वाइस सिटी 1986 में तैयार किया गया और 2002 में रिलीज हुआ।
- GTA सैन एंड्रेअस 1992 में तैयार किया गया और 2004 में रिलीज हुआ।
- GTA लिबर्टी सिटी स्टोरीज 1998 में तैयार किया गया और 2005 में रिलीज हुआ।
- GTA एडवांस 2000 में तैयार किया गया और 2004 में रिलीज हुआ।
- GTA 3 2001 में सेट किया गया और 2001 में रिलीज हुआ।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV
[संपादित करें]ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV 29 अप्रैल 2008 को रिलीज़ किया गया, इसमें छह महीने की देर हुई। [6] ग्रैंड थेफ्ट ऑटो पहला गेम है जो सोनी (Sony) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के वीडियो गेम के लिए एक साथ रिलीज़ किया गया। GTA IV में गेम इंजन रॉकस्टार एडवांस्ड गेम इंजन (RAGE) का इस्तेमाल हुआ। न्यूयॉर्क शहर से बहुत अधिक मिलती-जुलती डिजाइन की तरह री-डिजाइंड लिबर्टी सिटी में एक बार फिर से गेम तैयार किया गया। [7]
Microsoft ने आधिकारिक तौर पर रॉकस्टार के साथ "रणनीतिक गठजोड़" करते हुए उनके X06 इवेंट में अपने अधिकारों की घोषणा की। यह सामग्री ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV :लॉस्ट एंड डैम्ड के रूप में 17 फ़रवरी 2009 को रिलीज़ की गयी। दूसरी ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV डाउनलोड योग्य सामग्री को द बलैड ऑफ़ गे टोनी नाम दिया गया।[8]
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो का पहला गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो : चाइना टाउन वार्स है, जिसे Nintendo DS के लिए रिलीज किया गया। यह गेम 17 मार्च 2009 को उत्तर अमेरिका में और 20 मार्च 2009 को ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में रिलीज़ किया गया।[9]
कालानुक्रमिक क्रम में चौथी पीढ़ी के ग्रैंड थेफ्ट ऑटो के गेम इस प्रकार हैं:
- GTA IV, 2008 में तैयार किया गया और 2008 में ही रिलीज हुआ।
- द लॉस्ट एंड डैम्ड 2008 में तैयार किया गया और 2009 में रिलीज हुआ।
- द बलैड ऑफ़ गे टोनी 2008 में तैयार किया गया और इसे अक्टूबर 2009 में रिलीज़ किया गया।
- GTA चाइना टाउन वार्स 2009 में तैयार किया गया और 2009 में ही रिलीज किया गया।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो V
[संपादित करें]"ग्रैंड थेफ्ट ऑटो V" (Grand Theft Auto V), जिसे आमतौर पर GTA V के रूप में जाना जाता है, एक वीडियो गेम है जो वीडियो गेम कंपनी Rockstar North और Rockstar Games द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है। यह 2013 में प्लेस्टेशन 3 और एक्सबॉक्स 360 के लिए पहले जारी किया गया था, फिर प्लेस्टेशन 4, एक्सबॉक्स वन, और पीसी के लिए भी जारी किया गया।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI
[संपादित करें]रॉकस्टार गेम्स ने अपने उपकरण "रॉकस्टार GTA 6" के रिलीज़ डेट के बारे में जानकारी छिपाकर गेमिंग समुदाय को सस्पेंस में रख दिया है। हाल ही में हुए एक लीक के अनुसार, यह बताया गया है कि GTA VI की लक्षित रिलीज़ डेट 2025 में सेट की गई है।[10]
खेलों का सारांश
[संपादित करें]| युग | खिताब † | विकासक | मुख्य प्लेटफॉर्म | उपलब्धता | वर्ष | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Sony | Microsoft | Nintendo | अन्य | |||||
| पहला | Grand Theft Auto | DMA डिजाइन, टोरांटूला स्टूडियोज़ | PC | PS1 | विन्डोज़ | गेम बॉय कलर | DOS | 1997 |
| लंदन, '69 | DMA डिजाइन, टोरांटूला स्टूडियोज़, रॉकस्टार कनाडा, रुन्क्राफ्ट | Expansion pack | PS1 | विन्डोज़ | कहीं नहीं | DOS | 1999 | |
| लंदन, '61 | DMA डिजाइन, टोरांटूला स्टूडियोज़, रॉकस्टार कनाडा, रुन्क्राफ्ट | Expansion pack | कहीं नहीं | विन्डोज़ | कहीं नहीं | कहीं नहीं | ||
| दूसरा | Grand Theft Auto 2 | DMA डिजाइन, टोरांटूला स्टूडियोज़ | Console | PS1 | विन्डोज़ | गेम बॉय कलर | Dreamcast | 1999 |
| तीसरा | Grand Theft Auto III | DMA डिजाइन, रॉकस्टार वियन्ना | Console | PS2 | विन्डोज़, Xbox | कहीं नहीं | कहीं नहीं | 2001 |
| वाइस सिटी | रॉकस्टार नॉर्थ, रॉकस्टार वियन्ना | Console | PS2 | विन्डोज़, Xbox | कहीं नहीं | कहीं नहीं | 2002 | |
| एडवांसड | डिजिटल एक्लिप्स | Hand-held | कहीं नहीं | कहीं नहीं | गेम बॉय एडवांसड | कहीं नहीं | 2004 | |
| सैन एंड्रेअस | रॉकस्टार नॉर्थ | Console | PS2 | विन्डोज़, Xbox | कहीं नहीं | कहीं नहीं | ||
| लिबर्टी सिटी स्टोरीज़ | रॉकस्टार नॉर्थ, रॉकस्टार लीड्स | Hand-held | PSP, PS2 | कहीं नहीं | कहीं नहीं | कहीं नहीं | 2005 | |
| वाइस सिटी स्टोरीज़ | रॉकस्टार नॉर्थ, रॉकस्टार लीड्स | Hand-held | PSP, PS2 | कहीं नहीं | कहीं नहीं | कहीं नहीं | 2006 | |
| चौथा | Grand Theft Auto IV | रॉकस्टार नॉर्थ, रॉकस्टार टोरंटो | Console | PS3 | विन्डोज़, Xbox 360 | कहीं नहीं | कहीं नहीं | 2008 |
| द लोस्ट एंड डैम्ड | रॉकस्टार नॉर्थ | Expansion pack | कहीं नहीं | Xbox 360 | कहीं नहीं | कहीं नहीं | 2009 | |
| चाइना टाउन वार्स | रॉकस्टार नॉर्थ, रॉकस्टार लीड्स | Hand-held | PSP | कोई नहीं | DS | आईफोन, आइपॉड टच | ||
| दी बलैड ऑफ़ गे टोनी | रॉकस्टार नॉर्थ | Expansion pack | कहीं नहीं | Xbox 360 | कहीं नहीं | कहीं नहीं | ||
| कुल | 14 (10 गेम्स, 4 एक्स्पैसन) | 10 | 10 | 4 | 5 | |||
† यह ध्यान देने योग्य बात है कि इस गेम के सभी टाइटल "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो" से शुरू होते हैं। हरे निशान वाले गेम एक नए युग की शुरुआत हैं और इसी युग में वे सब जो पीले रंग के निशान वाले हैं वे भी पूर्ववर्ती हरे क्षेत्र के ही हैं।
विवाद
[संपादित करें]इस श्रृंखला के साथ बहुत ही नकारात्मक विवाद जुड़ गया है। भूतपूर्व वकील जैक थोम्पसनने हत्या के अनेक शिकार लोगों के परिवारों के लिए बहुत सारे मामले लड़ते हुए ग्रैंड थेफ्ट ऑटो को उनके प्रियजनों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इससे संबंधित मामलों में थोम्पसन के आचार-व्यवहार की वजह से उन्हें 2008 में पदच्यूत कर दिया गया था[11] और फ्लोरिडा बार एसोसिएशन ने उन पर 43,000 डॉलर से अधिक का जुर्माना कर दिया था।[12]
20 अक्टूबर 2003 में एरोन हांमेल और किम्बर्ली बेडे, जिनकी हत्या दो किशोरों विलियम और जोश बकनर ने कर दी थी (जिन्होंने जांचकर्ताओं को दिए गए अपने बयान में दावा किया कि वे GTA III से प्रेरित थे), के परिवारों ने रॉकस्टार गेम्स को रिलीज़ करनेवाले, Take-Two Interactive सॉफ्टवेयर, खुदरा व्यापारी Wal-Mart और PlayStation 2 के निर्माता Sony Computer Entertainment America पर 246 मिलियन अमेरिकी डॉलर का मुकद्दमा ठोंक दिया। [13][14] 29 अक्टूबर 2003 को रॉकस्टार और उसकी मूल कंपनी टेक-टू ने अमेरिका के जिला न्यायालय में यह कहते हुए मामले को रद्द करने की अपील की कि "अवधारणाओं और विचार की ही तरह बकनरों पर पड़े मनोवैज्ञानिक प्रभाव का अभिप्राय भी फ्री-स्पीच क्लॉज में किये गए प्रथम संशोधन द्वारा संरक्षित हैं।" [15]
फरवरी 2005 में, एक किशोर द्वारा अलबामा पुलिस बल के दो सदस्यों की गोली चलाकर मार डालने के आरोप में ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला के निर्माताओं और वितरकों पर मुकदमा दायर किया गया। गोली चलने की यह घटना जून 2003 को उस समय हुई जब 17 साल के डेविन मूर को पुलिस द्वारा एक चोरी की गाड़ी के बारे में पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था। मूर ने पुलिस अधिकारियों से एक पिस्तौल छीन लिया और भागने से पहले उसने उस पुलिस अधिकारी समेत एक अन्य अधिकारी और डिस्पैचर को मार डाला। [16][17] मूर के वकीलों ने दावा किया था कि यह GTA के ग्राफिक की प्रकृति जैसा है।
मई 2005 में सीएनएन हेडलाइंस न्यूज पर थोम्पसन ग्लेन बेक के कार्यक्रम में उपस्थित हुए. थोम्पसन ने कहा कि "मेरे मन में कोई शक नहीं है [...] कि लेकिन पुलिस की हत्या के प्रशिक्षण में इस गेम ने उद्दीपक का काम किया"।[18]
सितम्बर 2006 में थोम्पसन ने यह दावा करते हुए एक और मुकदमा किया कि कोडी पोसे ने न्यू मैक्सिको के अलबकुर्क के पशु-फार्म में अपने पिता और सौतेली मां की हत्या से पहले बहुत ही सम्मोहित हो कर इस गेम को खेला था।[19][20][21][22][23]
2009 में एक छह साल के लड़के ने दावा किया कि उसने इस खेल के माध्यम से कार चलाना सीखा था, लेकिन वह अपनी पारिवारिक कार लेकर 10 मील की यात्रा पर निकला और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।[24]
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2009 और 2008 के गेमर्स एडीशन के मुताबिक, यह अब तक की सबसे विवादास्पद विडियो गेम श्रृंखला है, जिस पर 4,000 लेख प्रकाशित हो चुके हैं।[25]
छठी पीढ़ी
[संपादित करें]हरेक कंसोल संस्करण गेम की शुरुआत ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III से हुई और हरेक गेम को लेकर कोई न कोई विवाद उठा. छठी पीढ़ी के वीडियो गेम में तीन मूल कंसोल किश्तें थी।
आम हिंसा से जुडी़ बदनामी (ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III)
[संपादित करें]विवादों और शिकायतों की शुरुआत ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III के रिलीज के साथ शुरू हुई। कुछ विवादों के लिए मैक्स क्लिफ्फोर्ड को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिसने गेम बिक्री को बढ़ाने की गरज से टैबोलाइड पत्रिकाओं में प्रचार करने के लिए सनसनीखेज सामग्री प्रकाशित करवायी.[26]
पारंपरिक रूप से जैसा कि अन्य गेम करते हैं, "नायकोचित" कार्यों के बजाय अवैध गतिविधियों को फोकस करने के लिए भी गेम की आलोचना की गयी। हिंसक वीडियो गेम्स के विरोधियों, मसलन हिलेरी क्लिंटन ने भी इसका संज्ञान लिया और ऐसे खेलों की निंदा करते हुए कहा कि खिलाड़ी इनकी नक़ल करने की कोशिश करेंगे।[27] आलोचकों ने महिलाओं के प्रति शोषक और हिंसक रवैया अपनाने की मनोवृत्ति का भी इस पर आरोप लगाया है।[28] हालांकि इसमें ऐसा करने के लिए यह प्रोत्साहित नहीं किया गया है, लेकिन मुख्य चरित्र क्लौड वेश्याओं की सेवाओं का इस्तेमाल करता है।
हैती के साथ कथित तौर पर भेदभाव (ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी)
[संपादित करें]श्रृंखला के छठे गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो : वाइस सिटी की भी बहुत आलोचना हुई थी। विशेष रूप से एक मिशन जरुर विवादास्पद बन गया, जिसमें खिलाड़ी को हैतीयन और क्यूबा के बीच गैंग वार भड़काना जरूरी होता है। हैतीयन अमेरिकी ग्रासरूट गठबंधन द्वारा मुकदमा चलाने की धमकी के बाद रॉकस्टार ने गेम के सब-टाइटल के वाक्यांश से "हैतीयन" शब्द को हटा दिया। [29]
सेक्स (ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रेअस)
[संपादित करें]सैन एंड्रेअस में शामिल सेक्स मिनी गेम काट दिया गया, लेकिन गेम कोड में बना रहा, जिसे इसके कंसोलऔर Windows संस्करण दोनों में ही खोज लिया गया। डब किया गया "हॉट कॉफी मोड" एक मिनी गेम है, जिसमें खिलाडी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यौन संबंध बना सकता है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो : सैन एंड्रेअस के रिलीज़ होने के बाद हैकर/ मोडेर्स गेम के अप्रयुक्त कोड की खोज करने में कामयाब हो गए और इसे अनधिकृत रूप से रिलीज़ कर दिया गया। इससे कोड बरक़रार रखे गेम के संस्करण को केवल वयस्कों के लिए (AO) ESRB का दर्ज़ा मिल गया। "हॉट कॉफी" कोड के कारण टेक टू (Take-Two) के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया गया।[30][31]
नशे में गाड़ी चलाना (ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV)
[संपादित करें]इस गेम के साथ एक विवाद यह भी जुड़ गया कि गेम में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाली सुविधा की मदर्स एगेंस्ट ड्रंक ड्राइविंग (MADD) ने कड़ी आलोचना की। MADD की ओर से ESRB से सत्रह साल की उम्र वाले खेल का दर्ज़ा "M" से बदल कर केवल वयस्कों के लिए "AO" करने का भी अनुरोध किया गया।[32]
स्पष्ट रूप से नग्नता
[संपादित करें]द लॉस्ट एंड डैम्ड एक्सपेंसन पैक की अमेरिका के माता-पिताओं के संगठन कोंमन सेंस मीडिया ने पैक में नग्नता से भरपूर सामग्री की निंदा करते हुए एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा कि इस खेल में "सामने की ओर से पुरुष नग्नता" इस तरह दिखायी गयी कि "पहलेवाले संस्करणों से यह कहीं ज्यादा यह अधिक विवादास्पद हो गया है।"
इसी जैसे दूसरे गेम
[संपादित करें]आलोचकों ने कभी-कभी ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III के रिलीज को वीडियो गेम के इतिहास में एक क्रांतिकारी घटना के रूप लिया, जैसा कि लगभग एक दशक पहले डूम के रिलीज के वक्त हुआ था।[33] बाद के गेम जिनमें ड्राइविंग और शूटिंग के फार्मूले का अनुसरण किया गया, उसे ग्रैंड थेफ्ट ऑटो क्लोन्स कहा गया। कुछ समीक्षकों ने तो इस ठप्पे का विस्तार "ड्राइवर" सीरिज तक कर दिया, जबकि यह श्रृंखला ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III के रिलीज से पहले आयी थी।[34] ग्रैंड थेफ्ट ऑटो क्लोन्स एक तरह से 3D एक्शन-एडवेंचर गेम है,[35] जो प्लेयर को किसी भी तरह का वाहन या हथियार चलाने की क्षमता देता है।[36]
इन खेलों में अक्सर हिंसक और आपराधिक विषयों को शामिल किया जाता है। कभी-कभी कुछ उल्लेखनीय खेल जैसे ग्रैंड थेफ्ट ऑटो क्लोन, सैंटस रो श्रृंखला,[37] द गॉडफादर, द गॉडफादर II, द गेटवे, द गेटवे: ब्लैक मंडे, क्रैक डाउन, माफिया: द सिटी ऑफ़ लॉस्ट हैवेन, माफिया II, व्हील मैन, ट्रू क्राईम: स्ट्रीट्स ऑफ़ LA, ट्रू क्राईम: न्यूयार्क सिटी,[38][39] स्कारफेस: द वर्ल्ड इज़ योर्स और द सिंपसंस हिट एंड रन जैसे गेम में GTA शैली की गेमिंग का उपयोग किया गया। इसके अलावा, गेम ब्वॉय एडवांस और आईफोन (iPhone) गेम - पेबैक भी हैं।[40]
स्वागत
[संपादित करें]2001 से ही, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो श्रृंखला समीक्षकीय और वित्तीय दोनों ही तरह से बहुत ही सफल रही। पूरी तरह से या लगभग पूरी तरह से यह गेम समीक्षकों की नजर में खरा उतरा है और पूरी दुनिया में मार्च 2008 तक इसकी 70 मिलियन से ज्यादा प्रति की बिक्री हुई। [41] टाइम्स ऑनलाइन के अनुसार ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV की नवीनतम कंसोल किश्त के पहले दिन की 609,000 प्रतियों की बिक्री ब्रिटेन में दर्ज की गयी है। पहले ही हफ्ते में ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV की लगभग 6 मिलियन प्रतियां दुनिया भर में बिकीं और इसने लगभग 500 मिलियन डॉलर से अधिक का मुनाफा किया।[42]
इस श्रृंखला ने कई रिकार्ड तोड़ डाले हैं और इसी कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स : गेमर्स एडिशन 2008 में 10 पुरस्कार जीत कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
स्कोर और बिक्री
[संपादित करें]| खेल | स्कोर | बिक्री | प्राप्त स्तर | प्रथम रिलीज | |
|---|---|---|---|---|---|
| IGN | गेम स्पॉट | ||||
| पहला युग | |||||
| Grand Theft Auto | 6[43] | 8[44] | 1 मिलियन | -- | 1997 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: लंदन, 1969 | 7.5[45] | 5.9[46] | 1 मिलियन | -- | 1999 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: लंदन, 1961 | 5.9 | 7.5 | 1 मिलियन | -- | 1999 |
| '2' युग | |||||
| Grand Theft Auto 2 | 6.8[47] | 6.9[48] | 2 मिलियन | प्लेस्टेशन "ग्रेटेस्ट हिट्स" | 1999 |
| 'III' युग | |||||
| Grand Theft Auto III | 9.6[49] | 9.6[50] | 15 मिलियन | प्लेस्टेशन 2 ग्रेटेस्ट हिट्स | 2001 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी | 9.7[51] | 9.6[52] | 20 मिलियन | प्लेस्टेशन 2 ग्रेटेस्ट हिट्स | 2002 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो एडवांस | 8.5[53] | 6.5[54] | 100,000 | -- | 2004 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो : सैन एंड्रेअस | 9.9[55] | 9.6[56] | 25 मिलियन | प्लेस्टेशन 2 ग्रेटेस्ट हिट्स, Xbox "प्लेटिनम हिट्स" | 2004 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: लिबर्टी सिटी स्टोरिज | 9[57] | 8.6[58] | 8 मिलियन | प्लेस्टेशन पोर्टेबल ग्रेटेस्ट हिट्स | 2005 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी स्टोरिज | 9[59] | 8.4[59] | 5 मिलियन | प्लेस्टेशन पोर्टेबल ग्रेटेस्ट हिट्स | 2006 |
| 'IV' युग | |||||
| Grand Theft Auto IV † | 10[60] | 10 [61] | 13 मिलियन[62] | -- | 2008 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV: द लोस्ट एंड दैम्ड | 9[63] | 8.95[64] | 323,000 +[65] | -- | 2009 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो : चायना टाउन वार्स | 9.5[66] | 9.5[67] | 89,000[68][69] | -- | 2009 |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV: दी बलैड ऑफ़ गे टोनी | N/A | N/A | N/A | -- | 2009 |
† ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV श्रृंखला पहला और अकेला खेल है जिसे IGN द्वारा "10" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भविष्य
[संपादित करें]ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV के रिलीज होने के बाद रॉकस्टार गेम्स ने द लोस्ट एंड डैम्ड और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: चाइना टाउन वार्स रिलीज किया। जनवरी 2009 में रॉकस्टार की ओर से इसका खंडन किया गया।[70] वेदबुश मॉर्गन सिक्योरिटी वीडियो गेम उद्योग के विश्लेषक माइकल पच्तेर का मानना है कि अगली कंसोलकिश्त 2010 में रिलीज़ की जाएगी.[71]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]साउंडट्रैक्स
[संपादित करें]- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो" साउंडट्रैक
- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 2" साउंडट्रैक
- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III" साउंडट्रैक
- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी" साउंडट्रैक
- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सन एंड्रेअस" साउंडट्रैक
- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: लिबर्टी सिटी स्टोरीज़" साउंडट्रैक
- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी स्टोरीज़" साउंडट्रैक
- "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV" साउंडट्रैक
अन्य
[संपादित करें]नोट्स और सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ ग्रैंड थेफ्ट ऑटो के रिलीज़ की वास्तविक तारीख स्पष्ट नहीं है। हालांकि रॉकस्टार गेम्स ने अपने आधिकारिक वेबसाइट Archived 2009-02-28 at the वेबैक मशीन में दृढ़तापूर्वक कहा है कि यह गेम अक्टूबर 1997 को रिलीज़ हुआ था लेकिन गेमस्पॉट Archived 2009-06-07 at the वेबैक मशीन और IGN Archived 2012-02-14 at the वेबैक मशीन के अनुसार यह गेम केवल फ़रवरी या मार्च 1998 में रिलीज़ हुआ था।
- ↑ ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 2 के मैनुअल में "थ्री वीक्स इनटू द फ्यूचर" वाक्यांश का प्रयोग होता है और "X वीक्स इनटू द फ्यूचर" या "X मिनट्स इनटू द फ्यूचर" जैसे वाक्यांश ऐसे सामान्य वाक्यांश हैं जिसका अर्थ है "निअर फ्यूचर"; गेम के आधिकारिक वेबसाइट पर कल्पित जर्नल प्रविष्टियां, तथापि, 2013 के लिए सुझाव देते हैं Archived 2009-02-03 at the वेबैक मशीन.
- ↑ Moses, Travis (23 जनवरी 2008). "Preview : Grand Theft Auto IV". Gamepro.com. 21 जुलाई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ आधिकारिक "लिबर्टी ट्री" "ऑनलाइन न्यूज़पेपर" Archived 2009-02-15 at the वेबैक मशीन की अंतिम प्रविष्टि के अनुसार, GTA III के पहले रिलीज़ के आस-पास ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III को स्थापित किया जाना निहित है, विशेष रूप से, अक्टूबर 2001 को.
- ↑ "GTA IV: Building a Brave New World". uk.xbox360.ign.com. 28 मार्च 2008. 12 फ़रवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 अप्रैल 2008.
- ↑ McWhertor, Michael (2 अगस्त 2007). "Take-Two Execs Explain GTA IV Delay". Kotaku. मूल से से 29 जून 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2 अगस्त 2007.
- ↑ Totilo, Stephen (29 मार्च 2007). "'GTA IV' Revealed: Game Returning To City That Made It Famous". MTV. मूल से से 16 मार्च 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 अप्रैल 2007.
- ↑ "Grand Theft Auto: The Ballad of Gay Tony". RockstarBase.com. 26 मई 2009. मूल से से 18 फ़रवरी 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ Purchese, Robert (22 जून 2009). "GTA: Chinatown Wars for PSP". Eurogamer.net. 22 जुलाई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ Team, Sarkariset (5 अक्टूबर 2023). "GTA 6 Release Date की अपडेट - Grand Theft Auto 6 की हो सकती है जल्दी रिलीज़!". Sarkari Set. मूल से से 9 अक्तूबर 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 अक्टूबर 2023.
- ↑ "DISBARRED!" Archived 2008-09-26 at the वेबैक मशीन, GamePolitics.com, 25 सितम्बर 2008
- ↑ "जैक थॉमसन के स्थायी निष्कासन की सिफारिश के सन्दर्भ में न्यायाधीश की रिपोर्ट" Archived 2008-09-28 at the वेबैक मशीन, Gamepolitics.com, 9 जुलाई 2008
- ↑ "Lawsuit filed against Sony, Wal-Mart over game linked to shootings". CNN. 3 मई 2006 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 मई 2006.
- ↑ "Families sue over GTAIII-inspired shooting". GameSpot. 8 मई 2004 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 मई 2006.
- ↑ "Rockstar seeks to dismiss GTAIII lawsuit". GameSpot. 23 जनवरी 2005 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 मई 2006.
- ↑ "Suit: Video Game Sparked Police Shootings". ABC News. 7 मार्च 2005. 7 मार्च 2005 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 दिसंबर 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto sparks another lawsuit". GameSpot. 1 फ़रवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 अगस्त 2006.
- ↑ CNN हेडलाइन न्यूज़ - ग्रैंड थेफ्ट मोरालिटी Pt.2 Archived 2008-05-09 at the वेबैक मशीन YouTube. 07-05-2008 को लिया गया।
- ↑ "Video-game maker blamed in '04 killing". The Albuquerque Tribune. मूल से से 25 अगस्त 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 सितंबर 2006.
- ↑ "Jack Thompson Lawsuit to be Filed in Albuquerque". Game Politics.com. 25 सितंबर 2006. मूल से से 14 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 जुलाई 2007.
- ↑ "Vera Ockenfels, the Cody Posey defense team's mitigation specialist, discusses his conviction (transcript) (Feb. 8, 2006)". Courtroom Television. मूल से से 16 मार्च 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 सितंबर 2006.
- ↑ "Antigame Crusader in ABQ". ABQnewsSeeker. 20 जून 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 सितंबर 2006.
- ↑ "Jack Thompson becomes boring". Joystiq. 27 सितंबर 2006. 11 अक्तूबर 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 जुलाई 2007.
- ↑ "Boy, 6, Misses Bus, Takes Mom's Car Instead". द वॉशिंगटन पोस्ट. 7 जनवरी 2009. 12 नवंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 जनवरी 2009.
- ↑ Guinness World Records 2009 Gamer's Edition. Guinness World Records. p. 108-109. ISBN 9781904994459.
- ↑ Fahey, Rob (11 सितंबर 2003). "Grand Theft Auto in the dock over JP road killing". The Register. 29 अप्रैल 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Clinton urges violence-game ban". BBC News. 15 जुलाई 2005. अभिगमन तिथि: 11 मार्च 2026.
- ↑ "Grand Theft Auto's treatment of women is no joke". The Guardian. 18 सितम्बर 2013. अभिगमन तिथि: 11 मार्च 2026.
- ↑ "Take-Two self-censoring Vice City". GameSpot. मूल से से 29 सितंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2 मई 2008.
- ↑ "IGN: Hot Coffee Lawsuit Finally Mopped Up". IGN. मूल से से 12 नवंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2 मई 2008.
- ↑ "Take-Two Announces 'Hot Coffee' Lawsuit Settlements". Gamasutra. मूल से से 21 मई 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2 मई 2008.
- ↑ "MADD Condemns Drunk Driving in Grand Theft Auto IV". Game Developer. 30 अप्रैल 2008. अभिगमन तिथि: 11 मार्च 2026.
- ↑ गेम इनफॉर्मर का 138वां प्रकाशन, पृष्ठ 73
- ↑ Jeff Gerstmann (14 मार्च 2006). "Driver: Parallel Lines Review". GameSpot. 1 दिसंबर 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 जुलाई 2008.
- ↑ GTA -शैली के गेम को एक्शन-एडवेंचर गेम के रूप में सन्दर्भित करने वाले स्त्रोतों में शामिल हैं:
i. Jonathan Parkyn (18 अप्रैल 2006). "Review: The Godfather 3D action game". Personal Computer World. मूल से से 22 सितंबर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जुलाई 2008.
ii. Steve Tilley (1 अप्रैल 2007). "Wii 'Godfather' for newbies only". CANOE. मूल से से 23 जून 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जुलाई 2008.
iii.Sam Bishop (16 मई 2003). "E3 2003: True Crime: Streets of L.A. Update". IGN. मूल से से 1 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जुलाई 2008.
iv.Will Tuttle (30 अगस्त 2006). "GameSpy Review - Saints Row". GameSpy. 17 मई 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 जुलाई 2008.
v. Blake Snow (30 जनवरी 2008). "Just Cause 2 announced for Xbox 360, PS3, PC". GamePro. 1 फ़रवरी 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 जुलाई 2008. - ↑ "Crackdown Community Q&A". EuroGamer. 27 मार्च 2007. 30 सितंबर 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 जुलाई 2008.
- ↑ डगलस सी. पेरी, सेंट्स रो रिव्यू Archived 2009-02-14 at the वेबैक मशीन, सेंट्स रो 2 IGN, 28 अगस्त 2006
- ↑ ट्रू क्राइम: स्ट्रीट्स ऑफ़ LA Archived 2007-07-14 at the वेबैक मशीन, IGN, 31 अक्टूबर 2003
- ↑ "गेमरेंकिंग PS2 औसतन 77%". 11 जनवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 दिसंबर 2009.
- ↑ क्रिस रोपर, स्कारफेस: द वर्ल्ड इज़ यौर्स रिव्यू Archived 2009-02-21 at the वेबैक मशीन, IGN, 6 अक्टूबर 2006
- ↑ "Recommendation of the Board of Directors to Reject Electronic Arts Inc.'s Tender Offer" (PDF). Take-Two Interactive Software, Inc. 26 मार्च 2008. pp. 9, 12. मूल से (PDF) से 26 जून 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 अप्रैल 2008.
- ↑ Franklin Paul (7 मई 2008). "Take-Two's Grand Theft Auto 4 sales top $500 million". रॉयटर्स. 21 जून 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 मई 2008.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto (GTA)". Psx.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto for PlayStation". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto: London 1969". Psx.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto: London, 1969 PlayStation". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto II (GTA 2)". Psx.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto 2 PlayStation". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto III (GTA 3)". Ps2.ign.com. 21 जून 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto III Playstation 2". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto: Vice City (GTA: Vice City)". Ps2.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto: Vice City Playstation 2". Gamespot.com. 29 अक्तूबर 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto (GTA Advance)". Gameboy.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto for Game Boy Advance". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto: San Andreas (GTA: San Andreas)". Ps2.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto: San Andreas Playstation 2". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto: Liberty City Stories (GTA: Liberty City Stories)". Psp.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto: Liberty City Stories for PSP". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- 1 2 "IGN: Grand Theft Auto: Vice City Stories (GTA: Vice City Stories)". Psp.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto IV (GTA IV)". Ps3.ign.com. 21 जून 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto IV Playstation 3". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "GTA 4 Shipped 13 Million Copies - Voodoo Extreme". Ve3d.ign.com. मूल से से 3 जुलाई 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto IV: The Lost and Damned (GTA IV: The Lost and Damned)". Xbox360.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto IV: The Lost and Damned for Xbox 360". Gamespot.com. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ Plunkett, Luke (19 मार्च 2009). "Lost & Damned "Outsells Killzone 2", Gives Us Sales Ballpark - Lost & Damned". Kotaku. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "IGN: Grand Theft Auto: Chinatown Wars (GTA: Chinatown Wars)". Ds.ign.com. मूल से से 21 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Grand Theft Auto: Chinatown Wars for DS". Gamespot.com. 22 जुलाई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ Thorsen, Tor. "Only 200,000 Chinatown Wars sold in March? - GameSpot Rumor Control". Gamespot.com. 18 जून 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "TTWO: Summary for Take-Two Interactive Software". Finance.yahoo.com. 9 जनवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ McWhertor, Michael (16 जनवरी 2009). "Rockstar: Sorry, No Grand Theft Auto "V" In 2009 - grand theft auto IV". Kotaku. मूल से से 14 जुलाई 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2009.
- ↑ "Bonus Round: Episode 20, Part 4". 25 जून 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 जून 2020.