ग्रेटर नॉएडा प्रोद्योगिकी संस्थान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ग्रेटर नॉएडा प्रोद्योगिकी संस्थान (जीएनआईओटी) उत्तर प्रदेश, भारत के ग्रेटर नोएडा में एक अभियांत्रिकी महाविद्यालय है।[1] इसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया है और यह डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से संबद्ध है। वर्तमान में यह स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर शिक्षा प्रदान करता है।

इतिहास[संपादित करें]

ग्रेटर नॉएडा प्रोद्योगिकी संस्थान (जीएनआईओटी) जीएनआईओटी संस्थानों के समूह का एक हिस्सा है। इसे श्रीराम शैक्षणिक ट्रस्ट द्वारा वर्ष २००० में स्थापित किया गया था।[2][3]

परिसर[संपादित करें]

Greater noida institute of technology
ग्रेटर नॉएडा प्रोद्योगिकी संस्थान परिसर

संस्थान का परिसर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क २ में स्थित है। यह परिसर २० एकड़ जमीन में फैला हुआ है। शैक्षिक भवन के अलावा इसमें एक अस्थायी छात्रावास, औषधालय, क्रीड़ास्थल, व्यायामशाला, छात्र गतिविधि केंद्र और एक सभागार है। परिसर पूरी तरह आवासीय है।

उपलब्ध पाठ्यक्रम[संपादित करें]

संस्थान में निम्नलिखित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं:

स्नातक[संपादित करें]

  • सिविल अभियांत्रिकी
  • कंप्यूटर विज्ञान
  • इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी
  • सूचना अभियांत्रिकी
  • यांत्रिक अभियांत्रिकी

स्नातकोत्तर[संपादित करें]

  • व्यवसाय प्रबंधन 
  • कंप्यूटर अनुप्रयोग

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. www.Shiksha.com. "Greater Noida Institute of Technology (GNIOT) | Shiksha.com" (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-17.
  2. "GNIOT". www.gniotgroup.edu.in. मूल से 2 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-12-29.
  3. "GNIT Group of Institutions, Greater Noida, Uttar Pradesh, India". www.jagranjosh.com. मूल से 30 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-17.