सामग्री पर जाएँ

गुलाब खिड़की

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्ट्रासबर्ग कैथेड्रल, फ्रांस में गुलाब का बाहरी हिस्सा
स्ट्रासबर्ग कैथेड्रल में गुलाब के आंतरिक भाग

रोज़ विंडो या गुलाब खिड़की शब्द का उपयोग अक्सर एक गोलाकार खिड़की के लिये किया जाता है। ऐसि खिड़की विशेष रूप से गोथिक कैथेड्रल और चर्चों में देखा जाता है। खिड़कियों को पत्थर के मलियन और ट्रेसरी द्वारा खंडों में विभाजित किया गया है। गुलाब खिड़की शब्द का उपयोग 17 वीं शताब्दी से पहले नहीं किया गया था और यह अंग्रेजी फूल गुलाब से आता है।[1]

गुलाब खिड़कि गोथिक वास्तुकला की विशेषता हैं। उत्तरी फ्रांस के सभी प्रमुख गोथिक कैथेड्रल में ऐसि खिड़कि देखने को मिलती हैं। हालाँकि ईस बिशेष शौली कि उनकी उत्पत्ति गोथिक वास्तुकला से बहुत पहले हुई थि। गुलाब खिड़कि कै कला पूरे मध्ययुगीन काल में विभिन्न रूपों में देखा जा सकता है। उनकी लोकप्रियता को 19 वीं शताब्दी के गोथिक शौली पुनरुद्धार के दौरान अन्य मध्ययुगीन विशेषताओं के साथ पुनर्जीवित किया गया था, ताकि वे दुनिया भर के ईसाई चर्चों में देखे जा सकें।[2]

Oculus – Florence Cathedral
Oculus – Florence Cathedral 
Wheel – Church of San Francesco at Lucera, Italy
Wheel – Church of San Francesco at Lucera, Italy 
Plate – at Działoszyce, Poland
Plate – at Działoszyce, Poland 
Rayonnant – at the ruins of Languidou Abbey
Rayonnant – at the ruins of Languidou Abbey 
Flamboyant – Meaux Cathedral, France
Flamboyant – Meaux Cathedral, France 
Baroque – Catania
Baroque – Catania 
Modern – Church of Saint Sava, Serbia
Modern – Church of Saint Sava, Serbia 

उत्पत्ति

[संपादित करें]

माना जाता है कि गुलाब के आकार की खिड़कियों की प्रेरना रोमन ऑक्युलस (गोल झरोखों) से मिलि थि। ये बड़े गोल झरोखे कमरे में रोशनी और हवा दोनों आने देते थे, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध रोम के पैंथियन मंदिर के गुंबद के ऊपर बना झरोखा है। प्राचीन रोमन मोज़ेक (पत्थर के पच्चीकारी डिज़ाइन) में भी ऐसे ही ज्यामितीय पैटर्न देखने को मिलते हैं, जैसे आज रोज़ विंडो में दिखाई देते हैं।

प्रारंभिक ईसाई और बीजान्टिन वास्तुकला में भी गोलाकार रोशनादानों या झरोखों के उपयोग के उदाहरण मिलते हैं। ये आमतौर पर या तो किसी गुंबद के निचले बेलनाकार हिस्से के चारों ओर बने होते थे, जैसे यरूशलेम के चर्च ऑफ द होली सेपल्चर में, या फिर शास्त्रीय त्रिकोणीय छतों के ऊपरी हिस्से में स्थित होते थे, जैसे रोम के संत एग्नेस फ़ूरी ले मुरा चर्च और टॉरसेलो कैथेड्रल में।[3] [page needed]

8वीं शताब्दी की एक खिड़की (जो अब वेनिस में है, स्थित है और जिसे पत्थर की एक ही चट्टान को तराश कर बनाया गया है) में दो परतों वाली संकरी मेहराबदार झरोखों के घटक शामिल हैं, जिन्हें तीन गोल रोशनादानों द्वारा अलग किया गया है।इसके अलावा, 6वीं से 8वीं शताब्दी के दौरान ग्रीस में पत्थरों में नक्काशीदार जाली वाले कई अर्धवृत्ताकार खिड़कियों के उदाहरण देखने को मिलते हैं।[4] [page needed]

ओविडो की खिड़कियाँ

[संपादित करें]

स्पेन के ओविएडो शहर के पास 9वीं शताब्दी के अंत और 10वीं शताब्दी की शुरुआत के कई ऐसे चर्च हैं, जिनमें बीजान्टिन साम्राज्य के बाहर बनी रोज़ विंडो (गुलाब के आकार की खिड़कियों) के सबसे शुरुआती उदाहरण दिखाई देते हैं। इनकी नक्काशी और डिज़ाइन रेवेना और कॉन्स्टेंटिनोपल की खिड़कियों, पर्दों तथा संगमरमर के ताबूतों, उपदेश मंचों और कुओं के मेड़ों पर बनी बीज़ान्टिन नक्काशी से काफी मिलते-जुलते हैं। सैन पेड्रो डी नोरा के चर्च के पिछले गोल हिस्से में तीन आयताकार खिड़कियाँ हैं, जिनमें आपस में जुड़े दो वृत्तों की सुंदर जालीदार सजावट है। इनमें ऊपरी वृत्त के भीतर एक ग्रीक क्रॉस बना हुआ है। यह खिड़की इन वृत्तों और क्रॉस की भुजाओं से बटकर जालीदार खंडों की तरह कई हिस्सों में विभाजित होती है।

रोमनस्क्यू वृत्ताकार खिड़कियाँ

[संपादित करें]

जर्मनी में, वर्म्स कैथेड्रल के मुख्य हिस्से और छतों के त्रिकोणीय सिरों पर पहिए के आकार की खिड़कियाँ बनी हैं, जो रोम के 'संत एग्नेस' कैथेड्रल की याद दिलाती हैं। इसके पश्चिमी गोल हिस्से के बीच में एक मुख्य पहिया-खिड़की है, जिसके चारों ओर छोटी गोल खिड़कियाँ लगी हैं। वहीं कोलोन शहर के चर्च ऑफ द अपोस्टल्स की छतों और ऊँचे शिखरों के नीचे गोल और पत्तीदार खिड़कियों की सुंदर श्रृंखला देखी जा सकती है। इसके आठ कोनों वाले गुंबद में ओकुली का एक घेरा है।[5]

रोमनस्क शैली के गोल झरोखों के उदाहरण फ्लोरेंस के सैन मिनीयाटो अल मोंटे (11वीं शताब्दी), पाविया के सैन मिशेल(सी. 1117), और पिस्टोया कैथेड्रल (1150) में मिलते हैं। उत्तर रोमनस्क काल में जैसे जैसे इन खिड़कियों का आकार बड़ा होता गया, वैसे वैसे पहिए के आकार की खिड़कियाँ एक प्रमुख शैली बन गईं। इसके बेहतरीन उदाहरण वेरोना के सैन ज़ेनो मैगीओर, वेरोना और मोंजा कैथेड्रल में में देखे जा सकते हैं।[6]

 

  • Henry Adams, Mont-Saint-Michel and Chartres, Paul Hamlyn, ISBN 0600341828
  • Sarah Brown, Stained Glass- an Illustrated History, Bracken Books, ISBN 1-85891-157-5
  • Painton Cowen, The Rose Window, London and New York, 2005 (offers the most complete overview of the evolution and meaning of the form, accompanied by hundreds of colour illustrations.)
  • Eberhard, Robert. "Church Stained Glass Windows". मूल से से 26 जून 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2026.
  • Giovanni Fanelli, Brunelleschi, 1980, Becocci editore Firenze. ISBN unknown
  • Sir Banister Fletcher, A History of Architecture on the Comparative Method, first published 1896, current edition 2001, Elsevier Science & Technology ISBN 0-7506-2267-9[page needed]
  • Helen Gardner, Art through the Ages, 5th edition, Harcourt, Brace and World, ISBN 978-0-15-503752-6
  • John Harvey, English Cathedrals, 1963, Batsford, ISBN
  • Lawrence Lee, George Seddon, Francis Stephens, Stained Glass, Spring Books, ISBN 0-600-56281-6
  • Elizabeth Morris, Stained and Decorative Glass, Doubleday, ISBN 0-86824-324-8
  • Anne Mueller von der Haegen, Ruth Strasser, Art and Architecture of Tuscany, 2000, Konemann, ISBN 3-8290-2652-8
  • Nikolaus Pevsner, An Outline of European Architecture; 7th ed., Penguin Books, 1964, ISBN unknown
  • Joseph Rykwert, "Leonis Baptiste Alberti", Architectural Design, Vol. 49 No. 5–6, Holland St, London
  • Otto von Simson (1956), The Gothic Cathedral, Origins of Gothic Architecture and the Medieval Concept of Order, 3rd ed. 1988, Princeton University Press, Princeton.
  • John Summerson, Architecture in Britain 1530–1830, 1977 ed., Pelican, ISBN 0-14-056003-3
  • Wim Swaan, The Gothic Cathedral, Omega, ISBN 0-907853-48-X
  • Camille, Michael. Gothic Art: Glorious Visions. New York City: Harry N. Abrams, 1996.
  • Cowen, Painton. Rose Windows. Edited by Jill Purce. London, UK: Thames and Hudson, 1974.
  • ———The Rose Window: Splendor and Symbol. New York, NY: Thames & Hudson, 2005.
  • Grodecki, Louis. Gothic Architecture. Milano: Electa Editrice, 1978
  • Shaver-Crandell, Anne. Cambridge Introduction to the History of Art: The Middle Ages. New York City: University of Cambridge Press, 1982.
  • Stokstad, Marilyn, and Michael W. Cothren. Art History. 5th ed. Vol. 1. N.p.: Pearson, 2014.
  • Swaan, Wim. The Late Middle Ages, Great Britain: Paul Elek Ltd, 1977
  • Toman, Rolf, ed. The Art of Gothic: Architecture, Sculpture, Painting. N.p.: Konemann, 1998.

फुटनोट्स

[संपादित करें]
  1. ↑ Oxford English Dictionary, s.v. "rose-window" ([f. ROSE n. + WINDOW n.]).
  2. ↑ Dow, Helen J. (December 1957). "The Rose-Window". Journal of the Warburg and Courtauld Institutes. 20 (3/4): 248–297. डीओआई:10.2307/750783. जेस्टोर 750783. एस2सीआईडी 195029297. अभिगमन तिथि: 25 September 2020.
  3. ↑ Banister Fletcher
  4. ↑ Banister Fletcher
  5. ↑ Banister Fletcher
  6. ↑ Banister Fletcher