सामग्री पर जाएँ

गुरशरण कौर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गुरशरण कौर
ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਕੌਰ

गुरशरण कौर

Gursharan Kaur Singh


प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी
कार्यकाल
22 मई 2004  26 मई 2014
पूर्व अधिकारी शीला गुजराल
उत्तराधिकारी जसोदाबेन मोदी

जन्म 13 सितम्बर 1937 (1937-09-13) (आयु 88)
चकवाल, पंजाब, ब्रिटिश भारत
(अब पंजाब, पाकिस्तान)
राजनैतिक पार्टी Independent
जीवन संगी मनमोहन सिंह
संतान उपिन्दर सिंह और 2 अन्य
धर्म सिख धर्म

गुरशरण कौर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी हैं। गुरशरण का जन्म सरदार छत्तर सिंह कोहली, और सरदारनी भागवंती कौर के घर सन 1937 में जालंधर में हुआ था। इनके पिता सरदार छत्तर सिंह कोहली बर्मा शैल में एक कर्मचारी थे। इनकी प्राथमिक शिक्षा गुरु नानक कन्या पाठशाला में हुई इसके बाद इन्होने पटियाला के सरकारी महिला कॉलेज से और इसके बाद खालसा कॉलेज अमृतसर से डिग्री प्राप्त की। गुरशरण कौर का विवाह डॉ॰ मनमोहन सिंह से 1958 में अमृतसर में हुआ। दिल्ली के सिख समुदाय में गुरशरण कौर को कीर्तन करने के लिए जाना जाता है। सरदार मनमोहन सिंह को जब विश्व बैंक की एक नौकरी के सिलसिले में अमेरिका जाना पड़ा तो यह उनके साथ गयीं पर इससे पहले इन्होने ऑल इंडिया रेडियो पर कई बार कीर्तन और गाने गाये थे।

इनकी तीन पुत्रियाँ हैं- उपिन्दर सिंह, दमनदीप कौर और अमृत सिंह। तीनो ही पुत्रियाँ अपने अपने क्षेत्र में काफी सफल हैं।