गॉन गर्ल (2014 फ़िल्म)
| गॉन गर्ल | |
|---|---|
| निर्देशक | डेविड फिंचर |
| पटकथा | गिलियन फ्लिन |
| आधारित | गिलियन फ्लिन के उपन्यास गॉन गर्ल पर आधारित |
| निर्माता |
|
| अभिनेता | |
| छायाकार | जेफ़ क्रोननवेथ |
| वितरक | 20वीं सेंचुरी फ़ॉक्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
149 मिनट |
| देश | अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेजी |
| लागत | $6.1 करोड़[2] |
| कुल कारोबार | $37 करोड़[2] |
गॉन गर्ल (अंग्रेज़ी: Gone Girl) सन् 2014 की एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म है। फ़िल्म की लेखिका गिलियन फ्लिन तथा निर्देशक डेविड फिंचर हैं।[3] यह फ़िल्म गिलियन फ्लिन के 2012 के उपन्यास गॉन गर्ल पर आधारित है। फ़िल्म में बेन अफ्लेक, रोज़मंड पाइक, नील पैट्रिक हैरिस और टायलर पेरी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। फ़िल्म की कहानी निक डन (बेन) के इर्द-गिर्द घूमती, जो मिज़ूरी में अपनी पत्नी एमी (पाइक) के अचानक गायब होने का मुख्य संदिग्ध बन जाता है।
गॉन गर्ल का प्रीमियर 26 सितंबर 2014 को 52वें न्यूयॉर्क फ़िल्म महोत्सव में हुआ था तथा 3 अक्टूबर 2014 को इसे 20वीं सेंचुरी फ़ॉक्स द्वारा अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिलीं, जिसमें पाइक के प्रदर्शन को व्यापक प्रशंसा मिली। यह फ़िल्म $6.1 करोड़ के बजट के मुकाबले दुनिया भर में $37 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स-ऑफिस सफल रही।[4]
कहानी
[संपादित करें]अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह पर शिक्षक निक डन घर लौटता है और अपनी पत्नी एमी को गायब पाता है। अपनी किताब अमेजिंग एमी के कारण एमी मीडिया में प्रसिद्ध रहती है। मीडिया को एमी के गायब होने के प्रति निक की उदासीनता संदिग्ध लगती है।
फ्लैशबैक में, डायरी में लिखी हुई बातों से यह पता चलता है कि बेन और एमी के बीच आपस में मनमुटाव होते रहते हैं और उनकी शादी टूटने के कगार पर थी। निक और एमी दोनों ने आर्थिक मंदी में अपनी नौकरी खो दी और निक की बीमार मां की देखभाल के लिए वे न्यूयॉर्क से मिज़ूरी चले जाते हैं। निक का उसकी एक छात्रा एंडी के साथ अफ़ेयर शुरू हो जाता है। इसी बीच नाराज एमी घर से गायब हो जाती है।
कलाकार
[संपादित करें]- बेन अफ्लेक – निकोलस "निक" डन (एक प्रोफेसर)
- रोज़मंड पाइक – एमी इलियट डन
- नील पैट्रिक हैरिस – डेसी कोलिंग्स (एमी के अमीर पूर्व प्रेमी)
- टायलर पेरी – टैनर बोल्ट (निक के वकील)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 स्टीव, पॉन्ड (16 जुलाई 2014). "David Fincher's 'Gone Girl' to Open New York Film Festival" [डेविड फिंचर की 'गॉन गर्ल' से न्यूयॉर्क फ़िल्म महोत्सव आरम्भ होगा]. द रेप (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 19 जुलाई 2024.
- 1 2 "Gone Girl". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. अभिगमन तिथि: 19 जुलाई 2024.
- ↑ "फिल्म समीक्षा: शानदार फिल्म है 'गॉन गर्ल'". न्यूज़18. मूल से से 25 अप्रैल 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 जुलाई 2024.
- ↑ जोशुआ, रोथमैन. "What "Gone Girl" Is Really About" ["गॉन गर्ल" वास्तविकता में किसके बारे में है]. द न्यू यॉर्कर (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 19 जुलाई 2024.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]
विकिमीडिया कॉमन्स पर Gone Girl से सम्बन्धित मीडिया