सामग्री पर जाएँ

गुरु घासीदास - तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुरु घासीदास - तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
अवस्थितिमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर, छत्तीसगढ़
निकटतम शहरबैकुंठपुर
निर्देशांक23°36′7″N 82°28′19″E / 23.60194°N 82.47194°E / 23.60194; 82.47194निर्देशांक: 23°36′7″N 82°28′19″E / 23.60194°N 82.47194°E / 23.60194; 82.47194
क्षेत्रफल2,829.387 kमी2 (1,092.432 वर्ग मील)
स्थापित2024
शासी निकायवन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, छत्तीसगढ़ वन विभाग

गुरु घासीदास - तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। यह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर ज़िलों में फैला हुआ है।[1] यह बाघ अभयारण्य 2829.38 वर्ग किलोमीटर (1092.43 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला है। वर्ष 2024 में घोषित यह भारत का 56वां और छत्तीसगढ़ का चौथा बाघ अभयारण्य है।

अक्टूबर 2021 में गुरु घासीदास - तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से अधिसूचना के लिए अंतिम मंजूरी मिली। आंध्र प्रदेश में नागार्जुन सागर श्रीशैलम बाघ रिजर्व और असम में मानस टाइगर रिजर्व के बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य है।

जैव विविधता

[संपादित करें]

इसमें साल, साजा, धावड़ा, कुसुम के पेड़ पाये जाते हैं। भारतीय प्राणि सर्वेक्षण ने इसमें कुल 753 प्रजातियों को दर्ज किया है जिनमें 365 अकशेरुकी और 388 कशेरुकी जीव शामिल हैं।[2] इस अभयारण्य में कई तरह के जंगली जानवर पाए जाते हैं जिनमें चीतल, हाथी, नीलगाय, चिंकारा,बाइसन, तेंदुआ, बाघ, स्लॉथ रीछ, भेड़िया, ऊदबिलाव, सियार, लकड़बग्घा, लंगूर, गिद्ध और मोर शामिल हैं।

नक्शा
ओपनस्ट्रीटमैप्स के बारे में
मानचित्र: उपयोग की शर्तें
16km
9.9miles
M
A
D
H
Y
A
P
R
A
D
E
S
H
C
H
H
A
T
T
I
S
G
A
R
H
I
Gopand
River
H
Govind
Ballabh Pant
Sagar
G
Rihand
River
M
Surajpur
M Surajpur (M)
M Surajpur (M)
WLS
Tampor Pingla
Wildlife
Sanctuary
WLS Tamor Pingla Wildlife Sanctuary
WLS Tamor Pingla Wildlife Sanctuary
NP
Guru Ghasidas
National
Park
C
Banas
River
NP
Sanjay
National
Park
NP Sanjay National Park
NP Sanjay National Park
M
Baikunthpur
M Biakuthpur (M)
M Biakuthpur (M)
छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास - तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य की अवस्थिति
M: नगर पालिका, NP: राष्ट्रीय उद्यान, WLS: वन्यजीव अभयारण्य

यह बाघ अभयारण्य पश्चिम में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और पूर्व में झारखंड के पलामू टाइगर रिज़र्व से जुड़ा हुआ है।[3] यह बाघ अभयारण्य छोटा नागपुर पठार में स्थित है और बघेलखंड पठार तक फैला है। यह अपने विविध परिदृश्य, घने जंगलों, नदियों और झरनों के लिए जाना जाता है जो बाघों के लिए वातावरण को अनुकूल बनाते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "After decade-long wait, Chhattisgarh to get its 4th tiger reserve" [एक दशक से ज़्यादा के इंतज़ार के बाद, छत्तीसगढ़ को अपना चौथा टाइगर रिज़र्व मिलेगा।]. डेक्कन हेराल्ड (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2 सितम्बर 2026.
  2. ↑ "56th Tiger Reserve of the country notified in Chhattisgarh" [छत्तीसगढ़ में देश के 56वें बाघ अभयारण्य को अधिसूचित किया गया]. अभिगमन तिथि: 2 सितम्बर 2026.
  3. ↑ "India's 56th tiger reserve notified in Chhatisgarh" [छत्तीसगढ़ में भारत के 56वें टाइगर रिज़र्व को अधिसूचित किया गया]. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी भाषा में). 19 नवम्बर 2024. अभिगमन तिथि: 2 सितम्बर 2026.