गोपाल जी ठाकुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गोपाल जी ठाकुर

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
23 मई 2019
पूर्वा धिकारी कीर्ति आजाद
चुनाव-क्षेत्र दरभंगा

उपाध्यक्ष, बिहार भाजपा
पद बहाल
2017–2019
अध्यक्ष नित्यानंद राय

पद बहाल
2010–2015
पूर्वा धिकारी Constituency created
चुनाव-क्षेत्र बेनीपुर

अध्यक्ष, दरभंगा भाजपा
पद बहाल
2003–2007

जन्म 15 अक्टूबर 1969
पड़री, बिरौल, दरभंगा, बिहार
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
शैक्षिक सम्बद्धता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय

गोपाल जी ठाकुर (जन्मः 15 अक्टूबर 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।[1] वे भारत के 17वीं लोकसभा में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद[2] तथा रेलवे के स्थायी समिति के सदस्य, रेल मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति के सदस्य [3] और भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।[4]

ठाकुर ने 2010 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र से बिहार विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया था[5][6] और वे भारतीय जनता पार्टी के बिहार राज्य इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।[7]

ठाकुर 2019 के भारतीय आम चुनाव में दरभंगा लोकसभा सीट से 2,67,979 वोटों के अंतर से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया था।[8][9]

प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा[संपादित करें]

गोपाल जी ठाकुर का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को पड़री गाँव, बिरौल, दरभंगा जिला, बिहार के एक मैथिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह गणेश प्रसाद ठाकुर (1932-2020) और राम सागर देवी के पांच बच्चों में से दूसरे थे। उनके पिता स्वर्गीय गणेश प्रसाद ठाकुर (जिन्हें किशन भाई के नाम से जाना जाता था) एक किसान थे, विज्ञान के शिक्षक थे और जनसंघ से जुड़े हुए थे।[10]

ठाकुर ने 5 जुलाई 1999 को चंदू ठाकुर से शादी की। वे नेहरा गांव, मनीगाछी, दरभंगा जिला से हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है।[2]

ठाकुर ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र विषय से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की। वह पेशे से कृषक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।[11]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

ठाकुर भारत के बिहार राज्य के मिथिला क्षेत्र के एक अनुभवी राजनेता हैं और लगभग चार दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वे 1984 से 1990 तक दरभंगा की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। 1990 में वे अपने गांव पड़री के पंचायत अध्यक्ष बने। 1992 में वे भाजपा बिरौल के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने। 1994 में वे भाजपा दरभंगा जिला के किसान मोर्चा के महासचिव बने। 1996 से 2003 तक, उन्होंने दो बार बिरौल भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 2003 में दरभंगा भाजपा जिला अध्यक्ष बने। 2007 से 2013 तक, उन्होंने दो कार्यकालों के लिए बिहार भाजपा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया।[12] 2010 में, वे दरभंगा के बेनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने।[5][6] 2017 में वे बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष बने।[7]

ठाकुर ने कुल 5,86,668 वोट हासिल करके 2019 का भारतीय आम चुनाव जीता और दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के पहले स्थानीय सांसद के रूप में चुने गए। 2021 में, वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बने।[4]

संभाले गए पद[संपादित करें]

  • 1984-1990 : छात्र राजनीति में सक्रिय
  • 1990-1992 : पड़री पंचायत अध्यक्ष – भाजपा
  • 1992-1994​ : बिरौल मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष
  • 1994-1996​ : दरभंगा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री
  • 1996-2003 : बिरौल मण्डल भाजपा-अध्यक्ष (दो सत्र)
  • 1998-2001 : पड़री प्राथमिक कृषि शाख सहयोग समिति लि॰ के अध्यक्ष
  • 1998-2001 : दरभंगा सेंट्रल कापरेटिव बैंक का प्रतिनिधि
  • 1998-2001 : इफको, फर्टिलाइजर का सदस्य, दरभंगा ज़िला
  • 2000-2003 : दरभंगा दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य
  • 2006 : सदस्य, मुख्यमंत्री सड़क सेतु, दरभंगा जिला (बिहार)
  • 2007 : सदस्य ज़िला 20 सूत्री, दरभंगा ज़िला
  • 2007-2013 : सदस्य, प्रदेश कार्य समिति, भाजपा (दो सत्र)
  • 2010-2015 : सदस्य, बिहार विधान सभा (बेनीपुर विधान सभा)
  • 2013-2016 : सहयोग प्रकोष्ठ सह संयोजक, भाजपा

*पूर्व में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू),दरभंगा और भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू), मधेपुरा का सीनेट सदस्य ।

*पूर्व में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का सदस्य रहा।

*विभिन्न तेरह +2 उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय का अध्यक्ष रहा।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Shri Gopal Jee Thakur| National Portal of India". www.india.gov.in. अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  2. "Members : Lok Sabha". loksabha.nic.in. अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  3. "Committee : Loksabha". loksabha.nic.in. अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  4. "A warm welcome of Shri Gopal Jee Thakur BJP MP (LS) Darbangha (Bihar) | Mana Corporator" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  5. "Statewise Results". web.archive.org. 2010-11-27. मूल से 27 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  6. "Constituencywise Results Status". web.archive.org. 2010-11-27. मूल से 27 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  7. "बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष".
  8. "Darbhanga Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates: Bihar Lok Sabha Election (Polls) Results 2019, Winner, Runner-Up". web.archive.org. 2022-09-02. मूल से पुरालेखित 2 सितंबर 2022. अभिगमन तिथि 2023-03-22.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  9. "Darbhanga Lok Sabha Election Results 2019 Bihar: BJP's Gopal Ji Thakur wins". www.dnaindia.com. अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  10. Jha, Nishant (2020-03-24). "सांसद गोपाल जी ठाकुर को पितृशोक, दरभंगा में शोक की लहर। न्यूज़ ऑफ मिथिला". न्यूज़ ऑफ़ मिथिला |Mithila- की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi (अंग्रेज़ी में). मूल से 31 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-03-22.
  11. "सांसद गोपाल जी ठाकुर को मिली पीएचडी की उपाधि". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2023-03-22.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  12. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]