सामग्री पर जाएँ

गेल्टैक्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आयरलैंड में आधिकारिक गेल्टैक्ट क्षेत्र

गेल्टैक्ट (अंग्रेज़ी: Gaeltacht) आयरलैंड के उन विशेष भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहाँ आयरिश सरकार के आधिकारिक नियमों के तहत आयरिश (Irish Gaelic) भाषा को ही मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा या घर-परिवार की भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है।[1]

गेल्टैक्ट इलाकों को पहली बार 1920 के दशक में आयरिश मुक्त राज्य के शुरुआती सालों में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी। यह मान्यता आयरिश भाषा के पुनरुद्धार के बाद उसे फिर से बढ़ावा देने की सरकारी नीति के तहत दी गई थी।[2]

गेल्टैक्ट में भाषा के गंभीर रूप से लुप्त होने का खतरा है।[3] 2015 में हुए एक सर्वेक्षण से पता चला कि गेल्टैक्ट के 155 चुनावी क्षेत्रों में से सिर्फ़ 21 में ही वहाँ की दो-तिहाई या उससे ज़्यादा आबादी प्रतिदिन आयरिश भाषा बोलती है। कुछ शिक्षाविदों का मानना ​​है कि भाषा के बचे रहने के लिए आबादी के दो-तिहाई या उससे ज़्यादा लोगों द्वारा प्रतिदिन भाषा का इस्तेमाल करना एक निर्णायक मोड़ साबित होता है।

व्युत्पत्ति

[संपादित करें]

भौगोलिक पहचान के तौर पर गेल्टैक्ट शब्द का इस्तेमाल 1890 के दशक में गेलिक संघ द्वारा शुरू किया गया था। मूल रूप से इस शब्द का अर्थ आयरिश होने की स्थित था, जो गैल्टाक्ट (Galltacht) के विपरीत था, जिसका अर्थ विदेशी होने की स्थिति होता है।

भौगोलिक क्षेत्र

[संपादित करें]

वर्ष 1926 में पहले गेल्टैक्ट आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आधिकारिक गेल्टैक्ट क्षेत्र तय किया गया था।[4] इसकी सटीक सीमाएँ तय नहीं की गई थीं। उस समय किसी इलाके को गेल्टैक्ट तब माना जाता था जब वहाँ की 80% या उससे ज़्यादा आबादी आयरिश भाषा बोलती हो। इसके बावजूद कई ऐसे इलाकों को भी आंशिक-गेल्टैक्ट का दर्जा दिया गया जो इस पैमाने पर खरे नहीं उतरते थे। इन इलाकों में कम से कम 25% आबादी आयरिश भाषा बोलती थी। आयरिश मुक्त राज्य ने माना कि उसके 26 प्रदेशों में से 7 प्रदेशों में कुल 22 ऐसे ज़िले थे जहाँ ज़्यादातर लोग आयरिश बोलते थे, लेकिन साथ ही यह भी देखा कि आयरिश बोलने वाली आबादी कम हो रही थी और आयरिश भाषा में शिक्षा की व्यवस्था करना मुश्किल था।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Definition of Gaeltacht" [गेल्टैक्ट की परिभाषा]. merriam-webster.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 26 अगस्त 2026.
  2. ↑ कार्लो, रेल्टस (2023). Eire to Whom Eire is Due [आयरलैंड उसी का जिसका उस पर हक़ है] (अंग्रेज़ी भाषा में). ई-कंटेंट जेनरिक वेंडर. ISBN 9783757533359. अभिगमन तिथि: 26 अगस्त 2026.
  3. ↑ जो, मैक डोनचा. "The Death of a Language" [एक भाषा का अंत]. डबलिन रिव्यू ऑफ बुक्स (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 26 अगस्त 2026.
  4. ↑ मिचेल, ब्रियोडी (2008). The Irish Folklore Commission 1935-1970 [आयरिश लोककथा आयोग 1935-1970] (अंग्रेज़ी भाषा में). फ़िनिश लिटरेचर सोसायटी. p. 50. ISBN 9789522228109. अभिगमन तिथि: 26 अगस्त 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]