सामग्री पर जाएँ

गोरेहब्बा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गोरेहब्बा (कन्नड़: ಗೋರೆಹಬ್ಬ, अंग्रेज़ी: Gorehabba) भारत में एक हिन्दू पर्व है जिसमें एक-दूसरे पर गोबर फेंकने की परम्परा है। यह उत्सव दीपावली के बाद वाले दिन, बलिप्रतिपदा (पाड्यामी) के पश्चात्, कर्नाटक राज्य के गुमटापूरा ग्राम में मनाया जाता है। यह तमिलनाडु राज्य के इरोड जनपद के थलावडी तालुक स्थित गुमटापुरम् ग्राम में भी कन्नडभाषी जनों द्वारा मनाया जाता है।[1][2]

हिन्दू पुराणों के अनुसार, बीरेश्वर स्वामी देवता का जन्म गोबर से हुआ था; अतः इस पर्व में एक-दूसरे पर गोबर फेंककर उत्सव मनाया जाता है।[3]

गोरेहब्बा के समान ही आन्ध्रप्रदेश राज्य के कर्नूल जनपद के अस्पारी के समीप स्थित कैरुप्पाला ग्राम में पिदाकला युद्ध नामक उत्सव मनाया जाता है।[4]

संवत् २०८२ / ई॰ सन् २०२५ में अमरीकी यूट्यूबर टायलर ओलिवेरा ने इस पर्व में भाग लेने के चित्र सामाजिक माध्यमों पर साझा किए।[5]

यह भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ https://www.hindustantimes.com/india-news/this-indian-village-celebrates-cow-dung-festival-to-mark-end-of-diwali-101636307698144.html
  2. ↑ "Gorehabba". Society for the Confluence of Festivals in India (SCFI). अभिगमन तिथि: 2013-04-12.
  3. ↑ Phadnis, Shekher (October 16, 2011). "A Strange Diwali Celebration". The Navhind Times. मूल से से January 28, 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2013-04-12.
  4. ↑ Madhav, Pramod (November 4, 2024). "Why does this Tamil Nadu village throw cow dung to end Diwali?". India Today. अभिगमन तिथि: January 10, 2025.
  5. ↑ Basak, Anuj (2025-10-24). "What is Gorehabba? YouTuber Tyler Oliveira seen screaming "They are going to kill me" as he participates in India's cow-dung throwing festival". www.soapcentral.com (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 27 अक्तूबर 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2025-10-30.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]