गोमल दर्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गोमल दर्रा (उर्दू: گومل) पाकिस्तान का एक प्रमुख दर्रा है।

सुलेमान पर्वतमाला के उत्तरी छोर पर 7,500 फुट की ऊँचाई पर स्थित यह दर्रा फोर्ट सैंडमन से 40 मील उत्तर है। यह प्रसिद्ध दर्रा खैबर तथा बोलन दर्रों के बीच में है। गोमल नदी के समांतर का मार्ग, जो मुर्तजा तथा डोमंडी से होता हुआ उत्तरी-पश्चिमी सरहदी सूबे को अफगान प्लेटो से जोड़ता है, इसी दर्रे से होकर जाता है। इस हिस्से का यह सबसे पुराना दर्रा है। प्राचीन समय में व्यापारियों के काफिले यहाँ से वस्तु विनिमय तथा क्रय विक्रय के लिये आया जाया करते थे।

पाकिस्तान के प्रमुख दर्रे पृथ्वी
किलिक दर्रा | कोहाट दर्रा | ख़ुंजराब दर्रा | ख़ैबर दर्रा | गोमल दर्रा | चापरोट दर्रा | दोर्राह दर्रा | नलतर दर्रा | बोलन दर्रा | बाबूसर दर्रा | मलखंड दर्रा | मिंटका दर्रा | लोवारी दर्रा | हायल दर्रा