गोंदिया जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(गोंदिया ज़िले से अनुप्रेषित)
गोंदिया ज़िला
Gondia district
मानचित्र जिसमें गोंदिया ज़िला Gondia district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : गोंदिया
क्षेत्रफल : 4,843 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
13,22,331
 270/किमी²
उपविभागों के नाम: अर्जुनी मोरगाव, गोंदिया, देवरी तथा तिरोड़ा
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): मराठी


गोंदिया ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय गोंदिया है।[1][2]

रेलमार्ग[संपादित करें]

विवरण[संपादित करें]

गोंदिया जिले को भंडारा जिला से अलग कर बनाया गया था। यह जिला महाराष्ट्र राज्य के उत्तर पुर्वी भाग में स्थित है। यह विदर्भ के एक प्रमुख जिलो में से एक है। इस जिले की पुर्वी सीमा पर छत्तीसगढ़ राज्य का राजनांदगांव जिला तथा उत्तरी सीमा पर मध्यप्रदेश राज्य का बालाघाट जिला है। इस जिले से लगे हुये महाराष्ट्र के अन्य जिले है, भंडारा, चन्द्रपुर और गड़चिरोली। यह जिला एक अविकसीत जिला है और इसकी भूमी का अधिकतर भाग वनो से आच्छादित है। धान इस जिले की मुख्य फसल है। अन्य फसलो में ज्वार, गेहुं, तुवर है। लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषी है। इस जिले में उद्योगो की उपस्थिती नगण्य है जिससे यह जिला आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। धान इस जिले की मुख्य फसल होने से इस जिले में अनेको चावल की मीले है। गोंदिया को राइस सीटी (RICE CITY) भी कहा जाता है। गोंदिया जिला को चार उपविभागो में बांटा गया है, जो कि गोंदिया,अर्जुनी मोरगाव, तिरोडा और देवरी है। हर उपविभाग में दो तालुका, ५५६ ग्राम पंचायत और ९५४ गांव है। इस जिले में पाच विधानसभा क्षेत्र है जो कि गोंदिया, तिरोडा, अर्जुनी मोरगाव, आमगांव, देवरी है। इसमे से लाखांदूर और साकोली भंडारा और गोंदिया के क्षेत्रों को मीला कर बने हुये विधानसभा क्षेत्र है। गोंदिया जिले में आठ नगरपालिका है। गोंदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-५३, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-३५३ए, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-५४३, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-७५३, प्रमुख राजमार्ग क्रमांक-११, राज्य महामार्ग क्रमांक-२४९, राज्य महामार्ग क्रमांक-२७५, राज्य महामार्ग क्रमांक-३५४ राजमार्ग है। वैनगंगा, बाघ, चुलबण्द, गाढवी और बावनथड़ी। इसमे वैनगंगा मुख्य नदी है और अन्य उसकी सहायक नदी है। 1877 में जब स्वामी विवेकानन्द बैलगाड़ी से नागपुर से रायपुर जा रहे थे तो दर्रेकासा की गुफा के पास उन्हें पहली भाव समाधी हुई.

साहित्य में[संपादित करें]

रुडयार्ड किपलिंग की पुस्तक जंगल बुक में वर्णित वैनगंगा नदी यही वैनगंगा है। Journey of Swami Vivekananda to Raipur and His First Trance

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Darekasa "The First Trance Place of Swami Vivekananda"Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458